By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Crime newsBig NewsNai aawazटाॅप न्यूजधरमजयगढ

ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!

Nai Aawaz
Last updated: October 30, 2026 11:55 am
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

वेंडर के बिल में ईंट, सीमेंट, बालू और गिट्टी की सप्लाई का दावा, लेकिन निर्माण स्थल से सामग्री नदारद,सरपंच पति ने बारिश को बताया देरी की वजह,अब जवाबदेही पर सवाल..? आखिर कौन अभियंता करा स्थल जांच, भौतिक सत्यापन??

Contents
मई में भुगतान, निर्माण स्थल पर सन्नाटा!बारिश का बहाना या फिर जानबूझकर फायदे भुगतान?कागजों में विकास, धरातल पर नदारद निर्माण…

धरमजयगढ़@naiaawaz। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ससकोबा में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामला नाली निर्माण से जुड़ा है, जहां आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी धरातल पर निर्माण की एक ईंट तक नहीं रखी गई है। ऐसे में पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। मामला महज निर्माण में देरी का नहीं, बल्कि भुगतान और सामग्री आपूर्ति के दावों की वास्तविकता से भी जुड़ा हुआ है।

मई में भुगतान, निर्माण स्थल पर सन्नाटा!

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ससकोबा में नाली निर्माण कार्य के लिए मई माह में ही वेंडर को राशि का भुगतान कर दिया गया था। इतना ही नहीं, संबंधित वेंडर द्वारा ईंट, सीमेंट, बालू, बोल्डर और गिट्टी जैसी निर्माण सामग्री की आपूर्ति किए जाने का उल्लेख करते हुए बिल भी जारी किया गया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस निर्माण कार्य के लिए सामग्री आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, वहां आज तक निर्माण शुरू होना तो दूर, मौके पर आवश्यक निर्माण सामग्री तक दिखाई नहीं दे रही है। अब सवाल यह है कि यदि सामग्री की आपूर्ति हो चुकी है तो वह गई कहां? क्या सामग्री वास्तव में पंचायत को उपलब्ध कराई गई थी या फिर कागजों में ही उसकी आपूर्ति दर्शा दी गई? यदि सामग्री खरीदी गई है तो उसका भौतिक सत्यापन आखिर किसने किया?

बारिश का बहाना या फिर जानबूझकर फायदे भुगतान?

वहीं मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत के सरपंच से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो फोन पर सरपंच पति अनिल राठिया से बातचीत हुई। उन्होंने कहा मुझसे पुछ सकते हैं, तब हमने पुछा तो उन्होंने स्वीकार किया कि नाली निर्माण कार्य के नाम पर राशि का आहरण किया गया है, लेकिन बारिश के कारण नाली निर्माण नहीं हो पाया। उनका कहना था कि बारिश के बाद निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। हालांकि, यह जवाब कई नए सवालों को जन्म देता है। जब मई माह में ही राशि का भुगतान कर दिया गया था, तब निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं कराया गया? यदि बरसात के मौसम की आहट पहले से थी और निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका थी, तो समय रहते काम पूरा कराने की पहल क्यों नहीं हुई? सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह कि वेंडर के बिल में सामग्री आपूर्ति दर्ज होने के बावजूद निर्माण स्थल पर सामग्री का कोई अता-पता क्यों नहीं है?

कागजों में विकास, धरातल पर नदारद निर्माण…

पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन खर्च करने का उद्देश्य ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, न कि भुगतान और बिलों की औपचारिकता पूरी कर फाइलों में विकास दर्शाना। ससकोबा पंचायत का यह मामला अब इसी व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं ग्रामीणों के बीच भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

फिलहाल ससकोबा पंचायत में नाली निर्माण का इंतजार बरकरार है, लेकिन मई में हुए भुगतान और कागजों में दिखाई गई सामग्री आपूर्ति की हकीकत अब जांच की कसौटी पर है। आखिर सरकारी धन खर्च होने के बाद भी निर्माण कार्य जमीन पर क्यों नहीं उतरा? सामग्री कहां गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इन सवालों का जवाब पंचायत प्रशासन को देना ही होगा।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद की आपूर्ति – मुख्यमंत्री साय!

भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा वनडे मैच रोमांचक मुकाबला!

कन्या शाला मरवाही में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है

Breking news: यात्रियों से भरी बस पलटी,6 की मौत,कई घायल…!

धरमजयगढ़ के नये थाना प्रभारी होंगे,कमला पुसाम!

TAGGED:District RaigarhJanpad CEO dharmjaigarhJanpad panchayat dharamjaigarhNai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत धरमजयगढजिला रायगढ़नई आवाजनाली निर्माण भ्रष्टाचारपंचायत विकास मंत्रीपंचायत संचनालयराशि आहरण

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
रायगढ़ जिले में कल भी स्कूलों में रहेंगी छुट्टी,प्रकृति के बदलते तेवर के बीच प्रशासन सतर्क…!
BREKING NEWS October 29, 2026
महिला की मौत के बाद खुली स्वास्थ्य विभाग की नींद,बिना पंजीयन चल रहे क्लीनिक पर गिरी गाज, डॉ. रचना नंदे का क्लीनिक सील..!
Crime news October 29, 2026
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक, गिरफ्तार…!
Crime news October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?