By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रियासत की शान, विकास की थमी पहचान,धरमजयगढ़़ बस स्टैंड आज भी बदहाली का प्रतीक!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Big Newsटाॅप न्यूजधरमजयगढ

रियासत की शान, विकास की थमी पहचान,धरमजयगढ़़ बस स्टैंड आज भी बदहाली का प्रतीक!

Nai Aawaz
Last updated: April 23, 2026 3:51 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़़। रियासतकालीन इतिहास, प्राकृतिक संपदा, घने जंगलों, हाथियों के संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के लिए पहचाना जाने वाला धरमजयगढ़़ आज विकास और अव्यवस्था के बीच खड़ा एक ऐसा नगर बन गया है, जहाँ गौरवशाली अतीत तो दिखाई देता है, लेकिन वर्तमान की तस्वीर कई सवाल छोड़ जाती है।

बता दें, राजा राजवाड़े के नाम पर बसे इस नगर की पहचान कभी उदयपुर रियासत की राजधानी के रूप में हुआ करती थी। वहीं प्राचीन किला, राजमहल, शिवालय, राम मंदिर, अंबेटिकरा माँ भगवती मंदिर, मांड नदी का शांत तट, वनांचलों की हरियाली और हाथियों का प्राकृतिक विचरण क्षेत्र धरमजयगढ़़ को विशिष्ट बनाते हैं। यह क्षेत्र प्रस्तावित लेमरू एलीफेंट रिजर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जहाँ साल और बीजा के घने जंगल प्रकृति की जीवंत धरोहर हैं। और वहीं मांड नदी यहाँ की जीवनरेखा है, तो कृषि और वनोपज यहाँ की अर्थव्यवस्था का आधार। कोयला खनन और एसईसीएल की औद्योगिक गतिविधियों ने भी इस क्षेत्र को आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया है।

और वहीं आदिवासी संस्कृति, लोकनृत्य और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण धरमजयगढ़़ की पहचान दूर-दूर तक स्थापित है।लेकिन विडंबना देखिए कि इतना समृद्ध और ऐतिहासिक नगर आज भी अपने बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय जैसी मूलभूत व्यवस्था को लेकर संघर्ष कर रहा है। नगर पंचायत का बस स्टैंड वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय आज अपनी बदहाली पर स्वयं आँसू बहाता प्रतीत होता है। कहीं जंग खाए लोहे के शटर, कहीं टूटती खिड़कियाँ, कहीं खंडहर में बदलती दीवारें यह दृश्य किसी उपेक्षित भवन का नहीं, बल्कि उस बस स्टैंड का है जहाँ से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री अपने सफर की शुरुआत करते हैं। आगे बता दें बरसात हो या चिलचिलाती धूप, यात्री कभी दुकानों की दहलीज पर, कभी ठेला-ठुमकी के नीचे, तो कभी खुले आसमान के तले बसों का इंतजार करते नजर आते हैं।और वहीं दुरदराज से यात्रा करने वाले यात्रीगण भी धरमजयगढ बस स्टैंड प्रतिक्षालय की दशा देख फुसफुसाते नराजगी जाहिर करते हुए नजर आते हैं। नगर की पहचान बनने वाला यह स्थान अब अव्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक बन चुका है। और वहीं आज समय के साथ कई सरकारें बदलीं, नगर पंचायत अध्यक्ष बदले, सीएमओ आए और गए, अभियंता तथा उप अभियंता भी बदलते रहे, लेकिन बस स्टैंड की यात्री प्रतीक्षालय की तस्वीर नहीं बदली। विकास के बड़े-बड़े दावे होते रहे, योजनाओं की घोषणाएँ होती रहीं, मगर यात्रियों को आज तक एक सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय नसीब नहीं हो सका।

लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर नगर को व्यवस्थित करने वाले जिम्मेदार लोग कहाँ हैं? स्थानीय प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक किसी ने भी इस मूलभूत समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देना उचित नहीं समझा।धरमजयगढ़़ जैसा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण नगर यदि आज भी यात्रियों को सम्मानजनक सुविधा नहीं दे पा रहा है, तो यह केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि पूरे नगर के लिए शर्म और चिंता का विषय है। बहरहाल अब यात्री प्रतीक्षालय की सुधार होगी भी या नहीं ये तो ‘राम ही जाने, क्योंकि नगर पंचायत के अधिकारी,जनप्रतिनिधि का निष्क्रियता कहना भी अतिशयोक्ति नहीं होगा।

बस स्टैंड का चमकता यात्री प्रतीक्षालय…!👆👆

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं!

जनपद पंचायत लैलूंगा में बीडीसी की दावेदारी में लोगों की पसन्द बन कर उभर रहे हैं, चंद्रशेखर जयसवाल!

दत्तैल हाथी के उत्पात से दर्रीडीह सहमा, तीन घरों में तबाही!

धरमजयगढ़़ (उदयपुर) को जिला बनाने की मांग फिर हुई मुखर, सर्व आदिवासी समाज ने बड़े जनआंदोलन का किया ऐलान..!

जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने छात्राओं को बांटा साईकिल!

TAGGED:District RaigarhNagar Panchayat dharamjaigarhNai aawazRaigarh police departmentRaipur Chhattisgarhखस्ताहाल बस स्टैंडछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नगर पंचायत सीएमओबस स्टैंड धरमजयगढ़़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article हाथी शावक का मिला शव, विभाग में हड़कंप!
Next Article Big news: आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव,प्रतिदिन प्रातः से….बजे तक होंगे संचालित, पढ़िए पूरी खबर!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?