By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कागजों में कैद पारदर्शिता, धरमजयगढ़ के पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण बना औपचारिकता!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजधरमजयगढ

कागजों में कैद पारदर्शिता, धरमजयगढ़ के पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण बना औपचारिकता!

Nai Aawaz
Last updated: September 13, 2025 4:46 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़।  शासन-प्रशासन की ओर से ग्रामीण विकास कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक अंकेक्षण की व्यवस्था की गई थी। उद्देश्य यह था कि पंचायतों में मनरेगा से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक के कार्यों का सत्यापन हो, ग्रामीणों की भागीदारी बढ़े और ग्राम सभा के माध्यम से जनजवाबदेही तय हो। किंतु धरमजयगढ़ विकासखंड की पंचायतों में यह संकल्पना अब कागज़ी खानापूर्ति तक सीमट गई है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत सुपकालो इसका ताज़ा उदाहरण है। यहां 12 सितम्बर 2025 को ग्राम सभा आयोजित होनी थी, किंतु ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सभा की सूचना तक नहीं दी गई। सुपकालो के आश्रित गांव बगबुड़ा और फिटिंगपारा के किसान-मजदूरों का साफ कहना है कि उन्हें न तो अंकेक्षण की खबर थी और न ही इसमें भागीदारी का अवसर। इससे साफ पता चलता है कि गांववासियों के जानकारी दिए बिना ग्राम सभा आयोजन को निपटाने की पुरी योजना बना ली गई थी।

वहीं ब्लॉक सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता मुन्ना यादव अपने दल-बल सहित सुपकालो पंचायत पहुँचे तो सही, लेकिन उनके जवाब सुनकर लगा जैसे वे कोई बहाना प्रतियोगिता जीतने आए हों। जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री आवास का अंकेक्षण क्यों नहीं हुआ, तो साहब का फरमान आया—“स्टाफ नहीं है!” हकीकत यह कि उनके पास तीन-तीन ऑडिटर मौजूद थे। यानी जनता से छुपाना भी और शासन को बहाना सुनाना भी—दोनों कला में माहिर! जानकारी अनुसार बता दें, ब्लॉक आडिटर मुन्ना यादव ऐसे कई ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक सचिव, पंचायत सचिव के मिलकर सोशल आडिट का कार्य महज कागजों में करके ग्राम सभा आयोजन कर रफा-दफा कर चुके हैं। जहां पर ग्राम सभा में लेखा व करारोपण अधिकारी तक अनुपस्थित थे। जिसका ग्रामवासियों को पता ही नहीं है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण कार्य किस तरह की जा रही है।

गौरतलब है कि शासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं कि मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास—दोनों योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण अनिवार्य है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों को जांच से बाहर रख दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में रोजगार सहायक सचिव इंद्रजीत राठिया जो कि ग्राम पंचायत जगालमौहा का प्रभार भी दिया गया है,और पंचायत सचिव की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

रोजगार सहायक सचिव और ब्लॉक आडिटर मिली भगत करते हुए दृश्य!

वहीं संबंध में हमने जिला स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी जितेंद्र टंडन से फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करना उचित नहीं समझा। नतीजा साफ है—धरमजयगढ़ विकासखंड में सामाजिक अंकेक्षण का तंत्र केवल औपचारिकता निभाने में बदल चुका है। ग्राम सभाएं सूचना विहीन हैं, जनता की भागीदारी नदारद है, और नियमों की धज्जियां उड़ाकर विकास कार्यों को “पूर्ण” बताकर शासन को गुमराह किया जा रहा है। बरहाल, यह स्थिति उस व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है, जिसका मूल उद्देश्य ही पारदर्शिता और जनसरोकार था। वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार आगे पंचायत के रोजगार सहायक सचिव इंद्रजीत राठिया का भ्रष्ट कारनामा का बडा़ उजागर हो सकता है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

सावधान: न्यूट्रीशन देने के बहाने गांव में जाकर हेल्थ चेकअप करने के नाम पर दो-दो सौ रुपए वसुली!

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पोक्सो एक्ट में गया जेल!

कार्रवाई : लैलूंगा पुलिस ने 3 स्पीड बाइकर्स के काटे ₹2000-₹2000 के चालान!

मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की कलेक्टर ने की वर्चुअली समीक्षा

धरमजयगढ़ पुलिस ने गेरसा में लगाई जन चौपाल ग्रामीणों को अपराधों से किया जागरूक!

TAGGED:Chhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazRaipur Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नई आवाजपंचायत में सोशल आडिटभ्रष्ट ब्लॉक सोशल आडिटरमिली भगत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article गोबर के ढेर में दबा मिला, एक ही परिवार के चार शव,रायगढ़ एसपी मौके पर,जांच में जुटी पुलिस!
Next Article मिडिल स्कूल नगोई से चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रास्ते का विवाद, हितग्राही ने थाना और नगर पंचायत में लगाई गुहार…!
Latest News November 2, 2026
भाजपाइयों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को किए याद..
Cg politics November 2, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?