By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धरमजयगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने लूटपाट के साजिशकर्ता और सरिया खरीदने वाले हार्डवेयर व्यवसायी को पकड़ा!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazक्राईम न्यूजधरमजयगढ

धरमजयगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने लूटपाट के साजिशकर्ता और सरिया खरीदने वाले हार्डवेयर व्यवसायी को पकड़ा!

Nai Aawaz
Last updated: July 16, 2024 2:34 pm
Nai Aawaz
Share
6 Min Read
SHARE

रायगढ़/नई आवाज – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में माल-मुल्जिम की पतासाजी के दिए गए निर्देशों पर साइबर सेल और धरमजयगढ़ पुलिस की टीम को ट्रक ड्राइवर से 25 टन टीएमटी सरिया लूटपाट मामले में अभूतपूर्व सफलता हाथ लगी है । पुलिस टीम द्वारा ट्रक ड्राइवर से हुई लूटपाट में शामिल मुख्य साजिशकर्ता उसके एक साथी और चोरी की संपत्ति के खरीदार हार्डवेयर व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है जिनसे लूट का 21 टन सरिया घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, ऑल्टो कार, 02 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल और लूटपाट में बंटवारे की रकम करीब ₹5000 बरामद किया गया है । आरोपियों को डकैती के अपराध में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

थाना धरमजयगढ़ में दर्ज अपराध- घटना को लेकर दिनांक 23.06.2024 को ग्राम सराईपाली गेरवानी स्थित रूपानाधाम स्टील प्रा0लि0 कंपनी पूंजीपथरा के एचआरए डिपार्टमेंट के अभिषेक उपाध्याय (उम्र 21 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22/06/2024 को स्टील प्लांट से ट्रक क्रमांक CG 15 AC-1490 में चालक मुजाहिद खान सरिया 8mm,10mm, 12mm मारूती टीएमटी कुल वजन 25 टन 50 kg लोड कर रमानुजनगर, सूरजपुर के लिए रवाना किया गया था । अंतिम बार ड्रायवर ने धरमजयगढ सिसरिंगा घाटी पहुंचना बताया था जिसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आया । उक्त ट्रक में लोड सरिया के लूट की रिपोर्ट पर अप.क्र 169/2024 अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।*पुलिस टीम की जांच पड़ताल और दबिश*- थाना प्रभारी धरमजयगढ़ द्वारा ट्रक ड्रायवर के मुजाहिद खान और खलासी से पूछताछ कर बयान ली जिसमें उन्होंने बताया कि घटना दिनांक 22 जून को धरमजयगढ़ सिसरिंगा घाट के चार कि.मी. पहले चार अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अपनी कार को ट्रक के आगे अडा कर ट्रक से ड्रायवर को उतार कर मारपीट करते हुये उसके मोबाईल को छीन कर फेंक दिये मारते-पीटते अपने साथ काला कलर के कार में हाथ, आंख में पट्टी बांधकर ले गये और सरिया से भरा ट्रक को लूट पीछे-पीछे लाये । आरोपियों द्वारा लगातार 4-5 घण्टा चलने के बाद एक सुनसान जंगल में कमरे में बंधक बनाकर दिनभर रखे रहे और 23 जून की रात्रि करीब 09:15 बजे करमडीह उडीसा में रोड किनारे उनके आंखो में पट्टी बांधकर छोडे कुछ देर बाद लूट हुआ खाली ट्रक क्रमांक CG 15 AC-1490 को लेकर आये और भाग जाओ वरना मारकर फेंक देगे कहकर धमकी देकर भाग गये । प्रकरण की गंभीरता पर एसपी श्री दिव्यांग पटेल द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामगोपाल करियरे के निर्देशन में साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में डीएसपी सिद्धांत तिवारी, टीआई धरमजयगढ़ कमला पुसाम और साइबर सेल की टीम बनाकर शीघ्र माल मुल्जिम पतासाजी के संबंध में निर्देश दिये । टीआई कमला पुसाम द्वारा ट्रक ड्रायवर के बताये तथ्यों को ध्यान में रखकर थाना में पूर्व में घटित अपराधों और इस लूटपाट के आरोपियों के तरीका-ए-वारदात का एनालिसिस की जिसमें उन्हें संदेही लोकेश यादव के इस प्रकार लूटपाट में शामिल होने की जानकारी मिली । जिसकी पुष्टि मुखबीरों से हुआ । घटना दिनांक को आरोपी लोकेश यादव उसके साथी आरोपी रूपेश यादव के साथ था । इस बड़ी लीड पर आगे बढ़ते हुए डीएसपी अभिनव और उनकी टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिये ओड़िसा के सुन्दरगढ और झारखंड के सिमडेगा में दबिश दिया गया और आरोपी रूपेश यादव निवासी लस्सीअम्बा थाना तपकरा जशपुर को पकड़ा गया । आरोपी रूपेश यादव ने बताया कि उसने अपने दोस्त लोकेश यादव, दीपू यादव, राजू यादव के साथ मिलकर 22 जून को घरघोडा के साहू होटल में बैठकर चारों योजना बनाये कि सरिया वाला ट्रक कोई भी गुजरेगा को उसे लूटपाट कर ले जायेंगें और पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिये । लूटा हुआ 25 टन सरिया को ग्राम बनडेगा में पूर्व से तैयारी में रहे उनके मोम्मद मिस्टर जिन्हा खान, द्वारा लूटे गये सरिया को ट्रेक्टर से खाली करवाकर तलसरा उडीसा के छड, सीमेंट हार्डवेयर का व्यवसायी गणेश गुप्ता को 6,50,000 रू में सरिया को बेच दिये । उक्त सरिया को उसके घर मे रखा मिला जिसे विधिवत जप्ती करते हुये थाना लाया गया । प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा *395, 397, 365,120B,412, आर्म्स एक्ट 25, 27* आईपीसी जोडा गया है ।अबतक गिप्तार किये गये आरोपी -01- रूपेश यादव पिता खीरोधर यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम मकरीबंधा थाना तपकरा जिला जशपुर 02- मोहम्मद मिस्टर जिन्हा पिता शेख जमील हुसैन उम्र 32 साकिन बनडेगा थाना तलतरा सुन्दरगढ 03- गणेश गुप्ता पिता गौरी शंकर गुप्ता निवासी सागबहाल थाना थाना तलतरा सुन्दरगढ़*जप्त मशरूका* – (1) लगभग 21 टन सरिया मारूति टीएमटी, कीमती 18 लाख ।(2) मारूति अल्टो कार क्रमांक JH 01 BV 3739 काला कलर, कीमती 06 लाख ।(3) ट्रेक्टर, कीमती 06 लाख रूपये ।(4) दो बाइक कीमती 01 लाख रूपये ।(5) 03 नग मोबाईल, कीमती 45 हजार रूपये ।(6) नकदी रकम 5 हजार रूपये । कुल जुमला – लगभग 31 लाख रूपये ।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

