By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जागरूकता ही आपको बचाएगी साईबर फ्रॉड से-कलेक्टर कार्तिकेय गोयल!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazटाॅप न्यूजरायगढ़

जागरूकता ही आपको बचाएगी साईबर फ्रॉड से-कलेक्टर कार्तिकेय गोयल!

Nai Aawaz
Last updated: October 8, 2024 3:26 am
Nai Aawaz
Share
7 Min Read
SHARE

जागरूक बने, सतर्क रहें एवं साईबर फ्रॉड से बचें-एसपी दिव्यांग पटेल

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2024/ पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा 05 से 19 अक्टूबर तक जिले में साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन की विशेष सहभागिता है। पखवाड़ा के माध्यम से साईबर फ्राड की जानकारी देने के साथ ही जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज जिला पुलिस एवं हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में खरसिया के स्टेशन चौक में साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे।
कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा कि साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा में साईबर फ्रॉड से बचने के लिए चार स्तंभ बताए गए है जिसमें प्यार, विश्वास, लालच एवं अज्ञानता है। क्योंकि सोशल मीडिया के दौर में यह चीजें सामान्य हो चुकी है। इन चारों चीजों से सावधानी बरतते हुए साईबर फ्रॉड से बचा जा सकता है।

जो नहीं दिखता उसे पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए युवा, व्यापारी एवं महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खरसिया व्यापार का केन्द्र है। अत: यह साईबर फ्रॉड के लिए सॉफ्ट टारगेट हो सकता है, इसलिए आपका जागरूक होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस विभाग एवं हेल्पिंग हैण्ड क्लब फाउण्डेशन की सराहना करते हुए कहा कि हेल्पिंग हैण्ड फाउण्डेशन अपनी पहुंच का उपयोग करते हुए ग्रामीण अंचल तक इस मुहिम को पहुंचाये। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर एवं आसपास के लोगों को साईबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि साईबर फ्रॉड को रोकने के लिए सर्वप्रथम लोगों को जागरूक होना जरूरी है। अगर आज आप जागरूक नहीं रहेेंगे तो हर समय ठगे जायेेंगे। उन्होंने कहा कि एक साल में जितने चोरी के मामले सामने नहीं आते है, उससे अधिक एक माह में साईबर फ्रॉड के मामले आ रहे है। इसलिए साईबर फ्रॉड से बचने के लिए आप सब सजग रहे एवं सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इनवेस्टमेंट पर ज्यादा रिटर्न का वादा करने वाले लोगों पर भरोसा न करें। निवेश के लिए सिर्फ औपचारिक चैनल का इस्तेमाल करें। विश्वसनीय इंटरनेट सुरक्षा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें। संदिग्ध लिंक को क्लिक करने एवं व्यक्तिगत जानकारी देने से बचे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना में शिकायत करनी चाहिए। या साईबर सेल अथवा राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 या व्हाट्स-अप नंबर 94792-81934 पर सूचना दे सकते है।
साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने साईबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए उसके बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि आपके साथ धोखाधड़ी होने पर डरे नहीं, आप अपराधी नहीं हो, ऐसी स्थिति में अपने नजदीकी थाना में तत्काल सूचित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एकाउंट को लॉक रखने, एटीएम एवं व्यक्तिगत जानकारी देने से बचने जैसे सावधानियों के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम खरसिया प्रियंका वर्मा, एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल, निरीक्षक कुमार गौरव सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संजय नाग, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी, चीफ एडवाइजर अविचल अग्रवाल, स्टेट कोऑर्डिनेटर विनय सलूजा, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण डॉ.दिलेश्वर पटेल, हिमांशु अग्रवाल, लोकेश गर्ग, राहुल डनसेना, विकास शारदा, निलेश अग्रवाल, रजत शर्मा, अंबर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, साहिल शर्मा, कैलाश शर्मा, आशुतोष शर्मा, अनिकेत अग्रवाल, डॉ.विकास अग्रवाल तथा साइबर सेल, थाना खरसिया, चौकी खरसिया के स्टाफ उपस्थित रहे।
साईबर सुबह का मैसेज लोगों तक करें फारवर्ड
पुलिस विभाग द्वारा साईबर फ्रॉड से बचने के लिए ‘साईबर सुबह’ व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम एक मुहिम चलायी जा रही है। जिसमें प्रतिदिन सुबह-सुबह साईबर फ्रॉड से बचने संंबंधी उपाए बताए जा रह है। इस मैसेज को अपने व्हाट्सअप ग्रुप के साथ ही अपने आसपास के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड करें। आप स्वयं जागरूक रहे और लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
साईबर सुरक्षा हेतु ली गई शपथ
साईबर जनजागरूकता पखवाड़ा के दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने लोगों को साईबर सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि साईबर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेता हूं, जिसके लिए मैं लगातार अपनी सजगता और अपना ज्ञानवर्धन करता रहूंगा। मैं किसी भी अज्ञात लिंक पर जिसे मैं अच्छी तरह से नहीं जानता, क्लिक नहीं करूंगा न ही अपनी निजी जानकारी उसमें दर्ज करूंगा। गूगल या किसी भी सर्च इंजन पर कोई भी कस्टमर केयर नंबर से सीधे सर्च नहीं करूंगा, उनके अधिकृत साइट का ही उपयोग करूंगा। अज्ञात नंबरों से आये वीडियो कॉल नहीं उठाउंगा। एटीएम से रूपये निकालते समय अपना पासवर्ड छिपाकर एन्ट्री करूंगा। किसी अनजान व्यक्ति को किसी या किसी भी अनजान साईट पर अपने खातों की जानकारी, एटीएम की जानकारी, सीव्हीव्ही नंबर, ओटीपी किसी अन्य व्यक्ति से शेयर नहीं करूंगा।
साईबर जनजागरूकता वाहनों की दिखाई हरी झण्डी, निकली यात्रा
कलेक्टर कार्तिकेय गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने साईबर जनजागरूकता के लिए निकाली गई वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली खरसिया शहर में घूम-घूमकर साईबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों से अपील करेगी। इसी तरह पुलिस विभाग द्वारा यात्रा भी निकाली गई और लोगों को साईबर फ्रॉड से बचने के लिए सजग रहने एवं सुरक्षित रहने का आग्रह किया। इस दौरान साईबर जागरूकता से संबंधित पाम्पलेट जनसामान्य को वितरित किया गया।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मोदी की गारंटी करेंगे पूरी-मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय साय

