By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू…घटस्थापना के लिए जानिए शुभ मुहूर्त…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazधर्म संस्कृति

चैत्र नवरात्रि आज से शुरू…घटस्थापना के लिए जानिए शुभ मुहूर्त…

Nai Aawaz
Last updated: April 9, 2024 1:22 am
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

Contents
Navratri 2024 Ghatsthapana Shubh Muhurt :- इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रहे हैं. जबकि 17 अप्रैल को महानवमी के साथ इसका समापन होगा। चैत्र नवरात्रि के पवित्र दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं। इन नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है. उन्हें फल, मिष्ठान और तरह-तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं. कहते हैं कि चैत्र नवरात्रि में व्रत-उपासना करने वालों को मां दुर्गा से मनचाहा वरदान मिल सकता है. चैत्र नवरात्रि में प्रतिपदा तिथि यानी पहले दिन घटस्थापना की जाती है. इसके बाद ही देवी की पूजा आरंभ होती है. आइए आपको चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि बताते हैं.घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 shubh muhurt)सूर्य ग्रहण देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. फिर 9 अप्रैल की सुबह चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना होगी. इस दिन आप शुभ मुहूर्त देखकर निसंकोच घटस्थापना कर सकते हैं. इस बार चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना या कलश स्थापना के दो शुभ मुहूर्त रहेंगे.घटस्थापना का पहला मुहूर्तसुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तकघटस्थापना का दूसरा मुहूर्त(अभिजीत मुहूर्त)- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तककलश स्थापना के लिए सामग्री (Chaitra Navratri 2024 pujan samagri)चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए मुख्य रूप से पीतल, तांबे या मिट्टी का कलश, मिट्टी का पात्र, कलावा, नारियल, छोटी लाल चुनरी, आम के पत्ते, जौ, सिंदूर, जल, दीपक, बालू या रेत, तिल का तेल या घी, मिट्टी आदि सामग्री की आवश्यकता होती है.ग्रहण काल के बाद कैसे करें घटस्थापना (Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapana vidhi)ज्योतिषियों का सुझाव है कि चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना करने से पहले सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से पैदा हुई नकारात्मकता को दूर करने का उपाय जरूर करें. देर रात सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद सुबह जल्दी जागें. सबसे पहले पूरे घर की साफ-सफाई करें. घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें. स्नान के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें. तुलसी पर गंगाजल छिड़कें. फिर अपने सामर्थ्य के अनुसार, गरीबों को खाने या इस्तेमाल की जाने वाली चीजें दान करें.इसके बाद ईशान कोण यानी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में जहां देवी की चौकी लगाने वाले हैं, वहां साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़कें. फिर शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करें. पहले ईशान कोण में एक लकड़ी की चौकी रखें. इस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. चौकी के चारों ओर गंगाजल का छिड़काव करें और देवी की प्रतिमा चौकी पर रखें. इसके बाद चौकी के सामने पूजन सामग्री, फल मिठाई और अखंड ज्योति प्रज्वलित करें.इसके बाद चौकी के बगल में कलश स्थापित करें. इसके लिए एक कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग में कलावा बांधें. उसमें हल्दी, अक्षत, लौंग, सिक्का, इलायची, पान और फूल डालकर कलश के ऊपर रोली से स्वस्तिक बनाएं. अब कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखें. नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर उस पर कलावा बांधे और उसे कलश के ऊपर और पल्लव के बीच में रख दें. घटस्थापना पूरी होने के बाद देवी का आह्वान करें.चैत्र नवरात्रि में कैसे करें पूजा? (Chaitra Navratri 2024 Puja Vidhi)नवरात्रि में पूरे नौ दिन सुबह-शाम दोनों समय पूजा करें. दोनों समय मंत्र का जाप करें और आरती भी करें. अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक मंत्र का नौ दिन जाप करें. नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना सबसे उत्तम रहेगा. हर दिन अलग-अलग प्रसाद अर्पित करें या दो दो लौंग रोज अर्पित करें.इस बार क्या है देवी का वाहन? (Chaitra Navratri 2024 Devi Ki Sawari)हर बार देवी का आगमन किसी विशेष वाहन पर होता है. इससे आने वाले समय के बारे में अनुमान लगाया जाता है. इस बार देवी का आगमन घोड़े पर हो रहा है. यह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं का प्रतीक है. लोगों के जीवन में व्यर्थ के विवाद और दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं हैं.कौन सी सावधानियां बरतें? (Chaitra Navratri 2024 Do’s and Dont’s)चैत्र नवरात्रि में पूरी तरह से सात्विकता बनाए रखें. दोनों वेला देवी की पूजा करें. नवरात्रि में रात्रि की पूजा ज्यादा फलदायी मानी जाती है. अगर उपवास रखें तो केवल जल और फल ग्रहण करें. पूजा स्थल को कभी खाली न छोड़ें. इन पवित्र दिनों में किसी का अपमान न करें, अपशब्द न कहें.

Navratri 2024 Ghatsthapana Shubh Muhurt :- इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रहे हैं. जबकि 17 अप्रैल को महानवमी के साथ इसका समापन होगा। चैत्र नवरात्रि के पवित्र दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं। इन नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है. उन्हें फल, मिष्ठान और तरह-तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं. कहते हैं कि चैत्र नवरात्रि में व्रत-उपासना करने वालों को मां दुर्गा से मनचाहा वरदान मिल सकता है. चैत्र नवरात्रि में प्रतिपदा तिथि यानी पहले दिन घटस्थापना की जाती है. इसके बाद ही देवी की पूजा आरंभ होती है. आइए आपको चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि बताते हैं.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 shubh muhurt)

सूर्य ग्रहण देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. फिर 9 अप्रैल की सुबह चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना होगी. इस दिन आप शुभ मुहूर्त देखकर निसंकोच घटस्थापना कर सकते हैं. इस बार चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना या कलश स्थापना के दो शुभ मुहूर्त रहेंगे.

