By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड कर युवती को किया बदनाम, पुलिस ने युवक को धकेला सलाखों के पीछे!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazक्राईम न्यूजरायगढ़

इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड कर युवती को किया बदनाम, पुलिस ने युवक को धकेला सलाखों के पीछे!

Nai Aawaz
Last updated: October 20, 2024 10:44 pm
Nai Aawaz
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
रायगढ़। थाना कोतरा रोड़ क्षेत्र में एक युवती की सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर उसे बदनाम करने के मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी (24 वर्ष) को जैजेपुर, सक्ती से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित युवती के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें निकालकर अश्लील रूप में अपलोड की थीं। उसे आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।घटना का विवरण:पीड़ित युवती के भाई ने 18 अक्टूबर को थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर को उसकी बहन की सगाई तय हुई थी। अगले दिन एक परिचित युवक ने सूचना दी कि उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई हैं। जब परिवार ने यह इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया, तो पता चला कि यह फेक आईडी युवती के नाम से बनाई गई थी, जिस पर उसकी तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई थी। इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा, और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।पुलिस की त्वरित कार्रवाई:आवेदन मिलने के तुरंत बाद थाना कोतरारोड़ में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ पर धारा 77, 79 बीएनएस के तहत (अपराध क्रमांक 353/2024) मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पीड़िता का बयान लिया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच से आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ कुरैशी, निवासी किरोड़ीमल नगर के रूप में हुई, जिसका आखिरी लोकेशन रायपुर में पाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं। एक टीम को रायपुर भेजा गया जबकि दूसरी टीम आरोपी के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाने में लगी रही। आरोपी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर छिपा हुआ था, को पुलिस ने जैजेपुर में घेराबंदी कर हिरासत में लिया।आरोपी का कबूलनामा:गिरफ्तारी के बाद आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसकी 8 साल पहले फेसबुक के माध्यम से पीड़िता से मित्रता हुई थी। जब उसे 17 अक्टूबर को युवती की सगाई की सूचना मिली, तो उसने बदला लेने की भावना से 18 अक्टूबर को युवती के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर दिए। इसके बाद, उसने अपने मोबाइल की सिम कार्ड तोड़कर रायपुर में फेंक दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन (विवो) को जब्त कर लिया है और आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, महिला उप-निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप-निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो, आरक्षक चंद्रेश पांडे, प्रवीण काठे, मुकेश चौबे और शिवा प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सका।

रायगढ़। थाना कोतरा रोड़ क्षेत्र में एक युवती की सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर उसे बदनाम करने के मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी (24 वर्ष) को जैजेपुर, सक्ती से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित युवती के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें निकालकर अश्लील रूप में अपलोड की थीं। उसे आज न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

घटना का विवरण:

पीड़ित युवती के भाई ने 18 अक्टूबर को थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर को उसकी बहन की सगाई तय हुई थी। अगले दिन एक परिचित युवक ने सूचना दी कि उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई हैं। जब परिवार ने यह इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया, तो पता चला कि यह फेक आईडी युवती के नाम से बनाई गई थी, जिस पर उसकी तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई थी। इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा, और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

आवेदन मिलने के तुरंत बाद थाना कोतरारोड़ में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ पर धारा 77, 79 बीएनएस के तहत (अपराध क्रमांक 353/2024) मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पीड़िता का बयान लिया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच से आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ कुरैशी, निवासी किरोड़ीमल नगर के रूप में हुई, जिसका आखिरी लोकेशन रायपुर में पाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं। एक टीम को रायपुर भेजा गया जबकि दूसरी टीम आरोपी के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाने में लगी रही। आरोपी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर छिपा हुआ था, को पुलिस ने जैजेपुर में घेराबंदी कर हिरासत में लिया।

आरोपी का कबूलनामा:

गिरफ्तारी के बाद आरोपी मोहम्मद आसिफ कुरैशी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसकी 8 साल पहले फेसबुक के माध्यम से पीड़िता से मित्रता हुई थी। जब उसे 17 अक्टूबर को युवती की सगाई की सूचना मिली, तो उसने बदला लेने की भावना से 18 अक्टूबर को युवती के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर दिए। इसके बाद, उसने अपने मोबाइल की सिम कार्ड तोड़कर रायपुर में फेंक दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन (विवो) को जब्त कर लिया है और आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा 66, 67 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, महिला उप-निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप-निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो, आरक्षक चंद्रेश पांडे, प्रवीण काठे, मुकेश चौबे और शिवा प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सका।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,मरीजों से की सीधी बातचीत!

ब्रेकिंग न्यूज:- फिर हुआ,सड़क निर्माण कार्य, पर चक्काजाम, पढ़िए पूरी खबर…!

घरघोड़ा में रेत चोरों के काले धंधे में पहरेदार ही बने हिस्सेदार!

कहा-मेरी पहचान मंत्रीयों से… और ठग लिए 3 लाख रुपए… पढ़िए पूरी खबर!

भ्रष्टाचार की हदें पार,सिस्टम फेल या मिलीभगत? उपार्जन केंद्रों में धान घोटाले का बड़ा सवाल!

TAGGED:District RaigarhFacebook socialFake idInstagram newsNai aawazRaigarh newsRaigarh police departmentइंस्टाग्रामछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नई आवाजफेक आई डीफेसबुक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article माँ काली एलायस को लगा ₹25500 का जुर्माना फिर भी जनसुनवाई की तैयारियाँ जोरों पर,बड़े पैमाने पर पाए गए रहे नियम विरूद्ध काम!
Next Article दुर्गा पंडाल मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चरखापारा में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, ग्रामीणों ने देखा सरदार पटेल जयंती का लाइव प्रसारण..!
Latest News November 1, 2026
धरमजयगढ़ में सजेगा प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि..!
Cg politics November 1, 2026
लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का होगा शंखनाद, धरमजयगढ़ में 2 नवंबर को विशाल आयोजन..!
Cg politics November 1, 2026
पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?