By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक, गिरफ्तार…!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Crime newsBREKING NEWSNai aawazक्राईम न्यूजरायगढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक, गिरफ्तार…!

Nai Aawaz
Last updated: October 29, 2026 11:40 am
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़@naiaawaz। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बढ़ती नजदीकियां किस तरह गंभीर अपराध का कारण बन सकती हैं, इसका मामला रायगढ़ में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर छह माह पहले हुई दोस्ती के बाद एक 18 वर्षीय युवक पर 13 वर्षीय बालिका को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। कोतवाली पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर को पुसौर क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। बालिका रायगढ़ में परिचित के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी और 20 अक्टूबर की सुबह अचानक लापता हो गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 617/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान सोशल मीडिया अकाउंट की जांच और परिजनों व सहेलियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस के मुताबिक, बालिका की पहचान करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत (18 वर्ष), निवासी भांठापारा, निपनिया से हुई थी। आरोप है कि युवक 19 अक्टूबर की रात रायगढ़ पहुंचा और अगले दिन बालिका को रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर ट्रेन से डोंगरगढ़ ले गया। वहां अपने दोस्त के घर चार दिनों तक रखकर शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने 26 अक्टूबर को रायगढ़ पहुंचने पर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालिका के कथन एवं मेडिकल परीक्षण के बाद प्रकरण में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित अभियान संवेदना के तहत की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक विजय एक्का एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड को किया ब्लाक, तो बौखलायी प्रेमिका ने चाकू मारकर कर दी हत्या!

छुहीपाली में ड्रोन से किया गया, किसान के खेत में नैनो यूरिया खाद का छिडक़ाव!

घरघोड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ, सांसद और विधायक रहे शामिल!

सी-विजिल एप पर कोई भी नागरिक कर सकते है, आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत!

मंत्रियों के निज सचिव-निज सहायक और OSD की हुई नियुक्ति…देखें पूरी खबर!

TAGGED:District RaigarhNai aawazRaigarh police departmentइंस्टाग्रामछत्तीसगढ़ प्रदेशयुवक गिरफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला..!
Crime news October 29, 2026
आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 29, 2026
आदिवासियों के विकास, शिक्षा और संस्कृति संरक्षण को लेकर अजजा आयोग के शीर्ष नेतृत्व से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख..!
Big News October 28, 2026
आज का राशिफल: 28 अक्टूबर 2026 ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन..!
Horoscope October 28, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?