By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उपलब्धियों से भरा रहा एसएसपी सदानंद कुमार का रायगढ़ का कार्यकाल, सभी चर्चित मामलों में पुलिस को मिली अभूतपूर्व सफलता!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Cg newsNai aawazरायगढ़

उपलब्धियों से भरा रहा एसएसपी सदानंद कुमार का रायगढ़ का कार्यकाल, सभी चर्चित मामलों में पुलिस को मिली अभूतपूर्व सफलता!

Nai Aawaz
Last updated: February 6, 2024 7:47 am
Nai Aawaz
Share
10 Min Read
SHARE

रायगढ़/नई आवाज – 31 जनवरी 2023 को रायगढ़ का चार्ज लेने वाले एसएसपी सदानंद कुमार ने पिछले एक साल में अपनी टीम के साथ जिले में लाइन ऑर्डर को बनाये रखा और इस दौरान जितने भी चर्चित मामले पुलिस के सामने चुनौती भर कर सामने आए उसमें पुलिस को अभूतपूर्व सफलता मिली । एसएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में ला-इन-आर्डर बेमिसाल रही, उनके नेतृत्व में गत विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया गया ।

एसएसपी सदानंद कुमार को रायगढ़ जिले में मिली सफलता को एक पन्ने में समेट पाना मुश्किल है फिर भी वे चर्चित मामले जो अब तक रायगढ़ और प्रदेशवासियों के ज़हन में हैं वो ये हैं – *एक्सिस बैंक डकैती*-सितंबर 2023 में रायगढ़ एक्सिस बैंक में हुई डकैती जो राज्य में अब तक हुई सबसे बड़ी बैंक डकैती थी जिसमें सदानंद कुमार की टीम का दूसरे जिलों और दूसरे राज्य की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल देखा गया । डकैती घटना पर रायगढ़ पुलिस ने जिले के साथ सीमावर्ती जिलों में नाकेबंदी करायी, लुटेरों के गाड़ी की पहचान कर बलरामपुर पुलिस से जानकारी साझा किया गया और बलरामपुर जिले में शेरघाटी गैंग के 5 डकैतों को पूरे लूट के सामान – 5 करोड़ 62 लाख रुपए के साथ पकड़ा और आगे विवेचना कर गैंग के 03 और आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।*सूर्या विहार कॉलोनी में मकान मालकिन से ज्वेलरी, कैश सहित करीब 8 लाख रूपये की लूटपाट*…..इसी साल जनवरी 2024 में में शहर के चक्रधरनगर क्षेत्र अंतगर्त सूर्याविहार कालोनी में मकान मालकिन को बंधक बनाकर करीब 8 लाख रूपये की ज्वेलरी,कैश,मोबाइल,घड़ी को लेकर फरार हुई 3 महिला आरोपियों को महज 1 घंटे के भीतर शहर में तगड़ी नाकेबंदी कर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया जिनसे लूटपाट की सारी मशरूका की जप्ती पुलिस टीम ने की और आरोपियों को संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । *नेतनागर में मिली महिला और बच्चे के अधजले लाश का मामला*-माह नंवबर 2023 को NH 49 के समीप ग्राम नेतनागर में एक महिला और बच्चे का पैदावार में जला हुआ लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । एसएसपी सदानंद कुमार और उनके एक्सपर्ट टीम ने ग्रामीणों से मिले एक्सयूवी कार के क्लू से आगे बढ़ते हुए सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी सूरज गुप्ता निवासी देवपुरी रायपुर हाल मुकाम बिलासपुर तक पहुंची जिसने उसके साथ पत्नी की तरह रहने वाली निधि औसरिया और उसके बेटे पार्थ की बिलासपुर के किराए मकान में हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने नेतानगर में जलाकर फेंका था । *नरकंकाल से आरोपी तक पहुंची पुलिस*-22 जून को घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरौनाकुंडा में एक रिंग कुआं अंदर प्लास्टिक के तिरपाल में मानव नर कंकाल मिला था एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा की टीम ने नर कंकाल का मेडिकल कॉलेज से परीक्षण कराया गया जिसमें 20 से 25 वर्ष की महिला की हत्या की जानकारी प्राप्त हुई । पुलिस जांच में पता चला कि कुडूमकेला का सोहन दास महंत जो राज मिस्त्री का काम करता था एक महिला के साथ मैत्री संबंध था जो महिला गायब है । पुलिस की टीम संदेही सोहन दास महंत के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य जुटाकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने महिला की हत्या कर शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने के इरादे से हड्डियों को कुआं में फेंक कर वापस गांव कुडूमकेला आ जाना बताया था । घरघोड़ा पुलिस ने सोहन दास महंत को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा ।*पालीघाट सेल्फी पाइंट पर मिला था दो अज्ञात पुरूष का शव*-मार्च 2023 को थाना तमनार अंतर्गत पालीघाट सेल्फी पाइंट पर दो व्यक्तियों का शव पुलिस को मिला था । जांच टीम ने पहले अज्ञात मृतकों के वारिसान का पता लगाया गया जिनका ट्रेलर ड्रायवर का होना पता चला जिनकी ट्रेलर पुलिस चौकी फुगरम, डभरा के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली । पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाई जिसमें इलाके के हिस्ट्री शीटर नंदू लहरे और जितेन्द्र साहू को वाहन के आसपास देखा गया था । तत्काल तमनार पुलिस साइबर सेल की टीम ने संदेही नंदू लहरे और अन्य 04 संदेही को हिरासत में लिया गया जिसमें संदेहियों ने खुलासा किया कि वे दोनों ट्रेलर ड्रायवरों के वाहन को लूट के इरादे से उनकी हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक आये थे । तमनार पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।*पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने की थी युवक की हत्या, शव को फेंका गया था हाईवे किनारे*-01 जुलाई 2023 में शिवम मोटर्स में काम करने वाले मनीष पंडा का शव अमलीभौना नेशनल हाईवे के पास मिला था । थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीकृत कर जूटमिल पुलिस जांच में जुट गई । जांच दौरान घटना दिनांक 30 जून की मनीष के एक्टिविटी को चेक किया गया जिसमें मनीष के कार्यस्थल से उसकी परिचित सरिता पटेल के घर तक जाने और उसके बाद मनीष का मोबाइल मोबाइल बंद होना पता चला । संदेही सरिता पटेल को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ पर सरिता पटेल ने अपने फ्रेंड महेंद्र पटेल निवासी हरदीझरिया के साथ मिलकर मनीष पंडा की हत्या करना और शव को ठिकाने लगाने की बात कबूल की । जूटमिल पुलिस ने आरोपी महेंद्र पटेल और सरिता पटेल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।*चचेरी बहन ने 11 साल के भाई की हत्या कर शव को स्कूल में छिपाया, पुलिस को करती रही गुमराह*…..25 मई को थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिराईपानी निर्माणाधीन स्कूल अंदर 11 वर्षीय बालक का शव मिला था । अज्ञात आरोपी ने बालक की हत्या कर शव को स्कूलों के भीतर छुपा कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था । पुलिस के ट्रेकर डॉग रूबी से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया, जिसमें पुलिस डॉग संदेही मृतक बालक के चचेरी बहन भारती उर्फ उमा चौहान के घर तक गई । पुलिस टीम ने उमा चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें संदेही पुलिस को काफी गुमराह की और आखिर उसने बताया कि उसके चाचा के घर से ₹10,000 की चोरी हुई थी और उसे घर का आरोप उस पर लगा चाचा का बेटा प्रीतम और कुछ लोग उसे चोरनी कहने लगे । उसने बदला लेने के लिए अपने चचेरे भाई प्रीतम का गला दबाकर फिर पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी थी । *डीजे एंकर-कम-यूट्यूबर ने महिला से ठगे 13.50 लाख रूपये, जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर धोखाधड़ी में भेजा जेल*…..मई 2023 में जूटमिल पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी करनदास महंत निवासी बिलासपुर को ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी करनदास महंत गायन, कार्यक्रमों में एंकरिंग करता था । उसे अलग-अलग आवाज निकालने की कला आती थी । उसने उसके साथ काम करने वाली जूटमिल की महिला को यूट्यूब चैनल म्यूजिक एल्बम में काम दिलाने के बहाने जान पहचान बनाकर उसके पारिवारिक स्थिति को जाना और महिला की बेटी की शादी SECL एम्पलाइज से करने के नाम पर दीपक महिलाने निवासी कोरबा का नाम सुझाया और स्वयं आरोपी दीपक की आवाज में महिला की बेटी और घरवालों से बात कर उन्हें नौकरी लगाने का झांसा देकर 13.50 लाख प्राप्त कर लिया था । पुलिस ने आरोपी करनदास से ठगी के रूपयों से खरीदी हुई हुंडई कार और हीरो स्टनर बाइक को जप्त कर आरोपी को धोखाधड़ी की अपराध में जेल भेजा । *लैलूंगा का दियागढ़ गोलीकांड*-लैलूंगा के ग्राम दियागढ़ में हुई महिला की हत्या मामले में वारदात के 24 घंटे के भीतर रायगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी षड्यंत्रकारी महिला समेत 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया । आरोपियों से भरमार बंदूक, देशी रिवाल्वर, पल्सर बाइक और महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जप्त किया गया । आरोपियों ने पुरानी रंजिश पर सोयी हुई अधेड़ महिला गोली मारकर हत्या की गई थी ।इसके साथ ही साइबर सेल और थानों की टीमों ने ऑनलाइन ठगी और गंभीर मामलों के फरार आरोपी, लंबे समय से फरार वारंटियों को दूसरे प्रांत जाकर गिरफ्तार किया और सलाखों के पीछे भेजा गया है । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार को जिला बलौदा बाजार-भांठापारा के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जल्द ही वे जिले से कार्यमुक्त होंगे । सरल, मिलन सार और अनुशासन प्रिय पुलिस अधिकारी को रायगढ़ पुलिस महकमा और रायगढ़वासी हमेशा याद आयेंगे । उन्हें हमारी ओर से शुभकामनाएं ।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

धुमधाम से मनाया गया, हरिश्चंद्र राठिया का जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं में रहा उत्साह का माहौल!

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने वाहनों में लगाए गए रिफ्लेक्टिव टेप

इस धान मंडी में किसानों को रात 10 बजे के बाद भी मिल रही धान बेचने की सुविधा… जानिए आखिर क्यों?

स्विफ्ट डिजायर कार में 21 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार!

TAGGED:Cg newsChhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Самое актуальное онлайн казино Cat в 2022 году – Android apk
Next Article 1xbet играть онлайн | Реальные промокоды, автоматы и бонусы
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?