By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धरमजयगढ़ का आदिवासी आश्रम, टपकते छत और भीगते भविष्य की कहानी,सपनों का आशियाना या खंडहर? पढ़िए आश्रम की सच्चाई!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजधरमजयगढ

धरमजयगढ़ का आदिवासी आश्रम, टपकते छत और भीगते भविष्य की कहानी,सपनों का आशियाना या खंडहर? पढ़िए आश्रम की सच्चाई!

Nai Aawaz
Last updated: August 26, 2025 4:20 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ। विकासखंड धरमजयगढ में शिक्षा के लिए बने भवनों का हाल बेहाल हो गया है। जहां भी देखें स्कूल भवन से लेकर छात्रावास आश्रमों का स्थिति बद् से बद्दतर में है। इसी क्रम में आज हम बताने जा रहे हैं विकासखंड के ही सुदूरवर्ती गांव कुमरता में बने आदीवासी बालक आश्रम का जिसका स्थिति बद् से बद्दतर हालात में है। बता दें आश्रम में कुल के 25 बालक रहते हैं। लेकिन वहीं आश्रम का दृश्य देखकर और बालकों की व्यथा सुनकर शायद आपके आंखों में आंसू आ जायेंगे।

बता दें आश्रम का छत बारिश से जगह-जगह पर टपक रही है । और छत के टपकने की वजह से रुम में पानी भर जाता है। बालकों को सोने के लिए मुश्किल उठानी पड़ती है। और आश्रम के अंदर किसी खंडहरों कम नहीं लग रहा। आश्रम में लगातार बारिश से छत टपकना फिर बालकों का आवाजाही कीचड़ आश्रम के अंदर घुस रही है। वहीं आश्रम के अंदर ही कुडा़दान पेटी रखा गया है। आश्रम के अंदर बदबू आ रही है। साफ सफाई का भी अभाव है। जिससे आने वाले समय में कई तरह के बीमारी बैक्टीरिया,खुजली,उल्टी दस्त जैसे कई बिमारी होने की संभावना स्पष्ट रूप से झलक रही है। संबंध में हमने आश्रम में रहने वाले बच्चों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आश्रम में रहने का मन नहीं लगता है लेकिन शिक्षा के लिए मजबुर हैं, इसीलिए रहने को मजबूर हैं। और रात में बरसात और छत का टपकना को बच्चों ने जब बताया तो आंखें नम हो गई। उन्होंने कहा सर, जब रात में सोते समय जब पानी गिरता है तो हम सो नहीं पाते पानी के टपकने से हमारी सारे बेड गद्दे गीला हो जाता है। कभी बेड को इधर खसकाते तो कभी ऊधर खींचते हैं। लेकिन हर जगह टपकता है तो फिर किधर करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि रात को एक कोने में खड़े होकर रात गुजार लेते हैं। और बदबू से भी परेशान हैं। वे जितना बन पड़े खुद साफ सफाई करते हैं। बालकों द्वारा बताए गए दुःख भरी व्यथा और वहीं जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि वाह रे जिम्मेदार प्रशासन। एक तरफ सरकार स्वच्छ जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत,बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य भारत, निरोग भारत,का नारे घर घर लगा रही। और वहीं आदिवासियों को लेकर सजगता बरत रही है। लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है।

सबसे बड़ा सवाल अधीक्षक क्रीतराम नागवंशी पर है –जो प्राथमिक शाला कदमढो़ढी़ में शिक्षक भी हैं, जिन्हें बच्चों की देखरेख करनी चाहिए, वे स्वयं विद्यालय पढ़ाने चले जाते हैं। जो उक्त समय पढ़ाने के लिए प्राथमिक शाला कदमढो़ढी़ निकल गये थे। लेकिन हमने उनको फोन पर संपर्क करा लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किये। यह केवल गैरजिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपराध है उन मासूमों के खिलाफ जिनकी जिंदगी उनके भरोसे है। लेकिन वहीं बड़ा सवाल आश्रम की ऐसी हालात की जिम्मेदारी आखिर कौन है? क्या आश्रम के साफ सफाई में अधिक्षक में ध्यान देना या जिम्मेदारी नहीं है? कुमरता आश्रम की यह तस्वीर केवल एक गाँव की नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की पोल खोलती है।

यह उस आईने जैसा है, जिसमें सरकार की चमचमाती घोषणाएँ और धरातल की सड़ांध भरी सच्चाई आमने-सामने खड़ी हैं। और बीच में खड़े हैं मासूम बालक – जिनकी किताबें भीग रही हैं, सपने भीग रहे हैं और भविष्य जिम्मेदारों की बेरुखी की नालियों में बह रहा है।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

राजकोट मदनपुर में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे हरिश्चंद्र राठिया, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल!

सहायक मतदान केंद्र प्रस्तावित करने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की ली बैठक!

योजनाओं के चमकदार दावों के बीच हकीकत, पढ़िए पूरी खबर..!

भूमि अधिकार की लड़ाई,भालूपखना में किसानों की निजी जमीन पर कंपनी का अतिक्रमण, विरोध में घेराबंदी!

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं!

TAGGED:District RaigarhNai aawazअधिक्षक क्रीतराम नागवंशीआदीवासी बालक आश्रम कुमरताछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नई आवाजमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायविकासखंड धरमजयगढ़विकासखंड शिक्षा अधिकारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव ‘उद्भव’ सम्पन्न!
Next Article पत्नी से विवाद में पति ने मवेशी की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!
Latest News November 4, 2026
बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?