By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विकास की हकीकत बेनकाब : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों से छीना हक, कौवाडाही में दूषित पानी, भूखे बच्चे और भ्रष्टाचार का नंगा नाच!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजधरमजयगढ

विकास की हकीकत बेनकाब : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों से छीना हक, कौवाडाही में दूषित पानी, भूखे बच्चे और भ्रष्टाचार का नंगा नाच!

Nai Aawaz
Last updated: January 17, 2026 5:18 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार विकास के दावे भले ही मंचों से गरजकर किए जाते हों, लेकिन धरमजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत पारेमेर का आश्रित मुहल्ला कौवाडाही इन दावों पर करारा तमाचा है। यहां विकास नहीं, बल्कि उपेक्षा, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक संवेदनहीनता की बदबू फैली हुई है।

Contents
योजनाओं की लूट, प्रशासन मौनस्कूल मरम्मत में लाखों का घोटाला, बच्चों की जान से खिलवाड़सड़क नहीं, पगडंडी; सुविधा नहीं, मजबूरीराशन में भी डाका, गरीबों का निवाला गायबबहरहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को आखिर कब उनका अधिकार मिलेगा?कब भ्रष्टाचारियों पर गाज गिरेगी? और कब कौवाडाही को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा?

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा समुदाय के लगभग 12–15 परिवार आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जिनके नाम पर योजनाएं बनाई जाती हैं, उन्हीं से सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और राशन तक छीन लिया गया है। सवाल यह है कि आखिर उनके हिस्से का विकास कौन डकार रहा है?

योजनाओं की लूट, प्रशासन मौन

बता दें, कि ग्रामीण विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने की बातें की जाती हैं, लेकिन कौवाडाही में यह राशि भ्रष्टाचारियों की जेब में जाती दिखाई दे रही है। और वहीं अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से योजनाओं की खुली लूट हो रही है और स्थानीय प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी आंख मूंदे बैठा है।

स्कूल मरम्मत में लाखों का घोटाला, बच्चों की जान से खिलवाड़

मिली जानकारी अनुसार पहाड़ी कोरवा बच्चों के भविष्य को संवारने के नाम पर स्कूल भवन मरम्मत के लिए शासन द्वारा जारी किए गए राशि में से 2 लाख 96 हजार 950 रुपये पंचायत जनप्रतिनिधि एवं सचिव द्वारा आहरण किए गए, लेकिन स्कूल आज भी जर्जर हालत में खड़ा है। मरम्मत के नाम पर पैसा हड़प लिया गया और स्कूल को आंगनबाड़ी में ठूंस दिया गया।

और वहीं मजेदार बात स्कूल में दो शिक्षकों की पदस्थापना के बावजूद एक शिक्षक धरमजयगढ़ में आराम फरमाते हैं। दो माह से मध्यान भोजन बंद है। बच्चों को न भोजन मिल रहा है, न शुद्ध पानी। वर्षों से खराब पड़ा हैंडपंप प्रशासन की नाक के नीचे जंग खा रहा है। क्या जिम्मेदार किसी बड़ी बीमारी के फैलने का इंतजार कर रहे हैं?

सड़क नहीं, पगडंडी; सुविधा नहीं, मजबूरी

वहीं कौवाडाही तक आज तक आवागमन के लिए सड़क नहीं बन पाई। ग्रामीणों के अनुसार बरसात में उफनता नाला ग्रामीणों की राह रोक देता है। कई बार लोगों को घंटों या रात भर नाले के उस पार फंसे रहना पड़ता है। नाला पार करने के बाद भी पगडंडी के सहारे गांव पहुंचना पड़ता है। यही है सरकार का “ग्रामीण विकास”?

राशन में भी डाका, गरीबों का निवाला गायब

बता दें,शुद्ध पानी के साथ-साथ राशन भी कौवाडाही वासियों के लिए सपना बन चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन सही मात्रा में नहीं दिया जाता, एक माह का राशन तो पूरी तरह गायब है। पहाड़ी कोरवा समुदाय का हक भी राशन माफियाओं ने डकार लिया है। वहीं वर्तमान छत्तर सिंह राठिया सरपंच का आरोप पुराने सरपंच पर है, तो मध्यान भोजन के चावल के लिए शिक्षक पर जिम्मेदारी डाल दी जाती है। लेकिन सवाल यह है कि दोषियों पर कार्रवाई कौन करेगा?

बहरहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को आखिर कब उनका अधिकार मिलेगा?
कब भ्रष्टाचारियों पर गाज गिरेगी? और कब कौवाडाही को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा?

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है, धान खरीदी-मुख्यमंत्री साय!

पोतरा पंचायत में सोशल ऑडिट के बीच ग्राम सभा स्थगित, आखिर वजह क्या…?

एक भवन, दो लोकार्पण,श्रेय की होड़ में नेताओं की सियासी नाटकीयता!

वेयरहाउस से कड़ी सुरक्षा के साथ ईवीएम और VVPAT को लाया गया धरमजयगढ़!

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

TAGGED:District RaigarhNai aawazग्राम पंचायत पारेमेरछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत धरमजयगढजिला पंचायत रायगढ़जिला रायगढ़पंचायत विकास मंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article धान का काला खेल बेनकाब,दुर्गापुर मंडी में 270 बोरा धान सहित तीन ट्रैक्टर जब्त!
Next Article पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय धरमजयगढ़ में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?