By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई,तीन आरोपी गिरफ्तार!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राईम न्यूजरायगढ़

डीजल चोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई,तीन आरोपी गिरफ्तार!

Nai Aawaz
Last updated: January 23, 2026 3:40 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

 *रायगढ़, 23 जनवरी* । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और छाल पुलिस की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी कर एकत्रित किया गया करीब 2000 लीटर डीजल तथा एक छोटा डीजल टैंकर जप्त किया है। आरोपी चोरी के डीजल को टैंकर में भरकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे।
     पुलिस अधीक्षक को छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर खड़ी भारी वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और छाल पुलिस को विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिरों से सूचना संकलित की जा रही थी, तभी ग्राम हाटी–धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ढोडीखार के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डीजल की अवैध बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करने की सूचना मिली।
    सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से तीन व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो छोटा डीजल टैंकर YODHA 1700 (वाहन क्रमांक BR 09 GC 1865) में डीजल बेचने की तैयारी में थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय कुमार साव (18) एवं रवि कुमार साव (28), दोनों निवासी तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार) दोनों हाल ग्राम सिथरा, थाना धरमजयगढ़ तथा टैंकर चालक रजिंत कुमार साव (38) निवासी भिलाई पावर हाउस थाना पावर हाउस जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताए। वाहन की जांच पर करीब 2000 लीटर डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है।

 जांच में सामने आया कि आरोपी छाल–हाटी–धरमजयगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंपों एवं ढाबों के आसपास खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे तथा मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों से बाजार मूल्य से कम दाम पर डीजल खरीदकर अलग-अलग रास्तों में ग्राहकों को सस्ते दामों पर बेचते थे। आरोपियों विजय और रवि ने अपने भाई *राजेश उर्फ कुरू साव के साथ मिलकर* संगठित रूप से डीजल चोरी कर बिक्री करना स्वीकार किया है। प्रकरण में  आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 287, 111 के तहत अपराध क्रमांक 09/2026 पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आरोपी *राजेश उर्फ कुरू साव फरार* है।

 इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक शिव शंकर खरे, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक कृष्णा टंडन, सतीश जगत, रामकृष्ण पटेल, दिलीप सिदार और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, धनंजय कश्यप शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. विजय कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 18 वर्ष साकिन तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार)
  2. रवि कुमार साव पिता कृष्ण साव उम्र 28 वर्ष साकिन तेतराहट थाना तेतराहट जिला लखीसराय (बिहार)
  3. रजिंत कुमार साव पिता स्व0 सत्यनारायण साव उम्र 38 वर्ष साकिन भिलाई पावर हाउस थाना पावर हाउस जिला दुर्ग (छ0ग0)

जप्त मशरूका –

    ज्वलन शील पदार्थ डीजल करीबन 2000 लीटर (दो हजार लीटर ) डीजल जैसा ज्वलन शील पदार्थ कीमती लगभग 2,00,000/ रूपये मय डीजल टैकर YODHA 1700 वाहन क्रमाक BR 09 GC 1865 कीमती लगभग 6,00,000/ रूपये कुल जुमला रकम 8,00,000/ रूपये ।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

सुपकोना मार्ग का सनसनीखेज हादसा,बाइक सवार नवयुवक की मौत, लापरवाह ट्रैक्टर चालक फरार!

दहशत और रोमांच का अनोखा संगम, गजराजों का महादल, शावकों के नन्हे कदम..!

पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..

ब्रेकिंग न्यूज:घर के म्यांर में फांसी लगाकर की आत्महत्या,जाँच में जुटी पुलिस!

मुख्यमंत्री साय 13 अगस्त को आयेंगे धरमजयगढ़, स्व. जूदेव की पुण्य स्मरण दिवस समारोह में होंगे शामिल, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता तैयारियां में जुटे!

TAGGED:District RaigarhRaigarh police departmentछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल : रायगढ़ के नए एसपी बने शशि मोहन सिंह.. देखें लिस्ट
Next Article एसबीआई शाखा के सामने जलभराव बना जनपीड़ा, अव्यवस्थाओं पर फूटा आक्रोश!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रुडुकेला पंचायत में अव्यवस्था, सचिव की गैरमौजूदगी से ग्रामीण परेशान…!
Nai aawaz November 4, 2026
लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!
Latest News November 4, 2026
बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?