By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान!

Nai Aawaz
Last updated: December 10, 2023 11:26 am
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर छत्तीसगढ़ – कई दिनों तक चले मंथन के बाद आखिर रविवार को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया। भाजपा ने यहां पर सीएम के तौर पर आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि आज पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया।विधायक दल की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम मौजूद भी बैठक में शामिल थे। सुबह करीब नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायकों के साथ मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन होता रहा। इसके बाद विष्णुदेव साय का नाम फाइनल हुआ और दिल्ली से भी उनके नाम पर मुहर लग गई।मुख्यमंत्री पद के लिए साय के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साय का स्वागत किया। सभी ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और बधाइयां दीं। गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। पिछले चुनाव 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, “विधायक दल ने मुझे अपना नेता चुना है, इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और मैं पार्टी को धन्यवाद करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं…”केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रेणुका सिंह सरुता ने कहा, ”मुझे बहुत खुशी है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनेंगे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी किसान परिवार से आने वाले आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।”

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

यादव समाज अपनी हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ेगा–यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष-रमेश

गांव में हो रहे विस्फोट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, प्रशासन और कंपनी पर उठे सवाल!

छात्र-छात्राओं ने स्कुल गेट में ताला लाकर 2 घंटे किये प्रदर्शन,डीईओ ने प्रभारी प्राचार्य,शिक्षक को यथावत रखने किया आदेश जारी,छात्रों ने मीडिया का किया धन्यवाद!

दिव्यांग शिविर में लाभ से वंचित दिव्यांगजन, डॉक्टर की मनमानी से बढ़ी परेशानी!

मारपीट, लूटपाट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड!

TAGGED:Bishnudev Sai cmChhattisgarh newsNew CMछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशनई आवाजनये मुख्यमंत्री विष्णु देवसायराजधानी खबरराजधानी रायपुरराजनीतिराजनीति खबर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article BREAKING: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री:प्रचार में अमित शाह ने कहा था- बड़ा आदमी बना दूंगा; डिप्टी सीएम का भी पद होगा!
Next Article छाल पुलिस ने ट्राँसफार्मर चोर फरार आरोपी को गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
रायगढ़ जिले में कल भी स्कूलों में रहेंगी छुट्टी,प्रकृति के बदलते तेवर के बीच प्रशासन सतर्क…!
BREKING NEWS October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?