By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलम भी थक गई… शेख आलम की दास्तान लिखते-लिखते….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Latest NewsStoryधरमजयगढ

कलम भी थक गई… शेख आलम की दास्तान लिखते-लिखते….

Nai Aawaz
Last updated: September 16, 2026 10:23 am
Nai Aawaz
Share
6 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़। आज की बीती रात करवटें बदलते रहे,आंखें टकटकी सी रह गई,वो काली रात सोने नहीं दिया… जब खबर मिली कि शेख आलम नहीं रहे, तो कुछ पल के लिए लगा जैसे किसी ने कानों तक आती आवाज को अचानक रोक दिया हो।मोबाइल हाथ में था…खबर सामने थी…नाम वही था…लेकिन मन उसे स्वीकार नहीं कर रहा था। बार-बार लगा—नहीं… यह खबर सही नहीं हो सकती।

Contents
पत्रकार एवं श्रमजीवी साथी शेख आलम अब हमारे बीच नहीं रहे...आज वही आवाज खामोश है।आज खबर बनाने वाला स्वयं खबर बन गया…!कहानी खत्म नहीं हुई है…

आज कलम हाथ में है…लेकिन शब्द साथ नहीं दे रहे। क्या लिखूं…? कहां से शुरू करूं…? और कहां जाकर खत्म करूं…? जिस शख्स ने जिंदगी भर दूसरों की खबर लिखी, आज उसी शख्स की विदाई की खबर लिखने की बारी आ गई है। जिसने कैमरा उठाकर गांव की गलियों से लेकर जंगल की पगडंडियों तक लोगों की आवाज दुनिया तक पहुंचाई, आज उसकी खामोशी ने पूरे पत्रकार जगत को स्तब्ध कर दिया है।

पत्रकार एवं श्रमजीवी साथी शेख आलम अब हमारे बीच नहीं रहे...

यह लिखते हुए भी उंगलियां कांप रही हैं… आंखें बार-बार नम हो रही हैं और दिल यह मानने को तैयार नहीं कि शेख आलम अब कभी फोन नहीं करेंगे, कभी किसी खबर के पीछे भागते नजर नहीं आएंगे और न ही किसी पीड़ित की आवाज बनकर उसके दरवाजे तक पहुंचेंगे। शेख आलम…आप सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे। आप उस गांव के आखिरी छोर पर खड़े उस इंसान की आवाज थे, जिसकी आवाज अक्सर व्यवस्था के शोर में दब जाती थी। आप गरीब के साथ खड़े हुए, जरूरतमंद के लिए दौड़े, शोषित की पीड़ा को महसूस किया और भ्रष्टाचार की परतों को खोलने में अपनी कलम और कैमरे को हथियार बनाया।

हाथियों से जुड़ी खबरों से लेकर गांव की छोटी-बड़ी समस्याओं तक, आपने जंगलों की खामोशी और ग्रामीणों की पीड़ा—दोनों को खबर की जुबान दी…

कभी स्वराज, कभी IND 24, कभी राजधानी, तो कभी खबर पे नजर… मंच बदलते रहे, लेकिन आपकी पत्रकारिता का तेवर नहीं बदला। आपने पत्रकारिता को नौकरी नहीं, जिम्मेदारी समझा। वेतन की चिंता किए बिना, स्वार्थ की परवाह किए बिना, दिन हो या रात—खबर और जरूरतमंद के बीच खड़े रहे।आपकी कलम ने कई सवाल पूछे…आपके कैमरे ने कई सच्चाइयां दर्ज कीं…और आपकी आवाज ने कई ऐसे लोगों को हिम्मत दी, जिन्हें लगता था कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

आज वही आवाज खामोश है।आज खबर बनाने वाला स्वयं खबर बन गया…!