घटस्थापना का पहला मुहूर्त

सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक

घटस्थापना का दूसरा मुहूर्त

(अभिजीत मुहूर्त)- सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

कलश स्थापना के लिए सामग्री (Chaitra Navratri 2024 pujan samagri)

चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए मुख्य रूप से पीतल, तांबे या मिट्टी का कलश, मिट्टी का पात्र, कलावा, नारियल, छोटी लाल चुनरी, आम के पत्ते, जौ, सिंदूर, जल, दीपक, बालू या रेत, तिल का तेल या घी, मिट्टी आदि सामग्री की आवश्यकता होती है.

ग्रहण काल के बाद कैसे करें घटस्थापना (Chaitra Navratri 2024 Ghatsthapana vidhi)

ज्योतिषियों का सुझाव है कि चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना करने से पहले सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से पैदा हुई नकारात्मकता को दूर करने का उपाय जरूर करें. देर रात सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद सुबह जल्दी जागें. सबसे पहले पूरे घर की साफ-सफाई करें. घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें. स्नान के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें. तुलसी पर गंगाजल छिड़कें. फिर अपने सामर्थ्य के अनुसार, गरीबों को खाने या इस्तेमाल की जाने वाली चीजें दान करें.

इसके बाद ईशान कोण यानी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में जहां देवी की चौकी लगाने वाले हैं, वहां साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़कें. फिर शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करें. पहले ईशान कोण में एक लकड़ी की चौकी रखें. इस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. चौकी के चारों ओर गंगाजल का छिड़काव करें और देवी की प्रतिमा चौकी पर रखें. इसके बाद चौकी के सामने पूजन सामग्री, फल मिठाई और अखंड ज्योति प्रज्वलित करें.

इसके बाद चौकी के बगल में कलश स्थापित करें. इसके लिए एक कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग में कलावा बांधें. उसमें हल्दी, अक्षत, लौंग, सिक्का, इलायची, पान और फूल डालकर कलश के ऊपर रोली से स्वस्तिक बनाएं. अब कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखें. नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर उस पर कलावा बांधे और उसे कलश के ऊपर और पल्लव के बीच में रख दें. घटस्थापना पूरी होने के बाद देवी का आह्वान करें.

चैत्र नवरात्रि में कैसे करें पूजा? (Chaitra Navratri 2024 Puja Vidhi)

नवरात्रि में पूरे नौ दिन सुबह-शाम दोनों समय पूजा करें. दोनों समय मंत्र का जाप करें और आरती भी करें. अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक मंत्र का नौ दिन जाप करें. नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना सबसे उत्तम रहेगा. हर दिन अलग-अलग प्रसाद अर्पित करें या दो दो लौंग रोज अर्पित करें.

इस बार क्या है देवी का वाहन? (Chaitra Navratri 2024 Devi Ki Sawari)

हर बार देवी का आगमन किसी विशेष वाहन पर होता है. इससे आने वाले समय के बारे में अनुमान लगाया जाता है. इस बार देवी का आगमन घोड़े पर हो रहा है. यह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं का प्रतीक है. लोगों के जीवन में व्यर्थ के विवाद और दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं हैं.

कौन सी सावधानियां बरतें? (Chaitra Navratri 2024 Do’s and Dont’s)

चैत्र नवरात्रि में पूरी तरह से सात्विकता बनाए रखें. दोनों वेला देवी की पूजा करें. नवरात्रि में रात्रि की पूजा ज्यादा फलदायी मानी जाती है. अगर उपवास रखें तो केवल जल और फल ग्रहण करें. पूजा स्थल को कभी खाली न छोड़ें. इन पवित्र दिनों में किसी का अपमान न करें, अपशब्द न कहें.

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

पीएम जनमन योजना के तहत प्रथम चरण में 5 बैगा बसाहटों में बुनियादी सुविधाओं का शत प्रतिशत लाभ प्रदान करने के निर्देश!

धरमजयगढ़ में कल होगा निःशुल्क ओपीडी शिविर, पढ़िए पूरी खबर..!

अवैध शराब पर लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई जारी,17 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार!

शादी का प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपित को पुलिस ने दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल!

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: धान खरीदी की तारीख बढ़ाया,इस दिन तक धान बेच पाएंगे किसान!

TAGGED:Nai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशनवरात्रि पर्वशुभ मुहूर्त

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article धरमजयगढ के छाल,वृन्दावन में सम्पन्न हुआ, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन,
Next Article नवरात्रि पर्व पर लोगों में हर्ष का माहौल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती नगर में लोंगों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक की बधाई देते दिखे!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पोतरा पंचायत में अब वेंडर के भुगतान पर सवाल,सामग्री सप्लाई के साथ परिजनों को भी मजदूरी भुगतान,आखिर क्या है माजरा?
Latest News November 5, 2026
रुडुकेला पंचायत में अव्यवस्था, सचिव की गैरमौजूदगी से ग्रामीण परेशान…!
Nai aawaz November 4, 2026
पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..
Cg politics November 4, 2026
लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?