By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पोतरा पंचायत में अब वेंडर के भुगतान पर सवाल,सामग्री सप्लाई के साथ परिजनों को भी मजदूरी भुगतान,आखिर क्या है माजरा?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Latest NewsBig Newsधरमजयगढ

पोतरा पंचायत में अब वेंडर के भुगतान पर सवाल,सामग्री सप्लाई के साथ परिजनों को भी मजदूरी भुगतान,आखिर क्या है माजरा?

Nai Aawaz
Last updated: November 5, 2026 6:13 pm
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

एक ओर लाखों की निर्माण सामग्री सप्लाई, दूसरी ओर परिवार के सदस्यों के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप, फर्जी आवास और मस्टर रोल की शिकायतों के बीच पंचायत के कार्यों पर गहराता संदेह..

लैलूंगा@naiaawaz। जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत पोतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना से शुरू हुआ कथित अनियमितताओं का मामला अब पंचायत के निर्माण कार्यों और मजदूरी भुगतान तक पहुंचता नजर आ रहा है। फर्जी आवास, संदिग्ध मस्टर रोल और ऑनलाइन रिकॉर्ड में धरातल पर निर्माण के बिना ही आवास पूर्ण दर्शाए जाने के आरोपों के बीच अब एक जीएसटी पंजीकृत वेंडर गजानंद शाह को किए गए भुगतान और उनके परिवार के सदस्यों के नाम मजदूरी भुगतान का मामला भी चर्चा के केंद्र में है।

बता दें,मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा के बाजारपारा निवासी वेंडर गजानंद शाह द्वारा ग्राम पंचायत पोतरा में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए निर्माण सामग्री की आपूर्ति की गई। इसके एवज में पंचायत द्वारा उन्हें लाखों रुपये का भुगतान किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन इस पूरे लेन-देन में एक और सवाल तब खड़ा हो रहा है, जब आरोप है कि वेंडर गजानंद शाह के परिवार के चार सदस्यों के नाम पर भी पंचायत के निर्माण कार्यों में मजदूरी भुगतान दर्ज किया गया है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या वेंडर के परिवार के सदस्य वास्तव में लैलूंगा से पोतरा पहुंचकर निर्माण कार्यों में मजदूरी करते थे? यदि हां, तो उनके कार्यस्थल पर उपस्थिति, कार्य की अवधि और मजदूरी भुगतान से संबंधित अभिलेख क्या इसकी पुष्टि करते हैं? वहीं यदि सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडर के परिजनों को भी मजदूरी भुगतान हुआ है, तो इसके पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या हैं? इन सवालों का जवाब पंचायत के मस्टर रोल, मजदूरी भुगतान अभिलेख और निर्माण कार्यों के भौतिक सत्यापन से ही स्पष्ट हो सकेगा।

मजदूरों की कमी थी या मस्टर रोल में दर्ज हुईं संदिग्ध प्रविष्टियां?

ग्राम पंचायत पोतरा में स्थानीय स्तर पर मजदूरों की उपलब्धता के बावजूद दूसरे स्थान के लोगों के नाम पर मजदूरी भुगतान दर्ज होने के आरोपों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वास्तव में संबंधित लोगों ने निर्माण कार्यों में श्रम किया था, अथवा कागजों में ही मजदूरी का हिसाब तैयार किया गया? क्या भुगतान से पहले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने मस्टर रोल तथा कार्यस्थल का सत्यापन किया था? इन बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच आवश्यक प्रतीत होती है।

गौरतलब है कि पोतरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े की शिकायत पहले ही उच्च स्तर पर की जा चुकी है। आरोप है कि एक ही आवास को दो हितग्राहियों युसरसिंह सिदार और रोमाचन प्रधान के नाम पूर्ण दर्शाया गया, जबकि धरातल पर आवास निर्माण की वास्तविक स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। इतना ही नहीं, फर्जी हाजिरी और मस्टर रोल के माध्यम से ऑनलाइन अभिलेखों में कार्य पूर्ण दर्शाए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। इस मामले में पंचायत से लेकर जनपद स्तर तक हुए भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं। फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच एवं कार्रवाई की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। इसी बीच ग्रामीणों ने पंचायत के अन्य विकास कार्यों में भी कथित अनियमितताओं की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। इन मामलों को लेकर जनपद पंचायत लैलूंगा में पूर्व में भी शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है।

बहरहाल, पोतरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत के बाद अब निर्माण सामग्री की आपूर्ति से लेकर मजदूरी भुगतान तक कई सवाल एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। और यदि अनियमितता प्रमाणित होती है, तो जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई हो, ग्रामीणों में हलचल मची हुई है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2025,कुछ राशियों पर अचानक बरसेगा धन और सफलता,किसके भाग्य के द्वार खुलेंगे, और किसे रखना होगा धैर्य,संयम..!

नवरात्रि पर्व पर लोगों में हर्ष का माहौल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती नगर में लोंगों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक की बधाई देते दिखे!

दो ट्रेलर वाहनों में हुई आमने सामने भिड़ंत,कुछ देर मुख्य मार्ग हुआ बाधित!

सिहारधार गांव के ग्रामीण ढोढी़ का पी रहे पानी, सरपंच सचिव बने बेपरवाह!

शरीर से जला हुआ अज्ञात व्यक्ति का मिली शव, ग्रामीणों फैली सनसनी , पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच में जुटी!

TAGGED:Crime newsDistrict CEO RaigarhDistrict RaigarhJanpad Panchayat lailungaNai aawazक्राइम न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत लैलूंगा सीईओजिला रायगढ़भ्रष्टाचार न्यूज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article रुडुकेला पंचायत में अव्यवस्था, सचिव की गैरमौजूदगी से ग्रामीण परेशान…!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रुडुकेला पंचायत में अव्यवस्था, सचिव की गैरमौजूदगी से ग्रामीण परेशान…!
Nai aawaz November 4, 2026
पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..
Cg politics November 4, 2026
लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!
Latest News November 4, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?