By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जानें आज का राशिफल, today Horoscope किन राशियों के चमकेंगे भाग्य, किन्हें मिलेगा लाभ…!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
आज का राशिफलदेश विदेशमनोरंजनराशिफल

जानें आज का राशिफल, today Horoscope किन राशियों के चमकेंगे भाग्य, किन्हें मिलेगा लाभ…!

Nai Aawaz
Last updated: January 3, 2024 3:15 am
Nai Aawaz
Share
11 Min Read
SHARE

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifalदैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आप किसी काम के सिलसिले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका आज घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में  कोई आपको धोखा दे सकता है, लेकिन आपको उनकी चालों को समझना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे, जिनको मजबूत करने के लिए आप कुछ प्रयास भी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी वाद विवाद से दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई मित्र आपको अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आप उनके कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। आपकी कोई गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके कारण आपका प्रमोशन भी रुक सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आप यदि किसी लंबी दूरी के यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विवाह में आ रही बाधा भी दूर होंगी। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। आपके वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और आप किसी से धन उधार लेने से बचें।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। परिवार में किसी शादी, विवाह, नामकरण आदि के होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने मित्रों से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से मांग कर कोई वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना होने की भय सता रहा है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संगति की तरफ आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। अपने दान पुण्यों के कार्यों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके व्यवहार के कारण आपके साथी भी परेशान रहेंगे। आप उसमें बदलाव ना लाएं। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, लेकिन आप इसके साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए असमंजस भरा रहने वाला है। किसी विशेष काम के चलते आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप कोई नया काम की यदि शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा और आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई -बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तब वह दूर होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी के बहकावें में ना आएं। साझेदारी में आप किसी काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ दूरियां चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको शेयर मार्केट में निवेश करना अच्छा रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि यदि आपने कोई जोखिम उठाने का फैसला लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी किसी नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है, जो आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जिससे आपकी चिंता भी थोड़ा कम होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी छवि को बनाएं रखने के लिए अपने कार्यों में ढील नहीं देनी है, तभी आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण भागदौड अधिक रहेगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है, जिससे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आप यदि कोई परिवर्तन करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसे आप कर सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन पूजा पाठ और आध्यात्म के कार्य की ओर अग्रसर रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती हैं, लेकिन आप कोई निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें, तो इससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

धरमजयगढ़:सचिवों की हड़ताल से पंचायतें ठप, रोजगार सहायक और ग्रामीण विस्तार अधिकारी निभाएंगे जिम्मेदारी!

75 वें गणतंत्र दिवस पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने रायगढ़ में फहराया तिरंगा!

विद्यालय नहीं, राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है,सरस्वती शिशु मंदिर : सांसद राधेश्याम राठिया!

अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की करारी चोट, सात ट्रैक्टर जब्त!

ग्राम पंचायत कटाईपाली (सी) में सोशल आडिट में लापरवाही,कार्य छोड़कर चले मित्रता निभाने!

TAGGED:Cg newsChhattisgarh newsNai aawaztoday's HoroscopeWhat will be your lucky color today?कैसा रहेगा आपका दिनछत्तीसगढ़ न्यूजनई आवाजराशिफलराशिफल कैसा रहेगाराशिफल में उतार चढ़ावराशिफल स्कोर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article देशव्यापी हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने ली वाहन चालक संघ की संयुक्त बैठक!
Next Article महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर साइबर सेल और कोतरा रोड़ पुलिस की टीम की रेड,120 लीटर महुआ शराब जब्त!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक, गिरफ्तार…!
Crime news October 29, 2026
जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला..!
Crime news October 29, 2026
आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 29, 2026
आदिवासियों के विकास, शिक्षा और संस्कृति संरक्षण को लेकर अजजा आयोग के शीर्ष नेतृत्व से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख..!
Big News October 28, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?