By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भालूपखना में धनबादा कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश के बाद खेतों से हट रहा मलबा,विवादों में घिरा कंपनी का कार्य,अब 12 अप्रैल को धरना प्रदर्शन होगी? अनसुलझा मामला!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazCg newsधरमजयगढरायगढ़

भालूपखना में धनबादा कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश के बाद खेतों से हट रहा मलबा,विवादों में घिरा कंपनी का कार्य,अब 12 अप्रैल को धरना प्रदर्शन होगी? अनसुलझा मामला!

Nai Aawaz
Last updated: April 6, 2025 1:08 pm
Nai Aawaz
Share
6 Min Read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
SHARE

स्थानीय प्रशासन पर भी लगे गंभीर आरोप,ग्रामीणों और प्रशासन के बीच चल रही खींचतान !

धरमजयगढ। धरमजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिड़ोडीह भालूपखना में संचालित धनबादा कंपनी बिजली पावर परियोजना का निर्माण कार्य इन दिनों विवादों के घेरे में आ गया है। जहां एक ओर कंपनी द्वारा विकास कार्य के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, कि कंपनी ने शुरुआत में बड़े-बड़े वादे कर ग्रामीणों और किसानों को झांसे में लिया, लेकिन अब वे अपने वादों से मुकर रही है। और संबंध को लेकर ग्रामीणों ने काफी संख्या में उपस्थित होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, और अवगत कराया कि जब तक कंपनी प्रबंधन द्वारा किसानों के खेतों में मलबा, मिट्टी डंप कर रखा है, जिससे खेती करने में दिक्कत हो रही। जिसे कंपनी द्वारा जल्द हटाया जाए, और किसानों को उनकी मुआवजा दिया जाए। और तब कंपनी का कार्य रूकवाया जाए।

और वहीं ग्रामीणों का आरोप लगाया, कि कंपनी ने रोजगार, मुआवजा और अन्य मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन अब वह छलावा साबित हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार ग्रामीणों ने जब अपने अधिकारों की मांग की और काम बंद करने की चेतावनी दी, तो कंपनी प्रबंधन ने उल्टा धमकियां देनी शुरू कर दीं। फिर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए, कंपनी में काम करना बहिष्कार किया और काम बंद कर दी।

जिसके बाद आगे मामले में कंपनी प्रबंधन का कार्य बंद होने पर कथित तौर पर कंपनी ने स्थानीय प्रशासन का सहारा लेते हुए गांव के सरपंच पति खेमसागर यादव को नायब तहसीलदार के माध्यम से सरपंच पद से हटाने और जेल भेजने की धमकी दी। इस मामले में खेमसागर यादव ने तहसीलदार धरमजयगढ़ के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं शिकायत के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने खेद जताते हुए अपने उच्च अधिकारियों के माध्यम से खेमसागर यादव पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। बताया गया कि विभाग की छवि खराब हो रही थी, जिससे मामले को दबाने का प्रयास किया गया। वहीं मामले में पीड़ित सरपंच पति के बताए अनुसार उसके पास उच्च अधिकारियों के फोन आने लगे। जिसके बाद सरपंच पति ने डर और सम्मानवश शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया।

