By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विकास की राह पर बिरहोर समाज, सुविधाएं मिलीं पर सवाल बाकी,सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर, चिखलापानी बना बदलाव की मिसाल, लेकिन लोकार्पण के बाद भी बहुउद्देशीय केंद्र अब भी बंद… पढ़िए पूरी खबर..!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big Newsधरमजयगढ

विकास की राह पर बिरहोर समाज, सुविधाएं मिलीं पर सवाल बाकी,सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर, चिखलापानी बना बदलाव की मिसाल, लेकिन लोकार्पण के बाद भी बहुउद्देशीय केंद्र अब भी बंद… पढ़िए पूरी खबर..!

Nai Aawaz
Last updated: June 21, 2026 8:28 am
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

झाला-झोपड़ी से पक्के आशियाने तक , चिखलापानी के बिरहोरों की बदली तस्वीर, फिर भी कुछ उम्मीदें बाकी…

धरमजयगढ़। कभी घने जंगलों और पहाड़ियों की गोद में झाला-झोपड़ी बनाकर जीवन बिताने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों के जीवन में अब परिवर्तन की नई कहानी लिखी जा रही है। बता दें,धरमजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हीचुंआ के आश्रित ग्राम चिखलापानी में आज विकास की कई किरणें पहुंच चुकी हैं। पक्के मकान, पक्की सड़क, पेयजल के लिए बोरवेल, आंगनबाड़ी केंद्र और बिजली की सुविधा ने यहां के जनजीवन को नई दिशा दी है।

वहीं चिखलापानी, बिरहोर समुदाय की बसाहट के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। गांव निवासी राजेश बिरहोर बताया कि यहां लगभग 36 परिवारों के 115 से अधिक सदस्य निवासरत हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब गांव तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

आगे राजेश बिरहोर ने बताया कि एक समय था जब उनका समुदाय जंगलों और पहाड़ों में अस्थायी झोपड़ियां बनाकर रहता था। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के घरों में परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। वे कहते हैं कि पहले जीवनयापन का प्रमुख आधार जंगलों से प्राप्त संसाधन थे। शिकार करना, सूखी लकड़ी, मोहलान की रस्सी तथा तेंदू फल एकत्र कर गांव-गांव जाकर बेचना ही आजीविका का साधन हुआ करता था। लेकिन समय के साथ सोच और जीवनशैली दोनों में बदलाव आया है। अब बिरहोर समुदाय शिक्षा के महत्व को समझने लगा है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है और समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चे नियमित रूप से अध्ययन के लिए जाते हैं। सड़क, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं ने गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

हालांकि विकास की इस यात्रा के बीच ग्रामीणों की कुछ अपेक्षाएं अभी भी अधूरी हैं। राजेश बिरहोर का कहना है कि घरों तक बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय सांप-बिच्छुओं का भय बना रहता है। यदि बिजली खंभों पर प्रकाश व्यवस्था कर दी जाए तो ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा गांव में एक सामुदायिक मंच के निर्माण की मांग भी उन्होंने रखी, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उचित स्थान उपलब्ध हो सके।वहीं अन्य ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पी.एम. जनमन योजना के अंतर्गत आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा बहुउद्देशीय केंद्र का निर्माण कराया गया है। और वहीं केंद्र का लोकार्पण भी हो चुका है, किंतु आज तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। परिणामस्वरूप जिस उद्देश्य से यह भवन बनाया गया था, उसका लाभ बिरहोर समुदाय को नहीं मिल रहा है।

राजेश बिरहोर,चिखलापानी

और वहीं राजेश बिरहोर ने एक पुरानी पीड़ा भी साझा की। उन्होंने बताया कि जब उनका प्रधानमंत्री आवास निर्माण के दौरान पूरे परिवार ने श्रम किया था और उन्हें बताया गया था कि मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरी राशि प्राप्त होगी। किंतु आज तक वह भुगतान नहीं मिला। इसके बावजूद वे कहते हैं कि वर्तमान समय में गांव की स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक बेहतर हुई है और शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों से वे संतुष्ट हैं।

बहरहाल, चिखलापानी की तस्वीर यह बताती है कि विकास की योजनाओं ने बिरहोर समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। फिर भी कुछ अधूरे मकान, खंडहर में तब्दील होते आवास और बंद पड़े बहुउद्देशीय केंद्र यह संकेत देते हैं कि विकास की यह यात्रा अभी पूरी नहीं हुई है। यदि शेष आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिया जाए, तो चिखलापानी न केवल बिरहोर समुदाय के उत्थान का उदाहरण बनेगा, बल्कि जनजातीय विकास की एक प्रेरक मिसाल के रूप में भी उभरेगा। फिलहाल संबंधित विभागीय आला अधिकारी विकास कार्यों को लेकर लगातार जुटे हुए हैं, और शेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, विकास की यात्रा प्रगतिशील बनाए हुए हैं।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया एक पेड़ मां के नाम!

नगर विकास नहीं, निजी लाभ में व्यस्त नगर पंचायत – शासकीय संसाधनों का खुला दुरुपयोग!

धरमजयगढ़ में विकास की दोहरी दस्तक, सांसद राधेश्याम राठिया कल करेंगे भूमि पूजन और खेल महोत्सव का समापन!

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ,जिले के सर्वांगीण विकास की जताई अपेक्षा!

पखनाकोट में सुशासन तिहार का भव्य समापन, समाधान के मिले सार्थक परिणाम, उमड़ा जनसैलाब!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, KPCL की प्रस्तावित कोयला खदान निरस्त करने की मांग!
Next Article अव्यवस्थाओं के बीच संचालित मीना बाजार,नियमों को लेकर संशय की स्थिति!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन…!
Big News October 20, 2026
Big news:सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सख्त एक्शन,तहसीलदार निलंबित..!
BREKING NEWS October 19, 2026
अब प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश..
BREKING NEWS October 19, 2026
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों की जांच या महज कागजी खानापूर्ति? बिना जांच दल के हो गई जांच, कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल…?
Big News October 18, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?