By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वच्छता की अलख जगा रहे गांवों के युवा, पेलमा में ग्रामीणों ने संभाली गांव की कमान!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Latest NewsNai aawazधरमजयगढ

स्वच्छता की अलख जगा रहे गांवों के युवा, पेलमा में ग्रामीणों ने संभाली गांव की कमान!

Nai Aawaz
Last updated: September 8, 2026 9:33 am
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

जमरगा और सोनपुर के बाद पेलमा में भी युवाओं ने दिखाई जिम्मेदारी की मिसाल, श्रमदान कर साफ की गलियां-नालियां और सड़क किनारे की झाड़ियां..

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता की एक नई तस्वीर उभरती दिखाई दे रही है। गांवों में अब केवल प्रशासन अथवा पंचायत प्रतिनिधियों के भरोसे रहने के बजाय युवा और ग्रामीण स्वयं आगे बढ़कर अपने गांव की समस्याओं के समाधान में सहभागिता निभाते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पेलमा में ग्रामीणों और युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरक मिसाल पेश की।

Contents
जमरगा और सोनपुर के बाद पेलमा में भी युवाओं ने दिखाई जिम्मेदारी की मिसाल, श्रमदान कर साफ की गलियां-नालियां और सड़क किनारे की झाड़ियां..गांव हमारा है, जिम्मेदारी भी हमारी है..जमरगा से उठी पहल, सोनपुर में दिखा विरोध का स्वरगणेश चतुर्थी से पहले गांव में स्वच्छता का संकल्प..

बता दें, संबंध में फोन पर युवाओं ने बताया कि गणेश चतुर्थी के मद्देनजर गांव में साफ-सफाई को लेकर युवाओं एवं ग्रामीणों ने आपसी सलाह-मशविरा किया। इसके बाद सभी ने मिलकर गांव की गलियों, नालियों और आसपास के उन स्थानों की सफाई शुरू की, जहां लंबे समय से गंदगी और झाड़ियों का जमावड़ा बना हुआ था। गांव के युवाओं ने स्वयं ट्रैक्टर की व्यवस्था कर सफाई कार्य में उसका उपयोग किया और श्रमदान करते हुए गांव को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया। वहीं सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों और घास के कारण कई स्थानों पर मोड़ पर सामने से आने वाला रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता था। ग्रामीणों ने इन झाड़ियों की भी कटाई-सफाई की, ताकि आवागमन सुगम होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी कम हो सके।

ग्राम पंचायत जमरगा के नाटक पार्टी युवाओं ग्रामीणों द्वारा..
ग्राम पंचायत सोनपुर के युवाओं ग्रामीणों द्वारा…
अब ग्राम पंचायत पेलमा के ग्रामीणों द्वारा

गांव हमारा है, जिम्मेदारी भी हमारी है..

वहीं आगे इस पहल को लेकर गांव के युवाओं ने फोन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि गांव में दिखाई देने वाली छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए केवल पंचायत अथवा जनप्रतिनिधियों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। नागरिक होने के नाते अपने गांव को स्वच्छ रखना उनकी भी जिम्मेदारी है। युवाओं का कहना था कि “सरपंच, सचिव अथवा जनप्रतिनिधियों से हमें कोई शिकवा-गिला नहीं है, लेकिन हर छोटी समस्या के लिए केवल उन्हीं की ओर देखना भी उचित नहीं। गांव हमारा है, इसलिए उसकी साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखना हमारा भी कर्तव्य है।”

जमरगा से उठी पहल, सोनपुर में दिखा विरोध का स्वर

गौरतलब है कि हाल ही में ग्राम पंचायत जमरगा में भी युवाओं की नाटक पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा गांव की गलियों और नालियों की साफ-सफाई करते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत सोनपुर के युवाओं ने भी इससे प्रेरणा लेते हुए गांव की बदहाल सड़कों और बड़े-बड़े गड्ढों को स्वयं मुरूम से भरने का बीड़ा उठाया था। और वहीं सोनपुर में युवाओं ने ट्रैक्टर के माध्यम से मुरूम लाकर सड़क के गड्ढों को भरते हुए आवागमन के लिए रास्ते को समतल किया था। इस दौरान उन्होंने पंचायत व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को लेकर अपना विरोध भी दर्ज कराया था।

अब पेलमा में युवाओं और ग्रामीणों की पहल ने इस सिलसिले को एक सकारात्मक दिशा प्रदान की है। यहां विरोध से अधिक स्वयं जिम्मेदारी उठाने और समाधान का हिस्सा बनने का संदेश देखने को मिला।

गणेश चतुर्थी से पहले गांव में स्वच्छता का संकल्प..

गणेश चतुर्थी के आगमन को लेकर गांव में उत्साह का वातावरण भी है। ग्रामीणों का मानना है कि जब गांव में भगवान गणेश का आगमन होने जा रहा है, तो इससे पहले गांव की गलियों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बहरहाल, धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगा से शुरू हुई स्वच्छता की यह छोटी-सी पहल सोनपुर होते हुए अब पेलमा तक पहुंचती दिखाई दे रही है। इन गांवों के युवाओं और ग्रामीणों की सक्रियता यह संदेश दे रही है कि बदलाव की शुरुआत हमेशा बड़े प्रयासों से नहीं, बल्कि अपने आसपास की छोटी-छोटी जिम्मेदारियां स्वयं उठाने से होती है। यदि यही भावना अन्य गांवों में भी आकार लेती है, तो निश्चित रूप से ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता की एक नई तस्वीर देखने को मिल सकती है।

ग्राम पंचायत पेलमा के ग्रामीणों द्वारा…
YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

बिचौलियों पर तहसील व मंडी विभाग के संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, 211 बोरा अवैध धान किये जब्त!

14 चक्का ट्रक ने 2 ग्रामीणों को कुचला, ड्राइवर फरार, 112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल!

काशीचुंआ ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्य अतिथि उपस्थिति ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह!

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष, 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा..हाट-बाजार, अस्पताल, स्कूल और जिला मुख्यालय तक पहुंच हुई आसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिला नया संबल..!

बच्चों को कराया तेंदूपत्ता शाखकर्तन का कार्य, शायद शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का कोई औचित्य नहीं?

TAGGED:District RaigarhNai aawazगणेश चतुर्थीग्राम पंचायतछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत धरमजयगढजिला रायगढ़नई आवाज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article खैर-तेंदू लकड़ियों की तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार.. अन्य फरार..!
Next Article तेजपुर बीट में हाथी ने युवक को दौड़ाकर कुचला, जांच में वनविभाग टीम घटनास्थल पर मौजूद!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

स्नैपचैट में दोस्ती, फिर प्यार का इजहार,शादी के सपने और कथित विश्वासघात, युवती के आरोपों पर पुलिस का एक्शन..!
Crime news October 25, 2026
रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी, कलेक्टर ने जारी किया हाई अलर्ट..!
Big News October 25, 2026
आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल से किसके जीवन में खिलेगी खुशियों की धूप, किसे रहना होगा सतर्क? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल…
Horoscope October 25, 2026
दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक:राज्यपाल
Big News October 24, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?