By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्नैपचैट में दोस्ती, फिर प्यार का इजहार,शादी के सपने और कथित विश्वासघात, युवती के आरोपों पर पुलिस का एक्शन..!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Crime newsNai aawazरायगढ़

स्नैपचैट में दोस्ती, फिर प्यार का इजहार,शादी के सपने और कथित विश्वासघात, युवती के आरोपों पर पुलिस का एक्शन..!

Nai Aawaz
Last updated: October 25, 2026 2:51 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

रायगढ़@naiaawaz । सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बढ़ती नजदीकियां कई बार गंभीर परिस्थितियों का रूप ले लेती हैं। ऐसा ही एक मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां स्नैपचैट के माध्यम से हुई पहचान के बाद एक युवक पर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने, बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए संचालित अभियान संवेदना’ के तहत यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज चौहान (21 वर्ष), निवासी ग्राम अमलीडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक आईफोन मोबाइल भी जब्त किया है।मामले के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को 23 वर्षीय युवती ने थाना घरघोड़ा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान पंकज चौहान से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और मुलाकातें भी होने लगीं। आरोप है कि 31 दिसंबर 2025 को आरोपी ने युवती को प्रेम और विवाह का भरोसा दिलाकर अपने गांव अमलीडीह बुलाया, जहां शादी का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी ने विवाह का आश्वासन देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया तथा अलग-अलग अवसरों पर उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त किए। वहीं शिकायत के मुताबिक, सितंबर 2026 में जब युवती ने अपनी आवश्यकता का हवाला देते हुए आरोपी से रुपये वापस मांगे और विवाह की बात दोहराई, तब आरोपी ने कथित तौर पर रकम लौटाने और शादी करने, दोनों से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। शिकायत के आधार पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 320/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल प्रस्तुत किया, जिसे विधिवत जब्त किया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

एसएसपी का संदेश: महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रायगढ़ पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को पुलिस गंभीरता से लेती है। पीड़िताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिला सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

रायगढ़ में राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का हुआ समापन, कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को किया गया पुरूस्कृत!

होली से पहले अन्नदाताओं को सौगात, आज खातों में पहुंचेगी धान बोनस की अंतर राशि!

कलेक्टर ने सहकारी समिति लालपुर का निरीक्षण कर खाद-बीज का भंडारण और उठाव का लिया जायजा

पुलिस ने 6 ग्रामीणों को गौ हत्या,गौ मांस खाने के जुर्म में गिरफ्तार कर धकेला सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरा मामला..!

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई,24 घंटे भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल!

TAGGED:District RaigarhNai aawazRaigarh police departmentघरघोडा़ थाना क्षेत्रछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंहजिला रायगढ़स्नैपचैट ऐपस्नैपचैट पर दोस्ती

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी, कलेक्टर ने जारी किया हाई अलर्ट..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी, कलेक्टर ने जारी किया हाई अलर्ट..!
Big News October 25, 2026
आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल से किसके जीवन में खिलेगी खुशियों की धूप, किसे रहना होगा सतर्क? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल…
Horoscope October 25, 2026
दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक:राज्यपाल
Big News October 24, 2026
पोतरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे गंभीर सवाल, फर्जी जियोटैगिंग की जांच के बीच शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने का आरोप..!
Big News October 23, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?