By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खाट बनी एंबुलेंस, नदी बनी रास्ते की सबसे बड़ी बाधा…फिर अस्पताल तक… पढ़िए पूरी खबर…!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BREKING NEWSLatest NewsNai aawazधरमजयगढ

खाट बनी एंबुलेंस, नदी बनी रास्ते की सबसे बड़ी बाधा…फिर अस्पताल तक… पढ़िए पूरी खबर…!

Nai Aawaz
Last updated: September 18, 2026 9:34 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

पेलमा में प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती को ग्रामीणों ने नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत पेलमा के आश्रित मोहल्ला दर्रापारा से बीती रात सामने आया एक दृश्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत को बयां करने के लिए काफी है। प्रसव पीड़ा से कराहती एक गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को न सड़क मिली, न वाहन का रास्ता और न ही नदी पर कोई सुरक्षित पुल। ऐसे में ग्रामीणों ने खाट को ही एंबुलेंस बना लिया और गर्भवती महिला को उसी पर लिटाकर नदी पार कराई।

Contents
पेलमा में प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती को ग्रामीणों ने नदी पार कर पहुंचाया अस्पतालसरकार का संदेश अस्पताल में प्रसव का, मगर अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता कौन देगा?

मिली जानकारी बताया जा रहा है, कि दर्रापारा में देर रात गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार और ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाने की थी। मोहल्ले तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण वाहन पहुंचना मुश्किल था और रास्ते में नदी ने मानो पूरी व्यवस्था के सामने एक और दीवार खड़ी कर दी। लेकिन वहीं समय की नजाकत को समझते हुए ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। कंधों पर खाट उठाई गई और प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को नदी के बीच से पार कराया गया। पानी और कठिन रास्ते के बीच ग्रामीणों की सावधानी और सामूहिक प्रयास से महिला को पेलमा की मुख्य बस्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। बहरहाल राहत की बात यह रही कि स्वास्थ्य केंद्र में महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की तत्परता ने उस रात एक मां और उसके नवजात के लिए संकट की घड़ी को सुरक्षित अंजाम तक पहुंचाया।

सरकार का संदेश अस्पताल में प्रसव का, मगर अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता कौन देगा?

यह घटना केवल ग्रामीणों की जिजीविषा और मानवता की कहानी नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं और आवागमन की व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल भी खड़ा करती है। शासन-प्रशासन लगातार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और गांव-गांव स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने की बात करता है। ग्रामीण भी इन संदेशों को आत्मसात कर रहे हैं और अस्पताल में प्रसव को प्राथमिकता दे रहे हैं,लेकिन सवाल यह है कि जब गर्भवती महिला अस्पताल जाने के लिए तैयार हो, तब अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता कौन बनाएगा?

वहीं दर्रापारा की यह घटना बताती है कि जागरूकता गांव तक पहुंच गई, लेकिन सड़क और सुरक्षित आवागमन की सुविधा अभी भी कई जगहों पर पहुंचने की प्रतीक्षा में है। यदि प्रसव जैसी आपात स्थिति में ग्रामीणों को खाट के सहारे नदी पार करनी पड़े, तो यह केवल एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि उन तमाम दुर्गम बस्तियों की तस्वीर है जहां आज भी सड़क, स्वास्थ्य और सुरक्षित आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों की पहुंच से दूर हैं।

फिलहाल पेलमा के दर्रापारा में ग्रामीणों की सजगता और साहस ने एक मां और उसके नवजात को सुरक्षित रखा। लेकिन यह घटना शासन-प्रशासन के लिए भी एक मौन सवाल छोड़ गई है, क्या अगली बार किसी गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए फिर खाट को ही एंबुलेंस बनना पड़ेगा?

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

19 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार!

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन!

धरमजयगढ़ के जंगलों पर संकट,अब कोल ब्लॉकों का विरोध में उतरेंगे 118 ग्राम पंचायत के ग्रामीण!

नीट के अंक तय करेंगे मेडिकल कॉलेज की राह – शिक्षाविद सरफराज

साइबर सेल/रायगढ़ पुलिस ने लौटाए 121 व्यक्तियों को उनके गुम मोबाइल, मोबाइल स्वामी बोले: धन्यवाद रायगढ़ पुलिस!

TAGGED:District RaigarhHospital newsLatest newsछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत धरमजयगढजिला रायगढ़धरमजयगढ़़ समाचारपेलमा गांव का दृश्यब्रेकिंग न्यूज रायगढ़स्वास्थ्य केन्द्रस्वास्थ्य विभाग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article मीना बाजार से शुरू हुई प्रेमजाल की कहानी,फिर कथित कैद तक, बदनाम करने की धमकी.. आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे!
Next Article जामचुआं-बनकोम्बो में फुटबॉल का रोमांच,लोधमा ने जीता खिताब..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रास्ते का विवाद, हितग्राही ने थाना और नगर पंचायत में लगाई गुहार…!
Latest News November 2, 2026
भाजपाइयों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को किए याद..
Cg politics November 2, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?