By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खम्हार में सुशासन तिहार में गूंजा आत्मनिर्भर खेती और ईंधन बचत का संदेश,शिविर में टीकाराम पटेल ने किसानों से किया नैनो यूरिया-डीएपी अपनाने का आह्वान!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big Newsटाॅप न्यूजधरमजयगढ

खम्हार में सुशासन तिहार में गूंजा आत्मनिर्भर खेती और ईंधन बचत का संदेश,शिविर में टीकाराम पटेल ने किसानों से किया नैनो यूरिया-डीएपी अपनाने का आह्वान!

Nai Aawaz
Last updated: May 28, 2026 5:59 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़। विकासखंड के ग्राम खम्हार में आयोजित “सुशासन तिहार” जनसरोकारों, योजनाओं की जानकारी और जनभागीदारी का जीवंत मंच बन गया। छत्तीसगढ़ शासन की “समस्या से समाधान तक” की अवधारणा पर आधारित इस शिविर में शासन-प्रशासन सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचा और विभिन्न विभागों की जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इससे पूर्व हाटी एवं बायसी में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन का वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। मुफ्त राशन, पक्के मकान, नल से स्वच्छ जल, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने का कार्य किया जा रहा है। शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक टीकाराम पटेल ने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी भूमि का मिट्टी परीक्षण कराकर आवश्यकता अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करें। अत्यधिक रासायनिक यूरिया के प्रयोग से बचते हुए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों को यह भ्रम है कि नैनो यूरिया से फसल का रंग नहीं बदलता, किंतु किसानों को रंग नहीं बल्कि उत्पादन पर ध्यान देना चाहिए। वहीं टीकाराम पटेल ने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष तथा ईरान-अमेरिका तनाव के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इसकी कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आमजन, कर्मचारियों एवं अधिकारियों से ईंधन की खपत कम कर राष्ट्रहित में योगदान देने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे ऐसे शिविरों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ लें।

सुशासन तिहार कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, शशि पटेल, मंडल भाजपा अध्यक्ष भारतलाल साहू, भगवान सिंह, हितेश आदित्य, समय अग्रवाल, उत्तम पटेल, जनपद सदस्य जानकराम राठिया, मदनराम राठिया, मैनामती राठिया, दुहानी सिबल साय बैगा, खम्हार सरपंच शांति अनिरुद्ध राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रसैनी राठिया, संजय विश्वकर्मा सहित 17 ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण भगत, तहसीलदार हितेश साहू, जनपद पंचायत सीईओ मदनलाल साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।

सुशासन तिहार में शिक्षा विभाग से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.आर. सिदार, स्वास्थ्य विभाग से मीरी एवं एस.बी. पटेल, पीएचई विभाग से जयचंद भगत, कृषि विभाग से के.के. पैंकरा, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुनीता खलखो, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन से विनीता कुल्लू, आदिवासी विकास विभाग से नवीन कुमार यादव, वन विभाग से उमाशंकर पटेल, श्रम विभाग से हुंकार सिंह सिदार, उद्यान विभाग से दिलीप राठिया तथा पशुधन विभाग से विवेक नायक ने योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं कार्यक्रम का संचालन आशीष विश्वास एवं साहू के द्वारा किया गया। सुशासन तिहार का यह आयोजन ग्रामीणों के लिए शासन और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनकर उभरा।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

एक बायफ्रेंड के लिए दो लड़कियों में जबरदस्त भिड़ंत, एक दूसरे के खींचे बाल और चला लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल!

प्रथा अग्रवाल ने 12वीं कक्षा में 91% लाकर क्षेत्र का किया नाम रौशन!

विभाष सिंह को मिली डॉक्टर की उपाधि समाजसेवा में कार्य हेतु हुए सम्मानित!

छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल : रायगढ़ के नए एसपी बने शशि मोहन सिंह.. देखें लिस्ट

एसडीएम रमेश मोर ने नगर पंचायत कमर्चारियों और दुकानदारों की ली बैठक,नगर पंचायत सीएमओ बैठक से रहे नदारद!

TAGGED:BJP government CGChhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazRaigarh police departmentSushasan Tihar 2026छत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नई आवाजसुशासन तिहार 2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई,दो मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार…!
Next Article पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बस्तियों तक रोशनी, गांवों तक बेहतर राह,डीएमएफ के 12 करोड़ से बदलेगी तस्वीर…गिधकालो के मजराटोला ऊपर सलखेता,कुम्हीचुंवा…!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रुडुकेला पंचायत में अव्यवस्था, सचिव की गैरमौजूदगी से ग्रामीण परेशान…!
Nai aawaz November 4, 2026
पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..
Cg politics November 4, 2026
लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!
Latest News November 4, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?