By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खैर-तेंदू लकड़ियों की तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार.. अन्य फरार..!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big NewsCrime newsLatest NewsNai aawazधरमजयगढ

खैर-तेंदू लकड़ियों की तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार.. अन्य फरार..!

Nai Aawaz
Last updated: September 5, 2026 6:37 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

रायगढ़ में वन तस्करी के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

खैर-तेंदू की अवैध कटाई से लेकर फर्जी परिवहन परमिट तक का खेल उजागर; हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में होती थी लकड़ियों की खपत

रायगढ़, 4 सितंबर 2026। जिला पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले में संचालित एक कथित अंतर्राज्यीय वन तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों रोहित मित्तल, मनीष अग्रवाल और सलाउद्दीन खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जबकि वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम फरार बताया गया है।

Contents
रायगढ़ में वन तस्करी के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तारखैर-तेंदू की अवैध कटाई से लेकर फर्जी परिवहन परमिट तक का खेल उजागर; हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में होती थी लकड़ियों की खपतएक साल पुरानी कार्रवाई से खुला तस्करी का राजपुलिस जांच में सामने आई नेटवर्क की कड़ियां

पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार वन परिक्षेत्रों से खैर एवं तेंदू जैसी बहुमूल्य लकड़ियों की अवैध कटाई कराकर उन्हें जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित एक गोदाम में एकत्र करता था। ग्रामीणों को कथित तौर पर पैसों का लालच देकर कटाई कराई जाती थी। इसके बाद लकड़ियों की छिलाई एवं अन्य प्रक्रिया के बाद उन्हें वाहनों के माध्यम से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजकर अधिक कीमत पर खपाने का आरोप है।

एक साल पुरानी कार्रवाई से खुला तस्करी का राज

वन विभाग को मई 2025 में सूचना मिली थी कि गढ़उमरिया स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से खैर और तेंदू की लकड़ियां जमा की जा रही हैं। 5 मई 2025 को वन विभाग की टीम ने गोदाम में दबिश देकर ट्रक क्रमांक CG-15-DV-7577 से 42 नग तेंदू के लट्ठे, करीब 1.731 घन मीटर लकड़ी बरामद की। वहीं गोदाम से तेंदू एवं खैर के 146 नग लट्ठे, 6.741 घन मीटर, नौ चट्टा जलाऊ लकड़ी, वजन मशीन, दो कुल्हाड़ी, हथौड़ा और कटर मशीन जब्त की गई थी।

जांच के दौरान लकड़ियों के परिवहन के लिए प्रस्तुत ट्रांसपोर्ट परमिट (टीपी) पर संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। वन विभाग को प्रथम दृष्टया दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत होने के बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू हुई।

वन विभाग की ओर से 2 सितंबर 2026 को थाना जूटमिल में शिकायत दिए जाने पर अपराध क्रमांक 490/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में BNS की धाराओं 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5), 111 तथा भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 42 सहपठित धारा 41 एवं 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस जांच में सामने आई नेटवर्क की कड़ियां

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक विवेचना में रोहित मित्तल द्वारा गोदाम किराये पर लेकर लकड़ियों की अवैध कटाई और भंडारण कराने तथा मनीष अग्रवाल के साथ मिलकर कारोबार संचालित करने की बात सामने आई है। वहीं भरत मेश्राम और सलाउद्दीन खान की भूमिका लकड़ियों के परिवहन से जुड़ी बताई गई है।

पुलिस ने रोहित मित्तल, मनीष अग्रवाल और सलाउद्दीन खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी भरत कुमार मेश्राम की तलाश जारी है और मामले की विवेचना अभी जारी है।

पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, डीएफओ अरविंद पीएम एवं पुलिस-वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना जूटमिल, पुसौर और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रोहित मित्तल — अग्रसेन कॉलोनी, विकास नगर, कोतरा रोड, रायगढ़
  2. मनीष अग्रवाल — मुड़पार, बलौदाबाजार
  3. सलाउद्दीन खान — सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

फरार: भरत कुमार मेश्राम, वाहन मालिक।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल!

न्यायधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण!

प्लांट के कांटा ऑपरेटर ड्राइवर के सांठ- गांठ कर किया 12 टन आयरन हेरा फेरी, ऑपरेटर और ड्राइवर गिरफ्तार!

जल जीवन मिशन का काम अधर में लटका,गर्मी आते ही पानी का संकट गहराया!

नाबालिक से दुष्कर्म, रिपोर्ट के चंद घंटे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

TAGGED:District RaigarhNai aawazRaigarh police departmentक्राइम न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़लकड़ी तस्कर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में रहेगा शुष्क दिवस..!
Next Article स्वच्छता की अलख जगा रहे गांवों के युवा, पेलमा में ग्रामीणों ने संभाली गांव की कमान!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आज का राशिफल:22 अक्टूबर 2026, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत, किसके सामने आएंगी चुनौतियां? जानें 12 राशियों का हाल…!
आज का राशिफल October 22, 2026
संस्कृति के रंगों में रंगा रायगढ़, यादव महिला प्रकोष्ठ ने रचा गरबा का ऐतिहासिक उत्सव..!
आस्था October 21, 2026
दशहरा मेले की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो गंभीर…!
BREKING NEWS October 21, 2026
गुपचुप खाने के बाद सात लोगों की बिगड़ी तबीयत, दुर्गा प्रतिमा दर्शन करने पहुंचे थे परिवार.. पहुंच गए अस्पताल..!
BREKING NEWS October 21, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?