By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी लापरवाही उजागर, दो पंचायत सचिवों को थमाया नोटिस!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Latest Newsटाॅप न्यूजलैलुंगा

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी लापरवाही उजागर, दो पंचायत सचिवों को थमाया नोटिस!

Nai Aawaz
Last updated: March 13, 2026 2:22 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में बरती जा रही लापरवाही अब अधिकारियों के लिए भारी पड़ती दिखाई दे रही है। जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत पठारे ने लैलूंगा क्षेत्र के औचक निरीक्षण के दौरान आवास निर्माण की धीमी और संदिग्ध प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

दरअसल, मुकडेगा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के पश्चात सीईओ ने पंचायतों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत वैस्कीमुड़ा और चिराईखार में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की स्थिति देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। कागजों में प्रगति दिखाई जा रही थी, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग नजर आई। वहीं कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा जारी नोटिस में ग्राम पंचायत वैस्कीमुड़ा के सचिव अशोक कुमार पटेल तथा ग्राम पंचायत चिराईखार के सचिव श्यामलाल सिदार को कठोर शब्दों में जवाब देने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत वैस्कीमुड़ा में कुल 131 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 128 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि भी जारी कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई।निरीक्षण के दौरान सामने आया कि 131 स्वीकृत आवासों में से मात्र 2 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं, जबकि 38 आवास केवल प्लिंथ लेवल तक पहुंचे हैं। हैरानी की बात यह रही कि 82 आवासों का निर्माण अभी तक शुरू ही नहीं हुआ।

यानी अधिकांश हितग्राहियों को राशि मिलने के बावजूद योजना जमीन पर उतरती ही नजर नहीं आई।मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। जिला पंचायत द्वारा जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि निरीक्षण के दौरान संबंधित सचिवों ने उच्च अधिकारियों के साथ अनुचित व्यवहार किया और अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती। इस आधार पर उन्हें पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 (1) (एक), (दो) और (तीन) के तहत प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है। प्रशासन ने दोनों सचिवों को तीन दिवस के भीतर सप्रमाण लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीईओ की इस सख्त कार्रवाई के बाद लैलूंगा क्षेत्र के पंचायत तंत्र में खलबली मच गई है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति को लेकर अब अन्य पंचायतों की भी जांच की तैयारी की जा रही है।अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब हितग्राहियों को राशि जारी हो चुकी थी, तो आवास निर्माण आखिर क्यों नहीं हुआ? क्या इसकी जिम्मेदारी केवल सचिवों तक सीमित है या फिर व्यवस्था की किसी और कड़ी में भी गंभीर गड़बड़ी छिपी हुई है? आने वाले दिनों में जांच के दायरे और बढ़ने की संभावना से इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

जान जोखिम में डालकर हाथी से फसल बचाने में किसान मजबूर!

एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट आधार पर काउंसलिंग 2 अगस्त से

अजय वर्गीस बने प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रदेश प्रवक्ता, संगठनात्मक विकास के लिए करेंगे कार्य!

स्वच्छता की अलख जगा रहे गांवों के युवा, पेलमा में ग्रामीणों ने संभाली गांव की कमान!

मलेरिया, डायरिया एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए सतर्क रहने कलेक्टर ने दिए निर्देश

TAGGED:District RaigarhNai aawazग्राम पंचायतछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नोटिस जारीप्रधानमंत्री आवास योजना

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article दो हाथियों का मिला शव, मचा हड़कंप!
Next Article दशहरा मैदान टैक्सी स्टैंड पर प्राइवेट गाड़ियों का जमावड़ा, नियमों को खुली चुनौती!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?