By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मीना बाजार से शुरू हुई प्रेमजाल की कहानी,फिर कथित कैद तक, बदनाम करने की धमकी.. आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big NewsCrime newsरायगढ़

मीना बाजार से शुरू हुई प्रेमजाल की कहानी,फिर कथित कैद तक, बदनाम करने की धमकी.. आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे!

Nai Aawaz
Last updated: September 18, 2026 8:08 am
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

रायगढ़। मीना बाजार में हुई एक सामान्य-सी मुलाकात कब कथित प्रेमजाल, बंधक बनाए जाने और ब्लैकमेलिंग के आरोपों तक पहुंच गई, इसकी कहानी चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आई है। पुलिस ने एक 24 वर्षीय विवाहिता युवती को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे कथित तौर पर अपने कब्जे में रखने और बदनाम करने की धमकी देकर ₹50 हजार मांगने के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को चक्रधरनगर थाने में एक महिला ने अपनी 24 वर्षीय बेटी के 3 सितंबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई।विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 सितंबर को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश दी। वहां से लापता युवती को अजरूदीन अली उर्फ अज्जू, पिता हमीद अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।महिला पुलिस अधिकारी द्वारा युवती का कथन दर्ज कराया गया। युवती के अनुसार, 1 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी। वहीं उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई।आरोप है कि इसके बाद अज्जू युवती पर रायपुर चलने और वहां होटल में रुकने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती के कथन के अनुसार, उसे रायपुर ले जाकर एक परिचित होटल में ठहराया गया, जहां आरोपी ने कथित रूप से उसे होटल से बाहर निकलने नहीं दिया।युवती के मुताबिक, किसी तरह वह 13 सितंबर को ट्रेन से रायगढ़ पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी कथित रूप से रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और उसे अपने साथ एक होटल ले गया। वहां भी उसे एक रात रखा गया तथा बाहर जाने से रोकने का आरोप है।जब युवती ने घर लौटने की जिद की तो कथित तौर पर उसे ऑटो से अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में ले जाया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मीना बाजार में उसकी तस्वीर लेने और उसके साथ रहने की बात को लेकर उसे रायगढ़ में बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही यह कहते हुए ₹50 हजार की मांग की कि उस पर ₹50 हजार से अधिक खर्च हो चुका है और रकम दिए बिना उसे जाने नहीं दिया जाएगा।मामले की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने मकान में दबिश देकर युवती को सकुशल बाहर निकाला और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 16 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में विवेचना जारी है।

महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी शशि मोहन सिंह

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी महिला को बहला-फुसलाकर बंधक बनाने, धमकाने अथवा ब्लैकमेल करने की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

बिरसिंगडीह में गुप्ता परिवार के सहयोग से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन!

राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया में त्रुटि नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर

वैशाख पूर्णिमा पर गौरीशंकर मंदिर में होगा,सोमवार को महारुद्राभिषेक, महाआरती व भंडारा!

2 नवम्बर से आमरण अनशन पर बैठेंगे लैलूंगा पीडीएस संघ के अध्यक्ष जितेंद सिंह ठाकुर!

अब प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश..

TAGGED:District RaigarhNai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़प्रेमजालरायगढ़ पुलिस

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article कागजों में अनाज की कमी, शिकायत में ₹15 हजार की कहानी,अब जवाब के कटघरे में खाद्य विभाग..!
Next Article खाट बनी एंबुलेंस, नदी बनी रास्ते की सबसे बड़ी बाधा…फिर अस्पताल तक… पढ़िए पूरी खबर…!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रास्ते का विवाद, हितग्राही ने थाना और नगर पंचायत में लगाई गुहार…!
Latest News November 2, 2026
भाजपाइयों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को किए याद..
Cg politics November 2, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?