By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डायरिया उन्मूलन-नियंत्रण के लिए ओआरएस पैकेट का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Cg newsNai aawazगौरेला पेंड्रा मरवाही

डायरिया उन्मूलन-नियंत्रण के लिए ओआरएस पैकेट का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश

admin
Last updated: July 16, 2024 12:26 pm
admin
Share
3 Min Read
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं, जनशिकायतों एवं मांगों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने डायरिया उन्मूलन एवं नियंत्रण के लिए मितानिनों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ओआरएस पैकेट का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होंने कहा कि डायरिया नियंत्रण के लिए जिले को जो भी आबंटन प्राप्त हुआ है, उसका वितरण विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से जरूरतमंदों तक कराएं। कलेक्टर ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का उठाव कराने के साथ ही खाद-बीज का कालाबाजारी एवं अवैध भंण्डारण की शिकायत पर लगातार छापामार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने स्कूल परिसरों में जर्जर शाला भवनों सहित एवं अन्य जर्जर शासकीय भवनों का नियम-प्रक्रिया का पालन करते हुए डिस्मेंटल कराने कहा। उन्होने टीम बनाकर और अभियान चलाकर सड़कों एवं चौक चौराहों पर आवार मवेशियों को नियंत्रित करने एवं खुले में छोड़ देने वाले मवेशी मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही करने कहा। कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन का एक भी प्रकरण समय सीमा के बाहर नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही अभिलेख शुद्धता, खसरा पुनः क्रमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, लोक सेवा गारंटी से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों के साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना के अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ कराने तथा निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार, राशन कार्डों का नवीनीकरण, राशन वितरण, सभी किसानों का ई-केवाईसी, फसल बीमा, पशु रोग उपचार, पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, नगरीय निकायों में वार्डों का परिसीमन, सड़कों की मरम्मत, अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों का निराकरण सहित विभागीय योजनाओ के क्रियान्वयन में प्रगति लाने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को उन्हे आबंटित स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, बच्चों की दर्ज संख्या एवं उपस्थिति, शैक्षिक व्यवस्था देखने तथा कमियों को सुधारने के लिए निर्धारित प्रारूप में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिए। उन्होने अधीनस्थ कार्यालयों के काम काज में कसावट लाने के साथ ही अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, संयुक्त कलेक्टर प्रिया गोयल, एसडीएम मरवाही दिलेराम डाहिरे एवं पेंड्रारोड अमित बेक, सीएमएचओ डॉ नागेश्वर राव, डीईओ जेके शास्त्री, एसी ट्रायबल डॉ. ललित शुक्ला, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल परिहार सहित सभी सीईओ, सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

पीएम श्री स्कूल में मेगा पीटीएम का हुआ सफल आयोजन!

देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना में शामिल होने सेजेस स्कूल और फिजिकल कॉलेज पेण्ड्रा के बच्चों को प्रेरित किया गया!       

नवविवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर की दी जान…पुलिस जांच में जुटी!

खम्हार गांव में सुशासन तिहार का कारवां पहुँचा,जनसमस्याओं के निराकरण को मिली गति!

राज्योत्सव : पीएचई की विकास प्रदर्शनी में हर घर नल से जल वाले गांव का जीवंत मॉडल!

TAGGED:District newsNai aawazगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article सेवा भूमि को दलाल कौड़ीयो मोल खरीद कर टुकड़े टुकड़े में बेच रहे महंगे दामों पर…..
Next Article धरमजयगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने लूटपाट के साजिशकर्ता और सरिया खरीदने वाले हार्डवेयर व्यवसायी को पकड़ा!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
रायगढ़ जिले में कल भी स्कूलों में रहेंगी छुट्टी,प्रकृति के बदलते तेवर के बीच प्रशासन सतर्क…!
BREKING NEWS October 29, 2026
महिला की मौत के बाद खुली स्वास्थ्य विभाग की नींद,बिना पंजीयन चल रहे क्लीनिक पर गिरी गाज, डॉ. रचना नंदे का क्लीनिक सील..!
Crime news October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?