By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कुम्हीचुंवा का विद्यालय बना उपेक्षा का प्रतीक, जर्जर भवन,कीचड़ से सना आंगन और सूखी टोंटी की तर्जनी, प्रतिदिन आलू दाल…पढ़िए पूरी स्टोरी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazCg newsकापू, धरमजयगढ

कुम्हीचुंवा का विद्यालय बना उपेक्षा का प्रतीक, जर्जर भवन,कीचड़ से सना आंगन और सूखी टोंटी की तर्जनी, प्रतिदिन आलू दाल…पढ़िए पूरी स्टोरी!

Nai Aawaz
Last updated: July 15, 2025 7:01 pm
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

धरमजयगढ। धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हीचुंवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति इन दिनों बदहाल और चिंताजनक हो चली है। यह विद्यालय अब शिक्षा का मंदिर कम और उपेक्षा की बानगी अधिक प्रतीत होता है। जर्जर भवन, कीचड़ से लबालब भरा आंगन, और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित मासूम बच्चे—सब कुछ इस शाला की पीड़ा को मौन किंतु मुखर रूप से व्यक्त करता है। वहीं विद्यालय भवन की हालत ऐसी है कि हर वक्त एक अनहोनी की आहट देता प्रतीत होता है। अतिरिक्त कक्ष जरूर बना है, पर वह पांच कक्षाओं की पढ़ाई के लिए पर्याप्त नहीं है। बच्चों की संख्या अधिक और स्थान सीमित होने के कारण, कक्षा दो और चार के छात्रों को एक ही कक्ष में भेड़-बकरियों की तरह ठूंसा जाता है। और वहीं पेयजल की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है। परिसर में एक मात्र हेडपंप है, जो केवल नाम का अस्तित्व रखता है।

संबंध में रसोईया करमकुंवर बताती हैं, कि पानी की अनुपलब्धता के कारण भोजन निर्माण अत्यंत कठिन हो गया है। प्रतिदिन आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। रसोई कक्ष का हाल भी बेहाल है—फ्रस जर्जर अवस्था में है और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं विद्यालय का आंगन अब बच्चों के लिए खेलने का स्थान नहीं, बल्कि पानी से लबालब भरी कीचड़युक्त बाधा बन गया है। बच्चों को उसी में चलकर कक्षाओं तक पहुँचना पड़ता है। पढ़ाई के लिए उनका यह संघर्ष वाकई सराहनीय है, पर अफसोसजनक यह कि ऐसी स्थिति में शिक्षा का उद्देश्य कहीं खोता जा रहा है।

लेकिन एक और बड़ी विडंबना- स्कूली बच्चों ने बताया कि भोजन में प्रतिदिन सिर्फ मसूर दाल और आलू परोसा जाता है, जिससे पोषण की बात करना ही व्यर्थ प्रतीत होता है। न तो भोजन में विविधता है, न ही संतुलन। शाला शिक्षकगण इस दिशा में उदासीन बने हुए हैं।

वहीं मामले में प्रधान पाठक संग्राम राठिया ने बताया कि वे 6 जून 2025 से पदस्थ हैं और यह दुर्दशा उनके आने से पहले की है। उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव को गड्ढे और जलभराव की स्थिति से अवगत कराया, किंतु हर प्रयास व्यर्थ साबित हुआ। अब तक किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने विद्यालय की सुध नहीं ली है। और जब सरपंच लोकेश्वर राठिया से संपर्क की कोशिश की गई तो वे अनुपलब्ध मिले। फोन पर उनके परिजनों ने बताया कि वे किसी कार्य से बाहर हैं।

बहरहाल ग्राम कुम्हीचुंवा का यह प्राथमिक विद्यालय शासन की योजनाओं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी के बीच फंसा ऐसा उपेक्षित द्वीप बन गया है, जहां शिक्षा के दीपक को बचाने के लिए बच्चों को खुद मशाल उठानी पड़ रही है। क्या अब भी शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि आंखें खोलेंगे या यह शाला यूँ ही जर्जर दीवारों और सूखी टोंटियों के बीच दम तोड़ती रहेगी?

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

बाइक सवार युवक को ट्रेलर ने कुचला , युवक की मौके पर मौत!

प्रतीक्षालय के बगल में प्रतीक्षालय, पढ़िए पूरी खबर!

धरमजयगढ नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने पहुंचे वित्त मंत्री,कहा-विधानसभा के चुनाव ले मोर मन ह फाट गे रहिसे,लेकिन… पढ़िए पुरी खबर!

धीरेंद्र शास्त्री 23 जनवरी को रायपुर में हनुमंत कथा सुनायेंगे, 40 एकड़ जमीन में तैयार हो रही मंच!

नशे में धुत चौकीदार ने ट्रैक्टर से गंवाई जान, पुलिस जांच में जुटी!

TAGGED:District RaigarhNai aawazRaipur Chhattisgarhकापू क्षेत्रग्राम पंचायत कुम्हीचुंवाछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़विकासखंड धरमजयगढशिक्षा विभाग धर्मजयगढ़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article बाकारूमा में हाथी का तांडव — खटिया पर सोए वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत!
Next Article पुलिसिया चादर तले चमका खुड़खुड़िया मेला – जहाँ जुआ है, व्यवस्था मौन है?
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का होगा शंखनाद, धरमजयगढ़ में 2 नवंबर को विशाल आयोजन..!
Cg politics November 1, 2026
पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?