By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अपराध नियंत्रण से साल 2023 की तुलना में 2024 में अपराधों में आयी कमी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazटाॅप न्यूजरायगढ़

अपराध नियंत्रण से साल 2023 की तुलना में 2024 में अपराधों में आयी कमी!

Nai Aawaz
Last updated: January 2, 2025 2:30 pm
Nai Aawaz
Share
14 Min Read
SHARE

रायगढ़। जिला पुलिस की प्राथमिकता अपराधों पर लगाम लगाने के साथ-साथ जिले में शांति व्यवस्था को बनाये रखना है । एक ओर जिले की बढ़ती आबादी और उद्योगों व वाहनों की संख्या में इजाफा होने से अपराध का बढ़ना लाजमी है जिस पर नियंत्रण रखने में #रायगढ़ पुलिस पूरी तरह से सफल रही है । इसे वर्ष 2024 के क्राईम आकड़ों से समझे ,जहां वर्ष 2024 में जिले के विभिन्न थानों में *कुल 5430 अपराध दर्ज* किए गए जिसमें 5020 प्रकरणों का निकल हो चुका है, *केवल 410 मामले जांच में लंबित* है । इस प्रकार *अपराध निकाल 92.44% रहा* है । गंभीर मामले (हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, मानववध, ) 123 दर्ज हुए जिसमें मात्र 20 प्रकरण ही विवेचना में हैं। वर्ष 2023 में 6570 अपराध दर्ज किया गया था, देखा जाये तो अपराधों में कमी आयी है ।

Contents
अपराध और उनका निराकरण–वर्ष 2024 में हत्या के अपराध में कमी आयी है, वर्ष 2023 में 65 मामले दर्ज थे जो घटकर 57 है, हत्या का प्रयास गत वर्ष 44 था, इस वर्ष 27 दर्ज हुआ । मारपीट के मामले सामान्य रहे, वर्ष 2023 में 1206 और वर्ष 2024 में 1235 रिपोर्ट आयी । संपत्ति संबंधी अपराध- चोरी और नकबजनी में भी कमी देखने को मिली, चोरी पिछले वर्ष 2023 में 498 और 2024 में 427, नकबजनी-2023 में 152 और 2024 में 148 है। वर्ष 2024 में संपत्ति संबंधी अपराध में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1.48 करोड़ रूपये की संपत्ति बरामदगी की ।वर्ष में चर्चित रहे जूटमिल में साहूकार के ब्लाइंड मर्डर के अज्ञात आरोपी को घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम एक्टिव होकर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की गई, रेड क्वीन होटल में दुल्हन के गहनों की चोरी में शामिल मध्य प्रदेश के “साशी कडिया गैंग” के 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मकानों में सेंधमारी को अंजाम देने वाले “पत्थर गैंग” के 08 आरोपियों की अलीगढ़, राजपुर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तारी और आरोपियों से करीब डेढ किलो चांदी बरामदगी की गई । धरमजयगढ़ क्षेत्र में ट्रक ड्रायवर और खलासी को बंधक बनाकर ट्रक समेत 30 टन छड़ की लूट करने वाले दो आरोपियों की रिकार्ड समय में गिरफ्तार और पूरे 18.53 लाख रूपये की रिकवरी किया गया । धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र में रेल्वे लाइन से कॉपर कैटनरी वायर चोरी करने वाले गिरोह में शामिल 04 चोर और चोरी के सामानों की खरीदी करने वाले 02 कबाड़ियों को पकड़कर रेल सम्पत्ति की चोरी में अंकुश लगया गया, समय-समय पर जिला मुख्यालय और तहसील थानों में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी बाइक बरामद करने में सफल रही है ।गुम नाबालिगों की खोज के लिए चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थानाक्षेत्र से इस साल गुम हुये 156 नाबालिगों में से 146 नाबालिगों को ढूंढ निकाला है, जिसमें 17 नाबालिगों को पुलिस टीम ने-हरियाण, जम्मू, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, आन्ध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू और मध्य प्रदेश से सकुशल वापस रायगढ़ लायी, गुम बच्चों की दस्तयाबी 93% रही । इसी प्रकार वर्ष 2024 में दर्ज- 863 गुम इंसान (नाबालिग समेत, महिला/पुरूष) की जांच में पुलिस ने विभिन्न थानाक्षेत्र से खोज कर 603 गुम इंसान को अपनों से मिलाया गया ।महिला संबंधी अपराधों के समयसीमा में निराकरण के निर्देश हैं, इन अपराधों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है । जिले के विभिन्न थानों में वर्ष 2024 में दुष्कर्म के 157 प्रकरण दर्ज किये गये हैं, इनमें कई प्रकरणों में रिकार्ड समय में 179 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । चालान पेश किये जा चुके प्रकरणों में पीड़िता को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने जाने की कार्यवाही भी की गई है ।पुलिस महानिदेशक महोदय के दिशा निर्देशन पर गांजा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के लिए “एंड टू एंड” कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । वर्ष 2024 में जिले में साल भर 31 मामलों में 275 किलो अवैध गांजा की जप्ती की गई थी । इसी प्रकार पिछले साल 06 एनडीपीएस के मामलों में नशीली दवाओं पर कार्यवाही कर 345 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन, 70 सिरप और 1441 नग कैप्सूल को जप्त किया गया था । इन मामलों में 59 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है । विदित हो कि रायगढ़ पुलिस ने स्थानीय डीलर, उड़ीसा के सप्लायरों के ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ पर कार्रवाई की गई, जिससे गांजा तस्करों में हडकंप मचा है, गांजा तस्करी की घटनाएं और बिक्री में कमी आई है ।