कितना अजीब है न…कल तक हम आपके फोन का इंतजार करते थे, भाई, खबर देखे हो…? भाई, वहां चलना है…
“भाई, एक मामला है, देखना जरूरी है…आज फोन शांत है…
रास्ते सूने हैं…और पत्रकारिता की दुनिया में आपका खाली स्थान हर तरफ दिखाई दे रहा है। आपका खुला दिल…
लोगों के प्रति आपका अटूट प्रेम… हर किसी के सुख-दुख में खड़े हो जाने की आपकी आदत…और चेहरे पर हमेशा बनी रहने वाली वह सहज मुस्कान…सब कुछ आंखों के सामने घूम रहा है। आपके साथ बिताए पल आज याद नहीं आ रहे…
बल्कि बार-बार लौटकर आ रहे हैं। हर कोई अपने हिस्से की कोई न कोई याद लेकर बैठा है। किसी के पास आपकी हंसी है, ,किसी के पास आपकी आवाज,किसी के पास किसी खबर की याद, और किसी के पास आपके साथ बिताया हुआ वह छोटा-सा पल…जो आज जिंदगी की सबसे बड़ी याद बन गया है।..शेख आलम, आपकी कहानी इतनी छोटी नहीं थी कि उसे दो शब्दों में समेट दिया जाए.. आपने जो लिखा, वह कागज पर था… जो दिखाया, वह कैमरे में कैद था…लेकिन जो जीया, वह लोगों के दिलों में दर्ज है। और शायद यही वजह है कि आज आपकी मृत्यु की खबर सुनकर आंखें नम हैं, गले रुंधे हैं और होंठों पर सिर्फ आपका नाम है।

कहानी खत्म नहीं हुई है…

क्योंकि कुछ कहानियां मृत्यु के साथ खत्म नहीं होतीं। वे लोगों की यादों में चलती रहती हैं…पुरानी खबरों में दिखाई देती हैं…
कैमरे की रिकॉर्डिंग में सांस लेती हैं…और उन लोगों की आंखों में जीवित रहती हैं, जिनकी आवाज बनने के लिए आपने अपना जीवन लगा दिया।

आज मैं आपकी दास्तान लिखने बैठा था… एक-एक शब्द लिखता गया…फिर आंखें नम हो गईं। फिर कलम उठाई…
तो हाथ कांपने लगा। फिर आपकी तस्वीर सामने आई…
तो शब्द धुंधले पड़ गए। सोचा, आपकी पूरी कहानी लिख दूं… लेकिन आपकी जिंदगी के किस्से इतने हैं कि कागज कम पड़ जाए और यादें खत्म न हों। आपकी पत्रकारिता लिखते-लिखते…आपकी इंसानियत लिखते-लिखते…आपकी बेबाकी लिखते-लिखते…आपके साथ बिताए पल लिखते-लिखते…

आज मेरी कलम भी थक गई है…अब आगे कुछ लिखने की हिम्मत नहीं…बस इतना ही लिख पा रही है…जिस कलम ने जिंदगी भर दूसरों की आवाज लिखी, आज उसी कलम को अपने साथी की विदाई लिखते हुए सबसे ज्यादा दर्द हो रहा है…

शेख आलम…आप खबर नहीं थे, आप खबरों के पीछे खड़ी वह आवाज थे, जो अब हमेशा याद आएगी। आप हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन आपकी कलम, आपकी आवाज, आपका कैमरा और जनहित के लिए आपका संघर्ष हमेशा जीवित रहेगा।

अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
भावभीनी श्रद्धांजलि।

एक साथी पत्रकार की कलम से..✍️

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

जाताटिकरा गांव में पुराने मकान में हुई गोकशी, तीन गिरफ्तार, एक आरोपी फरार!

घरघोड़ा मे 7 से 21 अप्रेल तक राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन!

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डाईट पेण्ड्रा के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही, कांग्रेस सांसद के ठिकाने पर मिली कैश, बीजेपी ने कहा-ये मोहब्बत की कौन सी दुकान है?’

गरीबों के राशन गबन करने वाले सचिव और विक्रेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा !

TAGGED:District RaigarhNai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़देहांत खबरपत्रकार शेख आलमशोक की लहर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article जिन्होंने हमें बहुत कुछ दिया, उनके लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया : भरतलाल साहू
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर के विकास को मिली नई रफ्तार – सालिक साय…!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?