By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गुडूबहाल पंचायत के सरपंच-सचिव ने पंचायत में किया व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार, फर्जी तरीके डकारे लाखों रुपए!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazक्राईम न्यूजलैलुंगा

गुडूबहाल पंचायत के सरपंच-सचिव ने पंचायत में किया व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार, फर्जी तरीके डकारे लाखों रुपए!

Nai Aawaz
Last updated: August 1, 2024 2:44 pm
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

सरपंच-सचिव के लिए लैलूंगा का एक ऐसा दुकान जहां मिलता है सभी समान!

ग्राम पंचायत ने किया चाहत कुमार अग्रवाल के नाम पर सभी फर्जी काम का भुगतान?

लैलूंगा /नई आवाज – लैलूंगा विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों में जमकर भ्रष्टाचार करने का मामला समाने आया है, इस विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में बिना काम कराये ही लाखों-लाखों का बिल भुगतान करने का मामला देखने को मिल रहा है। आज हम बात करने जा रहे हैं गुडूबहाल ग्राम पंचायत का इस पंचायत का सरपंच है धर्मव्रत बरवा और सचिव है सबिया परिडा इनके द्वारा ग्राम पंचायत में खुलकर भ्रष्टाचार किये जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुडूबाहल के सुखबासूपारा में एक सामुदयिक शौचालय का निर्माण करवाया गया है, शौचालय का निर्माण राशि है 3 लाख 50 हजार रूपये है, जब से शौचालय का निर्माण हुआ है तब से आज तक एक भी व्यक्ति शौच करने नहीं गये हैं क्योंकि शौचालय में पानी की कोई व्यवास्था नहीं है। जबकि सरपंच-सचिव द्वारा पाईप लाईन विस्तार के नाम पर 74475 रूपये आहरण कर लिया गया है। पानी व्यवस्था के नाम पर सामुदयिक शौचालय में एक रूपये का भी काम सरपंच-सचिव द्वारा नहीं किया गया है, बिना काम कराये ही शासन से मिले राशि का बंदर बांट कर लिया गया है इनके द्वारा, मजेदार बात है कि इसका भी बिल किसी चाहत कुमार अग्रवाल के नाम पर 22 जुलाई 2023 को 40475 और 34000 ऐसा करते एक ही दिन में दो बार में 74475 रूपये आहरण किया गया है।

Contents
सरपंच-सचिव के लिए लैलूंगा का एक ऐसा दुकान जहां मिलता है सभी समान!ग्राम पंचायत ने किया चाहत कुमार अग्रवाल के नाम पर सभी फर्जी काम का भुगतान?तार घेराव के नाम पर भी हुआ घोटालाआखिर भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच-सचिव पर कौन करेगा कार्यवाही?

तार घेराव के नाम पर भी हुआ घोटाला

वहीं प्राथमिक शाला में स्कूली बच्चों के सुरक्षा के लिए तार घेराव करने शासन द्वारा 1 लाख रूपये ग्राम पंचायत को दिया गया था। सरपंच-सचिव द्वारा इस राशि को भी पूरी तरह से गोलमाल करते हुए अपने जेब में रख लिया। जब हमारे द्वारा प्राथमिक शाला में काम हुआ की नहीं देखने जाने पर पता चला कि जिस स्कूल में तार का घेराव करने के नाम पर राशि आहरण किया गया है उस स्कूल भवन में स्कूल ही नहीं लगते हैं, ग्रामीणों से पूछने परकी स्कूल भवन में स्कूल क्या नहीं लग रहे हैं, तब बताया कि स्कूल भवन का छत बहुत ही जर्जर है कभी भी स्कूल का छत गिर सकता है इसलिए स्कूल को आंगनबाड़ी भवन में संचालित किया जा रहा है। स्कूल भवन में किसी प्रकार का तार घेराव के नाम पर कुछ नहीं हुआ। यहां भी शासकीय राशि का बंदरबांट कर लिया गया सरपंच-सचिव द्वारा। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन में कोई तार का घेराव नहीं किया है सरपंच-सचिव मिलकर सिर्फ शासकीय राशि का गोलमाल कर रहे हैं। सरपंच-सचिव द्वारा एक बार फिर फर्जी बिल चाहत कुमार अग्रवाल के नाम पर निकाले हैं 24 जुलाई 2023 को दो बार में 42665 एक बार और दूसरी बार 49600 रूपये कुल 98895 रूपये प्राथमिक शाला में तार घेराव के नाम पर शासकीय राशि का बंदर बांट किया गया है।

आखिर भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच-सचिव पर कौन करेगा कार्यवाही?

अब सवाल उठता है कि क्या ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी जनपद पंचायत में बैंठे अधिकाी-कर्मचारियों को नहीं हैं या फिर सब जानकर भी अनजान बन बैंठे हैं ये अधिकारी-कर्मचारी ये सबसे बड़ा सवाल है। क्या लैलूगा जनपद पंचायत में निर्माण कार्य की भौतिक सत्यापन करने की जरूरत नहीं पड़ती है या फिर घर बैंठे ही निर्माण कार्य की सत्यापन हो जाता है? इस संबंध में जानकारी लेने ग्राम सरपंच से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सबको मैंटेन करना पड़ता है दुनिया भर का चंदा देना पड़ता है आप ही बताए इतना नहीं करेंगे तो कैसे चलेगा। अब आप सोचिए अगर सरपंच की बात सच है तो फिर इनपर कार्यवाही करेगा कौन? क्या लैलूंगा जनपद पंचायत में बैंठे अधिकारी इन पर कोई जांच या कार्यवाही करेंगे? ये तो समय ही बताया कि शासकीय राशि का बंदरबांट करने वालों पर कार्यवाही होगा या नहीं ।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

डायरिया उन्मूलन-नियंत्रण के लिए ओआरएस पैकेट का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश

लोकमाता अहिल्या बाई होलकर,सेवा, न्याय और नारी सशक्तिकरण की अमर प्रतिमूर्ति-लीनव राठिया!

कागजों में कैद पारदर्शिता, धरमजयगढ़ के पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण बना औपचारिकता!

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, जिला रायगढ़ की संगठनात्मक चुनाव सर्व सहमति से संपन्न!

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

TAGGED:Cg newsNai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशभ्रष्टाचार खबरविकासखण्ड लैलूंगा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article विज्ञान- गणित क्विज प्रतियोगिता में नटवर इंग्लिश स्कूल हिन्दी माध्यम प्रथम,घरघोड़ा स्कूल द्वितीय,एवं लैलूंगा स्कूल को मिली तृतीय स्थान!
Next Article इंस्टाग्राम दोस्त ने युवती दोस्त को किया ब्लैकमेल… फिर युवती ने कर दी, पढ़िए पूरी खबर!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रास्ते का विवाद, हितग्राही ने थाना और नगर पंचायत में लगाई गुहार…!
Latest News November 2, 2026
भाजपाइयों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को किए याद..
Cg politics November 2, 2026
38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार..!
Crime news November 2, 2026
लैलूंगा में बजाज का दीपावली महोत्सव, ₹15,999 तक की महाबचत के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार और एक्सचेंज बोनस..!
Nai aawaz November 2, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?