By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोल माइंस के खिलाफ एकजुट धरमजयगढ़, हजारों ग्रामीणों की रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजधरमजयगढ

कोल माइंस के खिलाफ एकजुट धरमजयगढ़, हजारों ग्रामीणों की रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन!

Nai Aawaz
Last updated: December 29, 2025 6:10 pm
Nai Aawaz
Share
2 Min Read
SHARE


जल–जंगल–ज़मीन की पुकार, धरमजयगढ़ में कोल ब्लॉक के खिलाफ जनसैलाब, विकास के नाम पर विनाश का पुरजोर विरोध
!

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के विरोध में पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश आज जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दिया। धरमजयगढ़ क्लब प्रांगण में हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए, जहां से जल–जंगल–ज़मीन और वन्य प्राणियों को बचाने की बुलंद अपील के साथ विरोध की मशाल जलाई गई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को स्पष्ट शब्दों में रखा गया।

बता दें,धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 52 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने नगर के बीचों-बीच विशाल रैली की शक्ल में अपने विरोध को दर्ज कराया। रैली में “कोल माइंस नहीं चाहिए”, “विकास के नाम पर विनाश बंद कीजिए” और “अडानी नहीं चाहिए” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जनसमूह का संदेश साफ था—विकास वही, जो प्रकृति और मानव जीवन दोनों के लिए सुरक्षित हो।

वहीं इस जल–जंगल–ज़मीन और वन्य प्राणी सुरक्षा आंदोलन में क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया भी कदम से कदम मिलाते नजर आए। उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए ग्रामीणों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक और ग्रामीण

आखिरकार रैली का समापन क्लब मैदान में हुआ, जहां धरमजयगढ़ के एसडीएम ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन स्वीकार किया और उनकी मांगों पर उचित विचार का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने नगर के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी पर विश्वास जताते हुए उम्मीद बांधी कि उनकी आवाज़ इस बार अनसुनी नहीं होगी।

अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन वास्तव में ग्रामीणों और मजबूर किसानों के अधिकारों तथा पर्यावरण संरक्षण की बातों पर गंभीरता से ध्यान देता है, या फिर पूर्व की तरह यह जनआवाज़ भी फाइलों में दबकर रह जाती है। धरमजयगढ़ की जनता आज सजग है, और अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने को तैयार दिखाई दे रही है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

जंगल से निकला 16 हाथियों का काफिला, राहगीरों में हड़कंप,वन विभाग ने की सतर्कता की अपील!

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा की, बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु सार्थक पहल करने के निर्देश!

प्रधानमंत्री सड़क मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार, विभाग की झलक रहा निरंकुशता,पढ़िए खबर जानिए सच!

धरमजयगढ़ में विकास की दोहरी दस्तक, सांसद राधेश्याम राठिया कल करेंगे भूमि पूजन और खेल महोत्सव का समापन!

BDC पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 10 से बबीता राठिया (भाजपा ) ने पेश की अपनी दमदार दावेदारी!

TAGGED:District Raigarhअडानी कोल माइंसएसईसीएल कोल माइंसएसडीएम प्रवीण भगतग्राम पंचायतछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़थाना धरमजयगढदशहरा मैदान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article आंदोलन का उद्देश्य केवल हाथी बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि मुख्य…..पढ़िए पूरी खबर!
Next Article धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्का जाम , तहसीलदार की समझाइस के बाद खुला जाम!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
रायगढ़ जिले में कल भी स्कूलों में रहेंगी छुट्टी,प्रकृति के बदलते तेवर के बीच प्रशासन सतर्क…!
BREKING NEWS October 29, 2026
महिला की मौत के बाद खुली स्वास्थ्य विभाग की नींद,बिना पंजीयन चल रहे क्लीनिक पर गिरी गाज, डॉ. रचना नंदे का क्लीनिक सील..!
Crime news October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?