By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्कूली बच्चों के जाति,आय,निवास प्रमाण पत्र बनाने अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazरायगढ़

स्कूली बच्चों के जाति,आय,निवास प्रमाण पत्र बनाने अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए निर्देश!

Nai Aawaz
Last updated: August 20, 2024 4:02 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

रायगढ़- कलेक्टर गोयल ने समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम काज की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है स्कूलों में नवप्रवेशी बच्चे जिनके आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं है अभियान चलाकर उसे बनवाएं।शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी इसमें आपसी समन्वय से काम करें।कलेक्टर गोयल ने जिले के स्थाई विस्फोटक लाइसेंसधारियों की बैठक लेकर विस्फोटकों के भंडारण और परिवहन के संबंध में जानकारी लेने के निर्देश एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े को दिए।उन्होंने कहा कि विस्फोटकों का परिवहन अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना होता है। इसके परिवहन की सूचना कलेक्ट्रेट के साथ ही उस क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय और पुलिस थाना में भी दी जानी चाहिए।कलेक्टर गोयल ने सीएम जनदर्शन और जन समस्या निवारण शिविरों से प्राप्त होने वाले आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर गोयल द्वारा चयनित सहकारी समिति में मेडिकल स्थापित किए जाने के काम की प्रगति के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेने पर बताया गया कि अनुमति की प्रकिया पूर्ण हो चुकी है। इसके पश्चात सॉफ्टवेयर अपडेशन और ऑर्डर प्लेसमेंट का काम बाकी रह गया है। कलेक्टर गोयल ने अगले टीएल से पहले दवा दुकान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर गोयल ने समाज कल्याण विभाग के पेंशनधारियों के डीबीटी और आधार सीडिंग अपडेशन के बारे में जनपद पंचायत और नगरीय निकाय वार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभी प्राप्त होने वाले सभी आवेदन डीबीटी और आधार सीडिंग के साथ भरे जाएं। साथ ही पूर्व के आवेदनों को भी शत- प्रतिशत डीबीटी के लिए अपडेट किया जाए।महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर गोयल ने पूरक पोषण आहार के तहत टेक होम राशन और गर्म तैयार खाने के वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लैलूंगा और मुकडेगा में विशेष रूप से ध्यान देते हुए पूरे जिले में आंगनबाड़ी से दोनों योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में निर्मित टीबी वार्ड के भवन में सारा काम पूरा करते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर गोयल ने राशन कार्ड धारियों के ई-केवाईसी की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ई केवाईसी अपडेशन में तेजी लाने की आवश्यकता है, खासकर नगरीय निकायों में इस ओर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।उन्होंने खाद्य विभाग के साथ सभी एसडीएम और सीएमओ से कहा कि जिनका अपडेशन छूट गया है उनसे डोर टू डोर सर्वे कर ई केवाईसी का काम पूरा करें। इसी के साथ उन्होंने पीडीएस बारदाना जमा किए जाने में भी तेजी लाए जाने की बात कही।कलेक्टर श्री गोयल ने शत-प्रतिशत पीडीएस दुकानों के ऑनलाइन संचालन के निर्देश दिए।शत प्रतिशत विशेष पिछड़ी जनजाति को जोड़ें पीएम जनमन से:- कलेक्टर ने कहा कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर की शत-प्रतिशत जनसंख्या को पीएम जनमन योजना से जोड़ा जाए। उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनने के साथ सभी योजनाओं से मिलने वाली सहायता का लाभ मिलना चाहिए। विशेष पिछड़ी जनजाति वाली बसाहटों में अधोसंरचना विकास के कामों को तेजी से मंजूरी देने के साथ पूरा किया जाए।ओवर हेड टंकियों के पूर्णता पर दें जोर:– जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर गोयल ने ईई पीएचई से कहा कि ओवर हेड टैंक और जल स्त्रोत के शेष कार्य को जल्द पूरा कराएं। इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जायेगी।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

कापू में ब्लॉक स्तरीय महतारी वंदन योजना लाभान्वित महिलाओं का सम्मान समारोह सम्पन्न!

डीडीसी पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 15 में आमजनों का पसंद बन कर उभर रहे महेन्द्र सिदार,जानिए क्षेत्र जनताओं का राय!

लैलूँगा क्षेत्र में गाड़ियों की ओवर स्पीड और ड्राइवर की मनमानी से बढ़ रहा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा!

थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक, मोहर्रम पर सौहार्द बनाए रखने पर की अपील!

युवा आईएएस अधिकारी ने संभाला घरघोड़ा की बागडोर!

TAGGED:District RaigarhNai aawazआय जाति निवासछत्तीसगढ़ प्रदेशविशेष पिछड़ी जनजाति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article लैलूंगा नगर पंचायत में प्रधान मंत्री आवास के नाम पर लाखों का गबन!
Next Article बिजली करंट से महिला की मौत, पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..
Cg politics November 4, 2026
लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!
Latest News November 4, 2026
बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?