By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान, सांसद राठिया ने प्रेसवार्ता में कही प्रेरक बातें और साझा की भारत पदयात्रा की रूपरेखा!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजधरमजयगढरायगढ़

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान, सांसद राठिया ने प्रेसवार्ता में कही प्रेरक बातें और साझा की भारत पदयात्रा की रूपरेखा!

Nai Aawaz
Last updated: October 18, 2025 9:50 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ। देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “भारत पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

बता दें, जानकारी अनुसार रायगढ़ जिले में यह पदयात्रा 12 नवंबर 2025 को घरघोड़ा से प्रारंभ होकर तमनार में संपन्न होगी। इसी क्रम में “सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन भी ग्रामीण स्तर से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर तक किया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। और वहीं इच्छुक प्रतिभागी 27 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने पसंदीदा खेल का चयन कर पंजीयन करा सकते हैं।

वहीं इसी क्रम में आयोजन की तैयारियों को लेकर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने शिक्षा अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड से कम से कम पांच हजार प्रतिभागियों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य को समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, आगामी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 27 अक्टूबर की शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।

वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायगढ़ ने जानकारी दी कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संकुल स्तर पर 27 अक्टूबर से 6 नवंबर, विकासखंड स्तर पर 17 से 22 नवंबर, जिला स्तर पर 8 से 12 दिसंबर तथा संसदीय क्षेत्र स्तर पर 22 से 25 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा—

“सरदार वल्लभभाई पटेल को कौन नहीं जानता! उन्होंने आजाद भारत की तमाम रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। आजादी के बाद यह सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे उन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरा किया।”

आगे सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर के लोकसभा क्षेत्रों में तीन दिवसीय पदयात्रा निकाली जाएगी।

31 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2025 के मध्य आयोजित इन पदयात्राओं के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा या शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वृक्षारोपण अभियान (“एक पेड़ माँ के नाम”) आयोजित किए जाएंगे।

आगे यात्रा के दौरान पदयात्री “एक भारत आत्मनिर्भर भारत”, “विकसित भारत”, “नशा मुक्त भारत” तथा “गर्व से कहो, हम स्वदेशी हैं” जैसे नारों और स्लोगनों के साथ चलेंगे। यात्रा मार्ग पर स्थानीय नागरिक पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे।

वहीं समापन अवसर पर “आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई जाएगी तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया, अरुणधर दीवान, नरेश पंडा, सत्यानंद राठिया, जगन्नाथ पाणिग्राही, विकास केडिया, पवन शर्मा, धनराज मरकाम (डिप्टी कलेक्टर), प्रवीण कुमार भगत (एसडीएम धरमजयगढ़), जीवन लाल नायक, कौशल ठेठवार (प्रभारी खेल अधिकारी, सारंगढ़), सुनील निराला (खेल विभाग, जशपुर) सहित रायगढ़, सारंगढ़ और जशपुर जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

बाकारूमा, चरखापारा पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा!

मालखरौदा जनपद पंचायत के जनसूचना अधिकारी भूपेंद्र मानिकपुरी ने की आर टी आई कानून का घोर उलंघन!

पेलमा गांव में आंधी का कहर,घर में गिरा आम का पेड़,बाल-बाल बचे ग्रामीण… पढ़िए पूरी खबर!

राजस्व अभिलेख में आधार प्रविष्टि और किसान किताब की प्रविष्टि में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

महिलाओं की “भारत माता वाहिनी” ने दी घरघोड़ा पुलिस को ग्राम पोरडा में अवैध शराब की सूचना,60 लीटर शराब जब्त!

TAGGED:Chhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazआत्मनिर्भर भारतछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत सभागार धरमजयगढजिला रायगढ़प्रेस कांफ्रेंसभाजपा सरकारभारतीय जनता पार्टीसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतीसासंद राधेश्याम राठिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article धनतेरस पर इन वस्तुओं से करें परहेज़, वरना रुठ सकती है, लक्ष्मी!
Next Article ग्राम सभा की गर्जना, जल जंगल जमीन पर नहीं चलेगी कब्जा, अंबुजा-अडानी की कोयला खदान को ठुकराया, पेशा एक्ट की दिखाई ताकत!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रास्ते का विवाद, हितग्राही ने थाना और नगर पंचायत में लगाई गुहार…!
Latest News November 2, 2026
भाजपाइयों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को किए याद..
Cg politics November 2, 2026
38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार..!
Crime news November 2, 2026
लैलूंगा में बजाज का दीपावली महोत्सव, ₹15,999 तक की महाबचत के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार और एक्सचेंज बोनस..!
Nai aawaz November 2, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?