By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Breking news: यात्रियों से भरी बस पलटी,6 की मौत,कई घायल…!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BREKING NEWSNai aawazमनेंद्रगढ़

Breking news: यात्रियों से भरी बस पलटी,6 की मौत,कई घायल…!

Nai Aawaz
Last updated: October 23, 2026 8:52 am
Nai Aawaz
Share
2 Min Read
SHARE

भरतपुर,छत्तीसगढ़ (नई आवाज)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस मालिक समेत 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे है ।4999323जानकारी के अनुसार, बस में कुल 47 यात्री सवार थे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बस सेमरमथानी मोड़ के पास पहुंची, तभी चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा, पुलिस और मेडिकल टीम पहुंचीहादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल 15 यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य 10 घायलों का इलाज केल्हारी में जारी है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। हादसे में बस चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल बस अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस की जाँच के बाद घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा । इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

आश्वासनों की सड़क पर अटका विकास,रैरूमाखुर्द में अब होगा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन चक्काजाम!

राशन न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, भारी संख्या में महिलाओं ने की शिकायत!

आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी..!

बड़ी खबर: जशपुर में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी का पत्रकारों को नोटिस, एक-एक करोड़ हर्जाने की धमकी!

पीएम विश्वकर्मा योजना से रियायती ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का मिलेगा ऋण!

TAGGED:Breaking newsBreking news manendragarhRaipur Chhattisgarhछत्तीसगढ़ प्रदेशमनेंद्रगढ़यात्री बस पलटी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2026: किसी के लिए खुलेगी सफलता की राह, तो किसी को बरतनी होगी सावधानी,जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..!
Next Article माँ दंतेश्वरी के दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टेका मत्था, देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

माँ दंतेश्वरी के दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टेका मत्था, देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना..!
Big News October 23, 2026
आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2026: किसी के लिए खुलेगी सफलता की राह, तो किसी को बरतनी होगी सावधानी,जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..!
Horoscope October 23, 2026
गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं,लेकिन शादी का वादा निभाना जरूरी,शादी और प्यार पर युवाओं को राज्यपाल की अहम सलाह..!
Latest News October 23, 2026
भव्य आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन, धरमजयगढ़ में उमड़ा जनसैलाब..
Latest News October 22, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?