By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big NewsCrime newsNai aawazलैलुंगा

पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!

Nai Aawaz
Last updated: October 31, 2026 8:52 pm
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

लैलूंगा@naiaawaz। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं और फर्जी जियोटैगिंग का मामला सामने आया है। जहां पर विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत पोतरा में सामने आई शिकायत ने पंचायत व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां पर एक आवास को दो हितग्राही युसरसिंह सिदार और रोमाचन प्रधान के नाम कर फर्जी को अंजाम दिया गया है। और वहीं आवास है ही नहीं। ऐसे ही अन्य हितग्राही भी शामिल हैं जहां पर उनके घर के नींव तक नहीं खोदे गए हैं, लेकिन आनलाईन रिकार्ड अनुसार संबंधित हितग्राही का आवास पुर्ण हो गया है। मामले को लेकर उच्चस्तरीय शिकायत दर्ज करा दी गई और संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध फर्जी कार्य को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग किया गया है वहीं संबंध में संबंधित पंचायत सचिव शंकर यादव ने उन्हें फोन किया। बातचीत के दौरान सचिव ने कथित तौर पर धमकी भरे स्वर में कहा, आप कौन हैं, कहां से हैं,अगर शिकायत करना जानते हो, तो घर बनाने के लिए भी सहयोग करो, आपने शिकायत क्यों की है?” आगे वहीं शिकायतकर्ता के अनुसार, जब शिकायतकर्ता ने सचिव से पूछा कि “यदि मौके पर मकान तैयार नहीं है, तो ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक उन आवासों को पूर्ण क्यों दिखाया गया है?”
तब सचिव ने स्वीकार करते हुए,कहा अरे भाई ऊपर से दबाव है, जिला प्रशासन के दबाव तो क्या करेंगे। इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि अब निष्पक्ष जांच होने दी जाए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
वहीं दूसरी तरफ जब जांच दल 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत पोतरा पहुंचे तो हड़कंप मच गया । और सरपंच और पंच द्वारा दबाव बनाने लगे, जब निर्धारित तिथि पर जांच दल ग्राम पंचायत पोतरा पहुँचा, तो मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि सरपंच से लेकर वार्ड पंचों तक ने शिकायतकर्ता को फोन कर धमकी भरे लहजे में पूछताछ शुरू कर दी। ग्राम पंचायत पोतरा सरपंच मीरा सिदार ने फोन पर कहा कि यदि आपने शिकायत की है और जांच अधिकारी पहुँचे हैं, तो आप क्यों नहीं आ रहे हैं? आपको आना चाहिए। कहते हुए बार बार उसी शब्दों को दोहराये। इस पर शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक जांच के दौरान शिकायतकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होती, इसलिए जांच होने दी जाए। लेकिन इसके बाद वार्ड क्रमांक 5 के पंच के भी फोन आए और उन्होंने भी धमकाने वाले अंदाज में यही सवाल किया कि शिकायतकर्ता जांच स्थल पर क्यों नहीं आ रहे हो। शिकायतकर्ता ने इन फोन कॉल को दबाव बनाने की कोशिश बताया है। लेकिन वहीं बड़ा सवाल कि आखिर शिकायतकर्ता को धमकाने का अधिकार किसने दिया? पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल,जनप्रतिनिधि हैं, कानून से ऊपर नहीं…. क्योंकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों (सरपंच/पंच) के पास किसी भी नागरिक या शिकायतकर्ता को समन करने, बुलाने या उस पर दबाव डालने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। यदि वे फोन पर दबाव बनाते हैं या परेशान करते हैं, तो यह प्रशासनिक मर्यादा के विरुद्ध है। पंचायत के सरपंच या पंचों को यह विधिक अधिकार नहीं है कि वे किसी शिकायतकर्ता को जबरन बुलाएं या धमकाएं।
यदि कोई जनप्रतिनिधि आप पर अनावश्यक दबाव बनाता है या अभद्र व्यवहार करता है, तो यह लोक सेवक के कार्य में बाधा या उत्पीड़न (Harassment) की श्रेणी में आ सकता है। जनप्रतिनिधियों को यह समझना होगा कि वे कानून से ऊपर नहीं हैं और अपने पद की मर्यादा बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि किसी आवास का निर्माण अधूरा होने के बावजूद उसे सरकारी पोर्टल पर पूर्ण दर्शाया गया है, तो यह गंभीर जांच का विषय है। जियोटैगिंग और ऑनलाइन प्रगति विवरण के माध्यम से निर्माण की वास्तविक स्थिति दर्ज किए जाने की व्यवस्था का उद्देश्य ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। संबंधित आवासों की भौतिक स्थिति, पोर्टल पर दर्ज विवरण, जियोटैगिंग से संबंधित अभिलेख और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका का परीक्षण आवश्यक है, और जांच रिपोर्ट पर खुलासा सामने आयेंगी। बहरहाल प्रशासनिक हलकों में खलबली फर्जी आवास जियोटैग और शासकीय योजनाओं में हेराफेरी की इस शिकायत के बाद पोतरा पंचायत के जिम्मेदार अमले में भारी खलबली मची हुई है। और वहीं जनपद पंचायत की जांच दल जांच करके उच्चस्तरीय जिला पंचायत टीम को भेज दिया है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

कापू पुलिस ने सोनपुर गांव में हुई हत्या का किया पर्दाफाश, चंद पैसों की लालच में दिया था अंजाम!

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा में तीन छात्रों की मौत पर सांसद राधेश्याम ने जताया दुख!

29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, आरोपी गिरफ्तार!

बेलगाम फ्लाईएश वाहनों पर तहसीलदार ने की चलानी कार्यवाही,चलाकी करते हुए दिखे चालक!

छाल पटवारी की गिरफ्तारी में आया नया मोड़, पढ़िए पूरा मामला!

TAGGED:District RaigarhRaipur Chhattisgarhग्राम पंचायत पोतराछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत सीईओ लैलूंगाजिला पंचायत रायगढ़ सीईओजिला रायगढ़प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीफर्जी आवास जिओटैगलैलूंगा समाचार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?