अपराध और उनका निराकरण–
वर्ष 2024 में हत्या के अपराध में कमी आयी है, वर्ष 2023 में 65 मामले दर्ज थे जो घटकर 57 है, हत्या का प्रयास गत वर्ष 44 था, इस वर्ष 27 दर्ज हुआ । मारपीट के मामले सामान्य रहे, वर्ष 2023 में 1206 और वर्ष 2024 में 1235 रिपोर्ट आयी । संपत्ति संबंधी अपराध- चोरी और नकबजनी में भी कमी देखने को मिली, चोरी पिछले वर्ष 2023 में 498 और 2024 में 427, नकबजनी-2023 में 152 और 2024 में 148 है। वर्ष 2024 में संपत्ति संबंधी अपराध में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1.48 करोड़ रूपये की संपत्ति बरामदगी की ।
वर्ष में चर्चित रहे जूटमिल में साहूकार के ब्लाइंड मर्डर के अज्ञात आरोपी को घटना के तत्काल बाद पुलिस टीम एक्टिव होकर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की गई, रेड क्वीन होटल में दुल्हन के गहनों की चोरी में शामिल मध्य प्रदेश के “साशी कडिया गैंग” के 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मकानों में सेंधमारी को अंजाम देने वाले “पत्थर गैंग” के 08 आरोपियों की अलीगढ़, राजपुर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तारी और आरोपियों से करीब डेढ किलो चांदी बरामदगी की गई । धरमजयगढ़ क्षेत्र में ट्रक ड्रायवर और खलासी को बंधक बनाकर ट्रक समेत 30 टन छड़ की लूट करने वाले दो आरोपियों की रिकार्ड समय में गिरफ्तार और पूरे 18.53 लाख रूपये की रिकवरी किया गया । धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र में रेल्वे लाइन से कॉपर कैटनरी वायर चोरी करने वाले गिरोह में शामिल 04 चोर और चोरी के सामानों की खरीदी करने वाले 02 कबाड़ियों को पकड़कर रेल सम्पत्ति की चोरी में अंकुश लगया गया, समय-समय पर जिला मुख्यालय और तहसील थानों में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी बाइक बरामद करने में सफल रही है ।
गुम नाबालिगों की खोज के लिए चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न थानाक्षेत्र से इस साल गुम हुये 156 नाबालिगों में से 146 नाबालिगों को ढूंढ निकाला है, जिसमें 17 नाबालिगों को पुलिस टीम ने-हरियाण, जम्मू, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, आन्ध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू और मध्य प्रदेश से सकुशल वापस रायगढ़ लायी, गुम बच्चों की दस्तयाबी 93% रही । इसी प्रकार वर्ष 2024 में दर्ज- 863 गुम इंसान (नाबालिग समेत, महिला/पुरूष) की जांच में पुलिस ने विभिन्न थानाक्षेत्र से खोज कर 603 गुम इंसान को अपनों से मिलाया गया ।

महिला संबंधी अपराधों के समयसीमा में निराकरण के निर्देश हैं, इन अपराधों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है । जिले के विभिन्न थानों में वर्ष 2024 में दुष्कर्म के 157 प्रकरण दर्ज किये गये हैं, इनमें कई प्रकरणों में रिकार्ड समय में 179 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । चालान पेश किये जा चुके प्रकरणों में पीड़िता को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने जाने की कार्यवाही भी की गई है ।

गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने एंड टू एंड कार्यवाही–

पुलिस महानिदेशक महोदय के दिशा निर्देशन पर गांजा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के लिए “एंड टू एंड” कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । वर्ष 2024 में जिले में साल भर 31 मामलों में 275 किलो अवैध गांजा की जप्ती की गई थी । इसी प्रकार पिछले साल 06 एनडीपीएस के मामलों में नशीली दवाओं पर कार्यवाही कर 345 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन, 70 सिरप और 1441 नग कैप्सूल को जप्त किया गया था । इन मामलों में 59 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है । विदित हो कि रायगढ़ पुलिस ने स्थानीय डीलर, उड़ीसा के सप्लायरों के ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ पर कार्रवाई की गई, जिससे गांजा तस्करों में हडकंप मचा है, गांजा तस्करी की घटनाएं और बिक्री में कमी आई है ।

अवैध शराब के विरूद्ध वृहद अभियान, जुआ और ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई–

               पुलिस ने अवैध शराब पर वृहद रूप से जन जागरूकता चलाया गया, प्रत्येक गांव में “पुलिस जन चौपाल””चलित थाना” जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिला समूहों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही ग्रामीणों को अवैध शराब की सूचनाओं देने प्रेरित किया जा रहा है । वर्ष 2024 में *1839 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई* की गई जिसमें *7502 लीटर देश/विदेशी एवं महुआ शराब की जप्ती* की गई है । प्रभावी कार्यवाही के लिए शराब तस्करों से जप्त 22 वाहनों का राजसात कराया गया है । 
    वर्ष 2024 में *जुआ/सट्टा में संलिप्त 44,798 व्यक्तियों पर कार्रवाई* की गई जिनसे  *₹18,29,828 जुआ रकम की जप्ती* कर कार्रवाई की गई । पुलिस ने *ऑनलाइन सट्टा से जुड़े 59 व्यक्तियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई* की जिनसे *₹14,55,125 नकद रूपए और मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आदि गैजेट जप्त* किया गया ।

प्रतिबंधक कार्यवाही से अपराध नियंत्रण पर जोर, 18 बदमाशों को जिला बदर करने भेजी गई रिपोर्ट–
अपराधों में कमी लाने थानों में झगड़ा, मारपीट की प्राप्त होने वाली शिकायतों पर प्रतिबंधक कार्यवाही पर पुलिस विशेष ध्यान दे रही है । साल 2024 में कुल 8006 प्रकरण विभिन्न प्रतिबंधक धारों पर कार्यवाही की गई है । 18 आदतन बदमाशों पर जिला बदर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन जिलाधीश कार्यालय प्रेषित किया गया है ।

सड़क दुर्घटना में कमी लाने जागरूकता और कार्यवाही जारी–
जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन विभाग के साथ मिलकर ब्लैक स्पॉट व चिन्हित स्थानों पर तमाम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । साथ ही जन जागरूकता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही भी समानांतर रूप से जारी है । वर्ष 2024 में 20691 वाहनों पर चालानी कर ₹1,46,84,800 जुर्माना किया गया है।

                मोटर व्हीकल एक्ट पर लगातार कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को रोका गया है ।  वर्ष  2023 में 641 सड़क दुर्घटनाओं में 353 जनहानि हुई और 648 व्यक्ति घायल हुये । वहीं साल 2024 में 644 सड़क दुर्घटनाओं में 359 व्यक्तियों की मौत और 664 व्यक्ति घायल हुये  । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने थानों की पेट्रोलिंग, डॉयल 112 के रिस्पांस टाईम को बेहतर करने समय-समय पर मीटिंग लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है । 

साइबर क्राईम पर फोकस, पकड़ में आये इंटर स्टेट गिरो के आरोपी, जन जागरूकता का दिखा असर –

                 बढ़ते साइबर अपराधों में कमी लाने की ओर जिला पुलिस का पूरा फोकस रहा, लगातार पुलिस टीमें जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है । साइबर सेल की टीम द्वारा साइबर क्राईम से पीड़ित हुये लोगों की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल ठगी रकम को होल्ड कराया जाता है और उन्हें ठगी रकम वापस दिलाने में मदद करती है । साइबर सेल की टीम द्वारा ऑनलाइन पोर्टल और थानों/साइबर सेल को प्राप्त विभिन्न शिकायत पत्रों पर कार्यवाही करते हुए *66.43 लाख रूपए ठगों तक जाने से रोक कर बैंक में होल्ड कराया गया* है ।
          पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर ऑनलाइन फ्रॉड के दर्ज मामलों में साइबर सेल और थानों की टीम शातिर ठगों को टेक्निकल एनालिसस कर डिटेक्ट किया जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक का फेक विज्ञापन सोशल मीडिया पर जारी कर व्यपारी से ठगी करने वाले 14 आरोपियों को बिहार से पकड़ा गया, शहर में चोरी छिपे लोटस सट्टा ऐप से जुड़े 02 आरोपी और दो बैंककर्मी की गिरफ्तारी की गई । ट्रेडिंग ऐप से निवेश और ऑनलाइन प्लाट लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों की पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में दबिश देकर गिरफ्तारी की गई ।   
         पुलिस अधीक्षक ने नवाचार का प्रयोग कर माह जुलाई 2024 से #Cyber_subah नाम से साइबर जागरूकता प्रारंभ किया गया है, जिसमें प्रतिदिन करीब 50,000 से अधिक नागरिकों तक ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के संदेश प्रेषित किया जा रहा है, जो वर्तमान अनवरत जारी है । माह सितंबर 2024 में वृहद रूप से साइबर जागरूकता माह मनाया गया जिसमें करीब 1.25 लाख लोगों को पुलिसकर्मी प्रत्यक्ष रूप से साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता किया गया और उन्हें अपने आसपास साइबर जागरूकता लाने प्रेरित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप कोई बड़ी ऑनलाइन फ्रॉड की घटना सामने नहीं आयी है । 

