By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Cg politicsLatest NewsNai aawazधरमजयगढ

पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..

Nai Aawaz
Last updated: November 4, 2026 3:44 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़@naiaawaz। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग के पटवारियों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल अब लंबी खिंचती जा रही है। बता दें, 13 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हुआ यह आंदोलन 23वें दिन भी जारी है। प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है। जमीन संबंधी प्रकरणों, राजस्व अभिलेखों और अन्य जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी कड़ी में विकासखंड धरमजयगढ़ के पटवारी संघ भी आंदोलन पर डटे हुए हैं। शासन द्वारा नियमों और कार्यप्रणाली में अचानक किए जा रहे बदलावों तथा डिजिटल फसल सर्वे के लिए पीवी ऐप की तकनीकी खामियों को लेकर पटवारियों में गहरी नाराजगी है। आज बुधवार को आंदोलनरत पटवारी काले वस्त्र धारण कर विरोध प्रदर्शन करते और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। काले कपड़ों के माध्यम से उन्होंने अपनी नाराजगी और विरोध का संदेश शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। वहीं पटवारी संघ की प्रमुख चार मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति से जुड़ी समस्याओं का निराकरण, डिजिटल फसल सर्वे (पीवी ऐप) की तकनीकी समस्याओं का समाधान तथा आंदोलन के दौरान की गई दमनात्मक कार्रवाई और स्थानांतरण आदेशों को वापस लेना शामिल है। पटवारियों का कहना है कि तकनीकी खामियों और व्यावहारिक कठिनाइयों के बीच उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां थोपी जा रही हैं, जबकि उनकी मूल समस्याओं के समाधान को लेकर शासन की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

इस संबंध में राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सारथी ने कहा कि पटवारी वह कड़ी हैं, जो प्रतिदिन आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विडंबना यह है कि जनता की समस्याओं का समाधान करने वाले पटवारी स्वयं अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन करने विवश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिसके कारण आंदोलन लगातार जारी है। वहीं, राजस्व पटवारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राठिया ने बताया कि पटवारी प्रशासन की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस और निलंबन आदेशों के विरोध में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस के माध्यम से पटवारियों को 48 घंटे के भीतर कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं तथा ऐसा नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

वहीं संघ का कहना है कि प्रशासनिक दबाव और कार्रवाई से आंदोलन को कमजोर नहीं किया जा सकता। और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बीच पटवारियों के तेवर फिलहाल नरम पड़ते दिखाई नहीं दे रहे हैं। आंदोलनरत कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल नोटिस जारी करने अथवा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। जब तक चार सूत्रीय मांगों पर शासन की ओर से ठोस और संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व व्यवस्था पर पड़ रहे असर और शासन की अगली पहल पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

करोड़पति बने शिवा साहू के भाई और माता पिता गिरफ्तार!

डी. ए. वी. धरमजयगढ़ की छात्रा जसलीन रायपुर में सम्मानित!

बिजली करेंट से मासूम की मौत का खुलासा — धरमजयगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज:घर के म्यांर में फांसी लगाकर की आत्महत्या,जाँच में जुटी पुलिस!

क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं से परेशान जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,… पढ़िए पूरी खबर!

TAGGED:District RaigarhNai aawazRaipur Chhattisgarhछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नई आवाजपटवारी हड़ताल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!
Latest News November 4, 2026
बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?