इसके बाद इधर कंपनी प्रबंधन नया रणनीति तैयार कर सरपंच पति खेमसागर यादव और उनके सहयोगी मुरली साहू के खिलाफ धरमजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत कागज पर लिखा है, कि सरपंच पति खेमसागर यादव और उनके सहयोगी मुरली साहू कंपनी कार्य में बाधा डाल रहे हैं। वहीं मामले में धरमजयगढ पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए भालूपखना गांव पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी। और वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने धरमजयगढ थाना प्रभारी एवं उनके स्टाप का कार्यशैली, उनके द्वारा दिए गए सुझाव का सराहना किया और तत्काल कंपनी का काम पुनः शुरू करवा दिया।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब तहसीलदार धरमजयगढ़ का खबर सोशल साइट पर फिर से आया, जिसमें (समाचारपत्र,बेब पोर्टल के माध्यम) से उन्होंने कहा है,कि भालूपखना दौरे के दौरान उन्हें सरपंच पति और मुरली साहू ने धमकाया था। और वहीं साथ ही धनबादा कंपनी प्रबंधन द्वारा किए गए सरपंच पति खेमसागर यादव एवं मुरली साहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज का कागज वायरल हो गया। जिसके बाद भालूपखना स्थानीय लोगों को पुनः आक्रोश फैल गया। और वहीं सरपंच पति खेमसागर यादव एवं ग्रामीणों के बताए अनुसार कि स्थानीय प्रशासन ने उनके असहाय, ग्रामीण-किसानों भोले-भाले लोगों के साथ छल करने का काम किया है।

हालांकि, मामला यहीं नहीं थमा। क्योंकि मामले राजनीति शुरू हो गई, और आगे स्थानीय भाजपा युवा नेता मनीष राठिया,नीरज अग्रवाल, भगवान सिंह एवं कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कंपनी प्रबंधन ने जो वादे किए थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाए। किसानों की जमीन पर डंप की गई मिट्टी को हटाया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का तत्काल निराकरण नहीं हुआ, तो आगामी 12 अप्रैल को बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि भालूपखना निवासियों से मिली जानकारी अनुसार एसडीएम मरकाम धरमजयगढ द्वारा अपने स्टाफ के साथ भालूपखना पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर धैर्यता और शांति व्यवस्था कायम रखने का सुझाव दिया गया है। और वहीं लोगों ने कहा कि एसडीएम को अपने बीच पाकर हर्षित हुए, और वहीं उनका कहना है, कि एसडीएम उनके निवेदन मांगों को पूरा करते हुए, परेशानियों को दूर करेंगे, धरना प्रदर्शन करना न पड़े,यही उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। और वहीं अब मिली जानकारी अनुसार कंपनी प्रबंधन द्वारा किसानों के खेतों में अवैध तरीके से मलबा,मिट्टी डंप कर रखा था, उसे बीते कल से कंपनी प्रबंधन द्वारा हटाया जा रहा है।

बहरहाल ग्रामीणों और प्रशासन के बीच चल रही यह खींचतान अब तूल पकड़ चुकी है। देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और कंपनी मिलकर इस विवाद का समाधान कैसे करते हैं, या फिर 12 अप्रैल को धरना प्रदर्शन के बाद मामला और भी गरमाएगा।

संकलनकर्ता-राजू यादव धरमजयगढ…. !”

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

मोहब्बत से नफरत तक,एक लाल सूटकेस ने सुनाई रिश्तों की अंतिम कहानी!

बड़े नावापारा से खैरगढ़ी मार्ग स्वच्छ भारत मिशन के दावे का खोल रही पोल,जिम्मेदार बेसुध!

घरघोडा पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग और किरायेदारों के सत्यापन का थानाक्षेत्र में चलायी अभियान!

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सेजेस पेंड्रा में कार्यक्रम आयोजित!

धरमजयगढ में सरकारी खाद्य गोदाम भवन में कब्जा, कार्यरत कर्मचारियों ने किया विरोध तो कब्जाधारी ने दिखाई दबंगई!

TAGGED:Cg newsChhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazRaigarh police departmentRaipur Chhattisgarhग्राम पंचायत भालूपखनाछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़धनबादा कंपनी प्रबंधननई आवाज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article नकना गांव में मेला देखने आया युवक को रफ्तार बाइक ने ली जान,बाईक चालक भी गंभीर रूप से घायल-धरमजयगढ़ कापू मार्ग की घटना!
Next Article ब्रेकिंग न्यूज़: दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का होगा शंखनाद, धरमजयगढ़ में 2 नवंबर को विशाल आयोजन..!
Cg politics November 1, 2026
पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?