By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मलका पावर परियोजना, सपनों की रोशनी या साजिश का अंधेरा?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजधरमजयगढ

मलका पावर परियोजना, सपनों की रोशनी या साजिश का अंधेरा?

Nai Aawaz
Last updated: April 17, 2026 2:51 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ की फिजाओं में इन दिनों एक बेचैन सवाल तैर रहा है, क्या विकास के नाम पर जनता के साथ सुनियोजित छल हुआ है? स्थानीय चर्चाओं और सूत्रों से मिली जानकारी इस ओर इशारा करती है कि बहुचर्चित मलका पावर परियोजना अब जनहित का प्रतीक नहीं, बल्कि सांठगांठ, स्वार्थ और कथित भ्रष्टाचार की एक भयावह दास्तान बन चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, परियोजना के उच्च अधिकारियों ने निजी लाभ की हवस में प्रशासनिक तंत्र, जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों के साथ ऐसा गठजोड़ रचा, जिसमें जनता का हित कहीं पीछे छूट गया। न तो सामाजिक प्रभावों का ईमानदार आकलन हुआ, न ही भविष्य की आवश्यकताओं पर गंभीर मंथन, बस एक ही ध्येय रहा, “कैसे अपने फायदे की फसल काटी जाए।” और वहीं जिस परियोजना से 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का सपना दिखाया गया था, वह आज कागजों की फाइलों में दम तोड़ती नजर आ रही है। जमीनी हकीकत यह है कि आमजन आज भी बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्षरत है, जबकि कागजों में ‘सफलता’ के झूठे परचम लहराए जा रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य की कहानी भी कम चौंकाने वाली नहीं है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि शुरुआती ठेकेदार को हटाकर दूसरे ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपी गई, और यहीं से गुणवत्ता का पतन शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार बदलते ही घटिया सामग्री, अधूरे निर्माण और लापरवाही का खेल शुरू हो गया। नहर से लेकर पावर हाउस तक हर संरचना अधूरी और निम्न स्तर की दिखाई देती है।

इतना ही नहीं,सुत्रोंनुसार जिस ठेकेदार का नाम अवैध रेत खनन जैसे मामलों में चर्चा में रहा, उसी के जरिए कथित रूप से इस परियोजना को ‘पूर्ण’ दिखाकर भारी भुगतान कर दिया गया। और आरोप तो यहां तक हैं कि कंपनी के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से अधूरे काम को पूरा दर्शाकर मोटी रकम हजम कर ली गई, और अब वही जिम्मेदार लोग दूर बैठकर इस तमाशे को देखते नजर आ रहे हैं। और वहीं सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि उद्घाटन के दिन ही प्लांट की मशीनें चालू नहीं हो सकीं। और वहीं सब्सीडी का खेल खेला गया है। और अधूरी परियोजना का उद्घाटन अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि कहीं न कहीं जल्दबाजी और दबाव में इस पूरे खेल को अंजाम दिया गया।

और इधर कंपनी की ओर से यह दलील दी जा रही है कि “नदी में पानी रहेगा तभी बिजली बनेगी”, लेकिन अब यह तर्क जनता को एक खोखला बहाना प्रतीत होता है। सवाल यह है कि जब नदी में पानी प्रचुर मात्रा में था, तब भी क्या एक दिन के लिए धरमजयगढ़ को निर्बाध बिजली मिल पाई? यदि नहीं, तो आखिर यह परियोजना किसके लिए खड़ी की गई? इस पूरे प्रकरण का असर नगर की जल व्यवस्था पर भी साफ नजर आ रहा है। जल आपूर्ति प्रभावित है, और भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं आज चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक एक ही आवाज गूंज रही है,क्या यह परियोजना जनकल्याण के लिए बनी थी या कुछ लोगों के निजी मुनाफे के लिए?

बहरहाल, मलका पावर परियोजना अब विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि उस सच्चाई का आईना बन चुकी है जिसमें आम जनता को गुमराह कर, उसके भरोसे को कुचलकर, स्वार्थ की इमारत खड़ी की गई‌ है ।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

देश में नये कानून की शुरुवात पर धरमजयगढ थाना द्वारा मंगल भवन मे किया गया नवीन कानून क्रियान्वयन उत्सव कार्यक्रम…समझिए सरल शब्दों में!

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश कार्यसमिति में विवेक पांडे एवं उमा यादव को मिली अहम जिम्मेदारी!

छह साल से अंधेरे में लोटान गांव,खंभे खड़े, तार तने, लेकिन बिजली गायब… आखिर विकास की राह में अड़चन क्यों?

ग्राम सभा की गर्जना, जल जंगल जमीन पर नहीं चलेगी कब्जा, अंबुजा-अडानी की कोयला खदान को ठुकराया, पेशा एक्ट की दिखाई ताकत!

गुरुजी जब पौवा लेकर पहुंचे स्कूल कहा मैं रोज पीता हूं और पियूंगा, मेरी मर्जी…. शिक्षक अब निलंबित।

TAGGED:Chhattisgarh newsDistrict RaigarhMalka power projectNai aawazRaipur Chhattisgarhघटिया निर्माणछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़धरमजयगढ़़ समाचारभ्रष्टाचार खबरमल्का पावर परियोजनासब्सिडी का खेल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article स्ट्रीट लाइट में बड़ा घोटाला, अधिकारी मालामाल…पढ़िए पूरी खबर!
Next Article Big News: घुसखोर शिक्षा अधिकारी और सहयोगी संकुल समन्वयक गिरफ्तार..!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का होगा शंखनाद, धरमजयगढ़ में 2 नवंबर को विशाल आयोजन..!
Cg politics November 1, 2026
पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?