By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शिकायत के बाद अचानक ‘प्रकट’ हुई दुकान! पोस्टर-बैनर लगाकर बचाव की कोशिश या जांच से पहले सबूत गढ़ने की तैयारी?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big NewsBREKING NEWSधरमजयगढ

शिकायत के बाद अचानक ‘प्रकट’ हुई दुकान! पोस्टर-बैनर लगाकर बचाव की कोशिश या जांच से पहले सबूत गढ़ने की तैयारी?

Nai Aawaz
Last updated: August 6, 2026 3:05 pm
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़। ग्राम पंचायत पारेमेर में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दर्ज शिकायत के बाद अब पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शिकायतकर्ता और ग्रामीणों का दावा है कि जिस वेंडर की फर्म के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए थे, उसी फर्म के नाम का पोस्टर-बैनर अब शिकायत दर्ज होने के बाद अचानक घर की दीवारों पर दिखाई देने लगा है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जो पहचान पहले कभी नजर नहीं आई, वह शिकायत के बाद अचानक कैसे सामने आ गई?वहीं ग्रामीणों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने से पहले संबंधित फर्म के नाम का न तो कोई बोर्ड दिखाई देता था, न दुकान का कोई स्पष्ट चिन्ह और न ही किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि क्षेत्र में देखने को मिली थी। उनका कहना है कि अब, जब पूरा मामला प्रशासनिक जांच के अधीन है, तब फर्म के नाम का पोस्टर-बैनर लगाकर दुकान होने का आभास कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह सब जांच एजेंसियों को भ्रमित करने तथा संभावित कार्रवाई से बचने का प्रयास हो सकता है।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और इसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।और इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि संबंधित वेंडर द्वारा उक्त पोस्टर को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी साझा किया जा रहा है, जिससे यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि फर्म विधिवत संचालित है। लेकिन वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि फर्म पहले से सक्रिय थी तो उसका स्पष्ट भौतिक अस्तित्व शिकायत से पूर्व क्यों दिखाई नहीं दिया? और फिर बिना तिथि दर्ज बिल जारी और पंचायत द्वारा संबंधित को भुगतान आखिर किसके आदेश पर की गई है। यह प्रश्न अब जांच का महत्वपूर्ण विषय बन सकता है।

बहरहाल शिकायतकर्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे जांच दल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि यदि वित्तीय अनियमितता या शासकीय राशि के दुरुपयोग के तथ्य सामने आते हैं, तो वे पूरे प्रकरण को अंतिम स्तर तक ले जाएंगे और कथित भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

फिलहाल पूरा मामला प्रशासनिक जांच के अधीन है। जांच एजेंसियां उपलब्ध दस्तावेजों, अभिलेखों तथा भौतिक तथ्यों का परीक्षण कर रही हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शिकायत के बाद लगाए गए पोस्टर-बैनर वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि का प्रमाण सिद्ध होते हैं या फिर जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के बीच एक नया विवाद बनकर उभरते हैं। अंतिम निष्कर्ष सक्षम जांच प्राधिकारी की रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

जिम्मेदार PWD अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे क्षेत्रवासी, ठेकेदार का चला मनमानी!

अनियंत्रित पिकप वाहन सड़क छोड़ खेत मे घुसी, बड़ा हादसा टला!

खबर का असर:स्कूल में शराब पीकर आने एवं छात्र-छात्राओं से मारपीट करने वाला दरूहा शिक्षक निलंबित!

आमानारा में पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, कलेक्टर को दिए निर्देश… पढ़िए खबर!

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान, सांसद राठिया ने प्रेसवार्ता में कही प्रेरक बातें और साझा की भारत पदयात्रा की रूपरेखा!

TAGGED:Chhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazRaipur Chhattisgarhआरटीआई आवेदनग्राम पंचायत पारेमेरछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत धरमजयगढजिला रायगढ़धरमजयगढ़़ समाचार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article 👮 स्कूल गई थी, घर नहीं लौटी… पुलिस ने 5 दिन में किया बड़ा खुलासा.. पढ़िए पूरी खबर !
Next Article सत्यदेव शर्मा होंगे धरमजयगढ़ के नए DFO, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय को कटघोरा की जिम्मेदारी!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रुडुकेला पंचायत में अव्यवस्था, सचिव की गैरमौजूदगी से ग्रामीण परेशान…!
Nai aawaz November 4, 2026
पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..
Cg politics November 4, 2026
लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!
Latest News November 4, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?