प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन हेतु समाज प्रमुखों एवं जिला अधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक!

आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला पंच की दर्दनाक मौत — खेत से लौटते समय घटी हृदयविदारक घटना!

मुख्यमंत्री बाबाधाम कोसमनारा पहुंचे, सत्यनारायण बाबा से लिया आशीर्वाद!

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर सवालों की दस्तक, नए सीईओ के सख्ती से पंचायतों में मचा हड़कंप!

TAGGED:District RaigarhNai aawazRaigarh police departmentछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयलजिला रायगढ़नई आवाजपुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेलसाइबर जन-जागरूकता पखवाड़ा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article टुल्लू पंप चोरी करने दो व्यक्तियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल!
Next Article अवैध रेत परिवहन ट्रैक्टर ट्राली से कूचलाकर 8 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत परिजन को न्याय दिलाने धरने पर बैठे विधायक संदीप साहू!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रास्ते का विवाद, हितग्राही ने थाना और नगर पंचायत में लगाई गुहार…!
Latest News November 2, 2026
भाजपाइयों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को किए याद..
Cg politics November 2, 2026
38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार..!
Crime news November 2, 2026
लैलूंगा में बजाज का दीपावली महोत्सव, ₹15,999 तक की महाबचत के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार और एक्सचेंज बोनस..!
Nai aawaz November 2, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?