By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में 05 आरोपीयों को किया गिरफ्तार!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazक्राईम न्यूजजीपीएम

जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में 05 आरोपीयों को किया गिरफ्तार!

Nai Aawaz
Last updated: September 3, 2024 12:06 pm
Nai Aawaz
Share
6 Min Read
SHARE

07 मोबाइल, 02 चारपहिया वाहन समेत 1.6 क्विंटल गांजा बरामद!

जीपीएम- विगत दिनों मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य के परिप्रेक्ष्य में समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी जिसके तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने कार्ययोजना बनाने और प्रत्येक इन्वेस्टिगेशन में परिवहन करने वालों के अलावा ड्रग्स रैकेट के सभी सहयोगियों जो षडयंत्र रचकर प्लान बनाकर तस्करी को अंजाम देते हैं उन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में आईजीपी रेंज बिलासपुर डॉक्टर संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में एसपी जीपीए भावना गुप्ता द्वारा अंतर्राज्यीय तस्करों पर कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर धर पकड़ का प्रयास किया जा रहा है ।*घटनाक्रम* दिनांक 02 सितंबर की सुबह मुखबिर सूचना पर गौरेला थाना और साइबर सेल जीपीएम की संयुक्त टीम उप निरीक्षक सनत म्हात्रे के नेतृत्व में हर्राटोला के पास सड़क पर वाहनों को चेक कर रही थी जिस दौरान एक एम.पी. पासिंग सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी 300 वाहन आती दिखी जो सूझबूझ से वहां पहले से तैयार पुलिस टीम द्वारा रुकवाकर जांच की गई तो उसमे बुटस्पेस में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया जिसे एनडीपीएस के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत जप्त किया गया और गाड़ी में सवार दो युवकों तुलसी शर्मा और उदय चौहान को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ और टेक्निकल एनालिसिस से मिली जानकारी के आधार पर इनके तीन और साथियों को बिलासपुर से हिरासत में लिया गया जिनमे सक्ति निवासी उतरा खूंटे उर्फ साहिल के साथ सक्ति के दो अन्य युवक अनुज आदिले और अरुण चंद्रा तस्करी दौरान रास्ते की रेकी और पायलेटिंग में इस्तमाल सफेद रंग की ब्रेजा कार के साथ पकड़े गए जिन्हें गौरेला थाना लाया गया एक अन्य आरोपी साजन मौके पर से भाग गया जिसकी तलाश जारी है । *कार्यवाही* अब तक पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध अवैध रूप से मादक पदार्थ का परिवहन करने और तस्करी में योजना बद्ध तरीके से सहयोग करने के लिए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है । सभी पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ट्रांसपोर्ट करने वाले तस्कर, खरीददार और डिस्ट्रीब्यूटर मध्यप्रदेश के होना पाया गया और रास्ते की रेकी हेतु पायलटिंग वाहन आदमी और ड्राइवर उपलब्ध कराने वाले छतीसगढ़ के और सप्लाई करने वाले ओडिशा के रहने वालों की जानकारी मिली है। जो कि पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन और अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश चंदेल के पर्यवेक्षण में आगे की धर पकड़ की कार्यवाही जारी है । *पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड* पकड़ाए आरोपियों में से तुलसी शर्मा निवासी दर्रीटोला पूर्व में भी थाना जैतपुर के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है और पुराना आदतन तस्कर है तथा सक्ति निवासी उतरा खूंटे उर्फ साहिल भी गांजा परिवहन के लिए आदमी देने और रेकी के लिए पायलटिंग करने का काम काफी समय से करते आ रहा है जिसके द्वारा अन्य तस्कर समूहों के लिए भी यही काम करने का पता लगा है। उतरा खूंटे उर्फ साहिल पूर्व में भी मलकानगिरी ओडिशा में एनडीपीएस एक्ट के मामले में लगभग 8 साल जेल में रह चुका है। पकड़ाए अन्य आरोपियों के भी आपराधिक मामलों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही इनके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की ट्रेल को ट्रैक करते हुए तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। *कार्यवाही में शामिल रहे* संपूर्ण कार्यवाही में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार, उप निरीक्षक सनत कुमार मान्त्रे, साइबर सेल जीपीएम से प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, एएसआई मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, महेंद्र परस्ते, दुष्यंत मसराम तथा थाना गौरेला के एएसआई विष्णु साहू, अशोक सोनवानी, प्रधान आरक्षक मोहन रजक, प्र.आर. कुलदीप चतुर्वेदी, प्र.आर. देव नारायण राठौर, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल, ब्रिजलाल पोट्टाम, स्वरुप पैंकरा, नरेश कैवर्त की उल्लेखनीय भूमिका रही है । *गिरफ्तार आरोपियों के नाम* : 1. तुलसी शर्मा पिता स्वर्गीय रामकृपाल शर्मा ग्राम दर्रीटोला, थाना जैतपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश 2. उदय कुमार चौहान पिता अनूप राम ग्राम घोघरी थाना डभरा जिला सक्ति छ. ग.3. उतरा खूंटे उर्फ साहिल पिता डोरीलाल ग्राम मरघट्टी थाना हसौद जिला सक्ति छ. ग.4. अनुज आदिले पिता बंशी लाल ग्राम बासिन थाना डभरा जिला सक्ति छ. ग.5. अरुण चंद्रा पिता बाबूलाल चंद्रा ग्राम अचरिज थाना मालखरौद जिला सक्ति छ. ग. *जप्त मशरुका* 1. गांजा कुल 160 किलोग्राम मूल्य 32 लाख 2. दो वाहन महिंद्रा टीयूवी 300 और ब्रेजा और मोबाइल लगभग कीमत 20 लाख 3. 07 मोबाइल कीमती एक लाख रुपए। कुल जुमला 53 लाख

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

प्रशासन द्वारा फ्लाईऐश वाहनों पर ताबड़तोड़ हुई कार्यवाही, तो महेंद्र सिदार ने चक्काजाम को किया गया स्थगित!

अनियंत्रित होकर एलबेस्टर से लदा ट्रक पलटा, चालक सहचालक का घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज जारी!

शादी के झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फरार आरोपी को पुलिस ने बस स्टैंड पर दबोचा, भेजा जेल!

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत,धरमजयगढ़ वनमंडल की नेक पहल—‘जंगल प्याऊ’ का शुभारंभ!

आमानारा गांव में पानी में डुबने से 7 वर्षीय मासूम की करुणान्त, आवश्यक कार्रवाई में जुटी पुलिस!

TAGGED:Nai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशजीपीएम पुलिस

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article 10 घंटे से धरमजयगढ, खरसिया मार्ग चक्काजाम, पढ़िए पूरी खबर!
Next Article जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चरखापारा में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, ग्रामीणों ने देखा सरदार पटेल जयंती का लाइव प्रसारण..!
Latest News November 1, 2026
धरमजयगढ़ में सजेगा प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि..!
Cg politics November 1, 2026
लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का होगा शंखनाद, धरमजयगढ़ में 2 नवंबर को विशाल आयोजन..!
Cg politics November 1, 2026
पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?