कलेक्टर ने ठाड़पथरा और लक्ष्मण धारा पर्यटन स्थल में चल रहे निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण!

सुदूर वनांचल ग्राम बम्हनी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित!

धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्का जाम , तहसीलदार की समझाइस के बाद खुला जाम!

स्थानीय जीवन को संकट में डाल के झूठ की बुनियाद पर माँ काली का विस्तार कर बढ़ाई जा रही प्लांट की क्षमता!

मारपीट के काउंटर मामले में जूटमिल पुलिस फरार आरोपी को किया गिरफ्तार!

TAGGED:District RaigarhNai aawazथाना धरमजयगढसाइबर सेल रायगढ़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article डायरिया उन्मूलन-नियंत्रण के लिए ओआरएस पैकेट का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
Next Article जनदर्शन में 20 लोगों ने दिए आवेदन,परीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
रायगढ़ जिले में कल भी स्कूलों में रहेंगी छुट्टी,प्रकृति के बदलते तेवर के बीच प्रशासन सतर्क…!
BREKING NEWS October 29, 2026
महिला की मौत के बाद खुली स्वास्थ्य विभाग की नींद,बिना पंजीयन चल रहे क्लीनिक पर गिरी गाज, डॉ. रचना नंदे का क्लीनिक सील..!
Crime news October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?