जिला पुलिस की सामाजिक सहभागिता
बीते वर्ष कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ जिला पुलिस की सामाजिक सहभागिता रही है-
(1) मातृ छाया उपवन– पर्यावरण को संतुलित बनाये वृक्षारोपण किया जाना बेहद जरूरी है । पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने जिला पुलिस द्वारा थाना पूंजीपथरा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री राज्यसभा सांसद सांसद समेत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना, चौकी व रक्षित केन्द्र में उपलब्ध खाली स्थनों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, साथ ही हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
(2) नि:शुल्क हेल्मेट वितरण– जिले में दुपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट की अनिवार्यत: के प्रति प्रोत्साहित करने मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई कर नि:शुल्क हेल्मेट का वितरण किया जा रहा है । यातायात पुलिस को हेल्मेट उपलब्ध कराने स्थानीय उद्योगों, गैर शासकीय संस्थानों का विशेष योगदान है ।
(3) अग्निवीर – शासन की अहम “अग्निवीर” योजना में भाग लेने हेतु इच्छुक नवयुवकों को जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा बेहतर वातावरण में रहने खाने की व्यवस्था कर नि:शुल्क विशेष प्रशिक्षण व कीट प्रदाय किया गया, अधिकारियों ने सतत रूप से नवयुवकों को मार्गदर्शन दिये ।
(4) डॉयल 112– इमरजेंसी सेवा “डॉयल 112” में कार्यरत जवानों ने ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी व इंसानियत दिखाई, विदित हो कि डॉयल 112 की टीम ने कापू क्षेत्र में गर्भवती महिला को कंधे पर अस्पताल पहुंचाया, धरमजयगढ़ में करंट से झुलसे युवक के लिए तत्काल उचित ईलाज की व्यवस्था की गई । वर्ष वर्ष 2024 में डॉयल 112 की टीम को 9103 अति महत्वपूर्ण इंवेट मिले जिसमें 70 सड़क दुर्घटना से घायल. 15 गर्भवती महिला, 17 सर्पदंश/एनिमल बाइट, 06 जहर सेवन, 05 सुसाइड अटेम्प्ट और 14 अलग अलग इंवेट पर आहतों को तत्काल मदद पहुंचाई गई ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में जिले की पुलिसिंग को और मजबूत किया गया है । उन्होंने लॉ-इन-ऑर्डर और अपराधों के इन्वेस्टिगेशन को अलग-अलग कर अपराध के शिकार हुये लोगों को त्वरित रूप से न्याय दिलाने को अपनी प्राथमिकता में रखा और पीड़ित की शिकायत या रिपोर्ट पर तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं । उन्होंने अधिकारी व जवानों को अनुशासित रहकर जिले की पुलिसिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में नई कार्ययोजना और उर्जा के साथ कार्य करने निर्देशित किया गया है ।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

झूठे वादे, टूटी मासूमियत – पॉक्सो की गिरफ्त में प्रेमी!

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला जीपीएम के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने किया!

धरमजयगढ़ ब्रेकिंग: ट्रैक्टर से भरा लकड़ी वनविभाग ने किया जप्त,कापू रेंज का मामला!

गांव में लुक छिपकर शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से 23 लीटर महुआ शराब जप्त!

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा जेल!

TAGGED:Cg newsDistrict RaigarhNai aawazRaigarh police departmentछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, लैलूंगा के सोनाजोरी गांव की घटना!
Next Article कहां मिला सम्मान, जब अपने हक के लिए भटकने को मजबूर हैं किसान, अब सुशासन की साय सरकार से किसानों की बढ़ रही उम्मीदें?
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
रायगढ़ जिले में कल भी स्कूलों में रहेंगी छुट्टी,प्रकृति के बदलते तेवर के बीच प्रशासन सतर्क…!
BREKING NEWS October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?