By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: माँ की ममता, मासूम की चीख… और बर्बर वन तांडव, मादा हाथी और शावक के हमले में तीन जिंदगियां खत्म, गांवों में मातम और सन्नाटा, पढ़िए पुरी कहानी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazटाॅप न्यूजधरमजयगढलैलुंगा

माँ की ममता, मासूम की चीख… और बर्बर वन तांडव, मादा हाथी और शावक के हमले में तीन जिंदगियां खत्म, गांवों में मातम और सन्नाटा, पढ़िए पुरी कहानी!

Nai Aawaz
Last updated: July 24, 2025 10:40 am
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़ के जंगल अब नहीं रहे शांत… इंसान और पशु के बीच की हो चली है,लकीर धुंधली !

लैलूंगा,रायगढ़। वो रात आम नहीं थी… वो रात एक मासूम की चीख, एक माँ की लहूलुहान चूड़ी और एक निरीह किसान की टूटी दीवार की गवाही थी। लैलूंगा क्षेत्र की ज़मीन ने बीती रात तीन निर्दोषों की लाशें देखीं… और आसमान चुप रहा।

Contents
धरमजयगढ़ के जंगल अब नहीं रहे शांत… इंसान और पशु के बीच की हो चली है,लकीर धुंधली !फिर आई मोहनपुर से दो और करुण कहानियाँ –

ये करूण कंद्रन कहानी वनमंड़ल धरमजयगढ़ के वनपरिक्षेत्र लैलूंगा का है। जहां पर धरमजयगढ़ वनमंडल के गोसाईडीह गांव में तीन साल का सत्यम रावत, अपनी नन्ही दुनिया में नींद के सपने बुन रहा था, जब एक मादा हाथी और उसका शावक उसकी जिंदगी को रौंदते हुए उसके आंगन में दाखिल हुए। पहले आंगन में लगे केला के पेड़ को तोड़ा , फिर घर तरफ बढ़ा, फिर मासूम के जगे,सभी सदस्यों को इतला करने लगा कि.… फिर रोते-सिसकते ‘सत्यम’ को सूंड में लपेटकर बाहर फेंक दिया गया। मां कुछ समझ पाती, तब तक उसका लाडला मिट्टी से लिपट चुका था। एक माँ की ममता चीखती रही… लेकिन जंगल की न्यायव्यवस्था में कोई सुनवाई नहीं होती।

फिर आई मोहनपुर से दो और करुण कहानियाँ –

ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार संतरा बाई राठिया, खेत में काम कर रही थी, दोपहर की धूप और मेहनत में अपने परिवार के लिए रोटी सींच रही थी। अचानक मादा हाथी ने उन्हें घेर लिया। भागने का मौका भी नहीं मिला, जान बेजान शरीर को बार-बार पटक कर वह चला गया… पीछे रह गया एक सुना आंगन, जहां उसकी हँसी कभी गूंजा करती थी।

और उसी गांव में पुरसोत्तम प्रधान, रात को अपने घर में चैन की नींद सो रहे थे। हाथी ने दीवार गिराई, और वो दीवार नहीं टूटी… एक जीवन की आखिरी सांस वहीं मलबे के नीचे दबी रह गई। इन तीन मौतों ने पूरे इलाके को भय और शोक के साए में ढक दिया है। हर घर में चूल्हा ठंडा है, हर आंख नम। बच्चे सवाल पूछ रहे हैं – “क्या अब हाथी स्कूल तक आएगा?” और बुजुर्ग मौन हैं, क्योंकि उनके पास जवाब नहीं।

वहीं एक तरफ वनविभाग कहता है – “हमने ड्रोन से निगरानी की।, और उक्त घटना के दौरान भी जारी थी।”तो फिर सवाल यह है – सत्यम की जान क्यों न बची? ड्रोन कैमरा सब कुछ देख रहा था, पर क्या किसी की जान बचा सका? क्या इन कैमरों का काम सिर्फ आंकड़े गिनना रह गया है?

वनमंड़लाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय, धरमजयगढ,

मामले में वनमंड़ल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने उक्त घटनाओं की पुष्टि करते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलवाकर जांच के लिए तैनात करने की बात कही है। लेकिन अब गांवों को सिर्फ जांच नहीं, राहत चाहिए। उन्हें सुरक्षा चाहिए, आश्वासन नहीं। हर दहलीज पर अब यही डर बैठा है – “कल किसका घर उजड़ेगा?” जंगल उजड़े, तो जानवर भटके,जानवर भटके, तो इंसान उजड़े। और इस उजड़ने की कीमत अब मासूमों की जान से चुकाई जा रही है।

यह सिर्फ वन्यजीव संघर्ष नहीं…यह प्रकृति की टूटी आत्मा का करुण क्रंदन है। अब भी समय है – नहीं तो आने वाली पीढ़ियाँ सिर्फ लाशें गिनेंगी… पेड़ नहीं।

कहानी खत्म हुई, मगर दर्द अब भी साँस ले रहा है…
– (चैनल हेड), एक संवेदनशील कलमकार✍️”

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

तमनार के ग्राम महलोई में 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार!

कोतवाली पुलिस ने पिकअप चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड!

आज का राशिफल:22 अक्टूबर 2026, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत, किसके सामने आएंगी चुनौतियां? जानें 12 राशियों का हाल…!

दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत,लगी दहकती आग, हृदय विदारक दृश्य… पढ़िए पूरी खबर!

चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!

TAGGED:District RaigarhNai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़डीएफओ जितेन्द्र उपाध्यायवनपरिक्षेत्र लैलूंगावनमंड़ल धरमजयगढ़हाथियों ने ली जानहाथी के हमले से मासूम की मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article श्रीरामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए तीर्थयात्री, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया ने दी मंगलकामनाएं!
Next Article मुख्यमंत्री साय 13 अगस्त को आयेंगे धरमजयगढ़, स्व. जूदेव की पुण्य स्मरण दिवस समारोह में होंगे शामिल, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता तैयारियां में जुटे!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पटवारियों की हड़ताल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ बुलंद की आवाज,चार सूत्रीय मांगों पर अड़े पटवारी, नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का ऐलान..
Cg politics November 4, 2026
लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?