By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन…!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big NewsBREKING NEWSरायगढ़

विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन…!

Nai Aawaz
Last updated: October 20, 2026 1:34 pm
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग…

रायगढ़, 20 अक्टूबर । बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर्व के अवसर पर रायगढ़ पुलिस लाइन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक एवं वैदिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, एडिशनल एसपी ट्रैफिक  पुष्पेंद्र सिंह बघेल सहित जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शस्त्र पूजन में भाग लिया।

  शस्त्र पूजन से पूर्व पुलिस के सभी अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों की विधिवत साफ-सफाई कर उन्हें सुसज्जित रूप से पूजा स्थल पर रखा गया। इसके पश्चात मां भगवती की आराधना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्त्र-शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया गया। परंपरा के अनुसार देवी को प्रसन्न करने के लिए राखिया फल की बलि भी दी गई। पूजन के पश्चात विजयदशमी की परंपरा का निर्वहन करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग की।

 इस अवसर पर डीएसपी  उन्नति ठाकुर, सीएसपी  राहुल उइके, डीएसपी  रोहित शुक्ला,  उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह, कोतवाली निरीक्षक  अमित तिवारी सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं…

 इस अवसर पर एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।

जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुआ शस्त्र पूजन…

विजयदशमी के अवसर पर रायगढ़ जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अस्त्र-शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Contents
एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग…एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं…जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुआ शस्त्र पूजन…
YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

लैलूँगा जनपद पंचायत सचिव संघ का चुनाव संपन्न जयलाल पटेल बने लैलूँगा ब्लाक अध्यक्ष!

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त!

इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़,युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार!

राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास के कामों का जायजा लेने गांवों में पहुंच रहीं एसडीएम अक्षा गुप्ता!

अवैध रेत परिवहन ट्रैक्टर ट्राली से कूचलाकर 8 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत परिजन को न्याय दिलाने धरने पर बैठे विधायक संदीप साहू!

TAGGED:Chhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazRaigarh police departmentछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नई आवाजपुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंहशस्त्र पूजा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Big news:सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सख्त एक्शन,तहसीलदार निलंबित..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Big news:सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर सख्त एक्शन,तहसीलदार निलंबित..!
BREKING NEWS October 19, 2026
अब प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश..
BREKING NEWS October 19, 2026
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों की जांच या महज कागजी खानापूर्ति? बिना जांच दल के हो गई जांच, कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल…?
Big News October 18, 2026
बड़ी खबर: CM Helpline पर लापरवाही, 13 अफसरों को नोटिस, पढ़िए पूरी खबर!
BREKING NEWS October 17, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?