By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रशासन को अतिक्रमणकारियों ने किया गुमराह… तो प्रशासन भी दिखाई तेवर…. पहुंचे पुलिस बल…..पढि़ए पुरी खबर!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazधरमजयगढ

प्रशासन को अतिक्रमणकारियों ने किया गुमराह… तो प्रशासन भी दिखाई तेवर…. पहुंचे पुलिस बल…..पढि़ए पुरी खबर!

Nai Aawaz
Last updated: March 5, 2024 5:09 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़ /नई आवाज – शासकीय अस्पताल से लगी रोड की भूमि पर कब्जा करने का एक मामला सामने आया है जिसमे मुल्लेवासियो की शिकायत पर एसडीएम धरमजयगढ़ ने तत्काल कार्य पर रोक लगा दिया लेकिन इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने एसडीएम कार्यालय धरमजयगढ़ में अतिक्रमणकारियों ने शिकायतकर्ता से समझौता होने का एक फर्जी आवेदन देकर स्थगन आदेश निरस्त करने की मांग की और फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया वहीं जब इस बात की भनक लोगो को हुई तो इसकी शिकायत पुन धरमजयगढ़ एसडीएम से की गई जिसमे एसडीएम ने तत्काल दोबारा स्थगन आदेश जारी किया और पुलिस बल भेजकर निर्माण कार्य रुकवाया।


यह पूरा मामला दरअसल बायसी कालोनी का है जहां दिनेश हलदार पिता स्व दिलीप हलदार के द्वारा शासकीय अस्पताल से लगी रोड की भूमि खसरा नंबर 110 में अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान/मकान का निर्माण कराया जा रहा था जिसे लेकर शिकायतकर्ताओ द्वारा धरमजयगढ़ एसडीएम को 27 फरवरी को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई थी वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने तत्काल स्थगन आदेश जारी कर दिया जिसके दो दिन बाद 29 फरवरी को सुबीर विश्वास,काजल विश्वास और सुरजीत सरकार के द्वारा एक आवेदन तैयार कर एसडीएम कार्यालय में शिकायतकर्ता से समझौता होने का हवाला देते हुए स्थगन आदेश निरस्त करने की मांग की गई.और निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया
वहीं जब इस बात की जानकारी शिकायतकर्ताओं को हुई तो शिकायतकर्ता एसडीएम के पास पहुंचे और झूठे आवेदन की बात कहते हुए फिर से स्थगन आदेश की मांग किए जिस पर एसडीएम डिगेश पटेल ने तत्काल स्थगन आदेश जारी कर पुलिस बल को मौके पर भेजा और निर्माण कार्य को रूकवाया

प्रशासन को गुमराह करने से भी नही चूक रहे अतिक्रमणकारी

इस पूरे मामले में एक बात जो सामने आई वो ये की स्थगन आदेश निरस्त करने के लिए अतिक्रमण कारियो ने जो रास्ता अपनाया वो अपराध की श्रेणी में आता है प्रशासन को झूठा आवेदन देकर अतिक्रमणकारियों ने बताना चाहा की शिकायतकर्ता और अतिक्रमणकारी के बीच समझौता हो गया है जबकि ऐसा कुछ भी नही हुआ था ऐसे में अतिक्रमण करने वाले ऐसे कार्यों का भी सहारा लेने से पीछे नहीं हटते जो अपराध की श्रेणी में आता हो.हालाकि इस मामले में फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने स्थगन आदेश जारी कर दिया है अब देखना यह है कि प्रशासन को गुमराह करने का जो तरीका अपनाया गया था उस पर स्थानीय प्रशासन क्या कार्यवाही करती है।।

जिला कलेक्टर और राज्य सरकार को ग्रामीणों ने लिखा पत्र

धरमजयगढ़ के बायसी कालोनी में इन दिनों अतिक्रमण जोरो पर है,जिसमे बायसी रोड, दुर्गा ग्राउंड के पास बोर के बगल से प्राथमिक शाला जाने का रोड,दुर्गा मंदिर के पीछे से गांव जाने का रोड,और अस्पताल के बगल के रोड में हुए अतिक्रमण की शिकायत जिला कलेक्टर और राज्य सरकार को ग्रामीणों ने किया है,आपको बता दे की शिकायत में यह उल्लेख किया गया कि उक्त रोड आबादी प्लाट खसरा नम्बर 110 में आता है,सभी गली के मुहाना भारी चौड़ाई था,परंतु अतिक्रमण कर सभी गली का चौड़ाई बिल्कुल कम कर दिया,सभी गलियों के अतिक्रमण को हटाने की मांग जिला कलेक्टर और राज्य सरकार से ग्रमीणों ने किया।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

54 लाख रुपये से अधिक का खाद्यान्न व्यपवर्तन का भंडाफोड़, ‘निश्चय नया सवेरा’ समूह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज!

तमनार से भी तीखा होगा पुरूंगा में विरोध, जन सुनवाई के खिलाफ बैठकों का दौर तेज!

कमला नेहरू उद्यान धर्मजयगढ़ का हो रहा जीर्णोद्धार, साफ-सफाई में जुटी नगर पंचायत!

19 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार!

ससकोबा पंचायत में मनमानी चरम पर,पंचों की सहमति के बिना काम-काज और राशि निकासी के आरोप, फर्जी हस्ताक्षर का भी दावा!

TAGGED:Nai aawazएसडीएम धरमजयगढछत्तीसगढ़ प्रदेश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article सायकिल सवार को ट्रेलर वाहन ने कुचला ,हुई मौत… पुलिस जांच में जुटी
Next Article कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिला की मौत के बाद खुली स्वास्थ्य विभाग की नींद,बिना पंजीयन चल रहे क्लीनिक पर गिरी गाज, डॉ. रचना नंदे का क्लीनिक सील..!
Crime news October 29, 2026
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक, गिरफ्तार…!
Crime news October 29, 2026
जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला..!
Crime news October 29, 2026
आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?