By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ढा़ई करोड़ की लागत से बनेगा एसपी कार्यालय का नवीन भवन,वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazरायगढ़

ढा़ई करोड़ की लागत से बनेगा एसपी कार्यालय का नवीन भवन,वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन!

Nai Aawaz
Last updated: October 5, 2024 1:21 am
Nai Aawaz
Share
6 Min Read
SHARE

लमडांड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन, सोहनपुर में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण एवं बसनाझर में 33/11 केव्ही सबस्टेशन का हुआ लोकार्पण

रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ के नवीन भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। लगभग 2.50 करोड़ की लागत से एसपी कार्यालय का नवीन भवन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में तैयार होगा।
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि जिले में कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय ऐतिहासिक धरोहर होता है। कलेक्टर कार्यालय के नजदीक में एसपी कार्यालय के नवीन भवन बनने से जिला न्यायालय, कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय की दूरी कम होने के साथ ही लोगों को कार्यों के लिए सहूलियत मिलेगी, जिससे कार्य की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए गए है। वहीं वर्तमान में शहर के बीचो बीच स्थित एसपी कार्यालय का कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग ही उसका उपयोग करें।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रायगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है। जिसके लिए नियमित रूप से लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम किया जाएगा। जिले में हार्टीकल्चर कालेज के लिए 24 करोड़ के साथ ही टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। रायगढ़ के विकास के लिए रायपुर के नालंदा परिसर के तर्ज पर राज्य के 22 अलग-अलग स्थानों के साथ ही रायगढ़ में भी नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लाभ मिलेगा। इसी प्रकार गढ़उमरिया रायगढ़ में प्रयास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 8 वीं के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से चयनित 250 बच्चे कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक नि:शुल्क रहने की व्यवस्था के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है। यह विद्यालय संभाग मुख्यालय के अलावा सिर्फ रायगढ़ जिले में संचालित हो रही है।
एसटी, एससी एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी हेतु जहां 65 सीट थे उनको बढ़ाकर 200 किया गया है। जिसका खर्च 3.50 लाख होते है उसे राज्य शासन आदिम जाति विकास के माध्यम से किया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केलो डेम सहित अन्य डेम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य विभिन्न सिंचाई परियोजना अंतर्गत किया जा रहा है। महिला अपराध एवं साईबर क्राईम के रोकथाम के लिए जिले में महिला थाना एवं साईबर थाना भी स्वीकृत किया गया है। सुगम यातायात हेतु जिले के सड़कों के लिए लगभग 27 करोड़ स्वीकृत किए गए है, जिसे अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पूनम सोलंकी, पंकज कंकरवाल, उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुरेश गोयल, रत्थू गुप्ता, विलीस गुप्ता, डिग्री लाल साहू, सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी एवं प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने ऐसे पुलिस कर्मी जिन्होंने विभिन्न अपराधों में अपराधी को गिरफ्तार करने, पतासाजी, माल मशरूका तथा गुम इंसान की पतासाजी आदि में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले को सम्मानित किया। इनमें थाना तमनार के प्र.आर. संतोष कुर्रे, कोतवाली के प्र.आर. राम साहू, तमनार के आर. अनूप मिंज, चौकी खरसिया के आर.श्री कीर्तिराम सिदार एवं आर. सोहन यादव, कापू के आर.फिलमोन लकड़ा, जूटमिल के प्र.आर.रामनाथ बनर्जी एवं आर. सुशील यादव, पुसौर के सउनि उमाशंकर विश्वाल एवं नरोत्तम यादव, पुलिस कार्यालय के प्र.आर. हीरा सिंह सिदार शामिल है।
इसी तरह जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारियों के पुत्र-पुत्रियां भी सम्मानित हुई। इनमें सिद्धार्थ जायसवाल, आर्यन कुमार भगत, खुशवेन्द्र कृष्ण टंडन, दिशा वैष्णव, कु.प्रेरणा पटेल, उन्नति गायकवाड, कु.प्राची साहू, कु.तनीषा महंत, लक्ष्मी प्रसाद पटेल एवं कु.अंशिका नायक शामिल है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन एवं यात्री प्रतिक्षालय का किया लोकार्पण
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने लैलूंगा विकासखंड के लमडांड में 75 लाख की लागत से तैयार होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया। वहीं लैलूंगा के सोहनपुर में 4 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। मौके पर किसान एवं ग्रामीणों ने धान की बालियां से तैयार खास मुकुट पहनाकर वित्त मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
बसनाझर में 33/11 के.व्ही सब स्टेशन का किया लोकार्पण
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने ग्राम पंचायत बसनाझर में 2 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 सबस्टेशन का लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि 33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण मुख्यमंत्री विद्युत प्रवाह अधोसंरचना विकास योजना के तहत किया गया है। इसके अंतर्गत एक नग 3150 केव्ही का पावर ट्रांसफार्मर सब स्टेशन तथा 12 कि.मी. 33 केव्ही लाईन तथा 4.5 कि.मी.11 केव्ही लाईन का निर्माण कार्य किया गया है। 33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण कार्य पूर्ण होने से 15 ग्राम लाभान्वित होंगे इससे खरसिया ब्लॉक के ग्राम बसनाझर, कलमी, करपीपाली, आड़ाझर, करूमउहा, भैनापारा, सोनबरसा, फुलबंधिया, आमापाली, लोहाखान, कुकरीझरिया, छोटे मुड़पार, बड़े मुड़पार, गीधा एवं बाम्हनपाली आदि ग्रामों में लो-वोल्टेज तथा अधिक भार की समस्या का निराकरण होगा। उन्होंने वहां सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। मौके पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक खरसिया उमेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Contents
लमडांड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन, सोहनपुर में यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण एवं बसनाझर में 33/11 केव्ही सबस्टेशन का हुआ लोकार्पणरायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ के नवीन भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। लगभग 2.50 करोड़ की लागत से एसपी कार्यालय का नवीन भवन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में तैयार होगा।वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि जिले में कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय ऐतिहासिक धरोहर होता है। कलेक्टर कार्यालय के नजदीक में एसपी कार्यालय के नवीन भवन बनने से जिला न्यायालय, कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय की दूरी कम होने के साथ ही लोगों को कार्यों के लिए सहूलियत मिलेगी, जिससे कार्य की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए गए है। वहीं वर्तमान में शहर के बीचो बीच स्थित एसपी कार्यालय का कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग ही उसका उपयोग करें।वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रायगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है। जिसके लिए नियमित रूप से लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम किया जाएगा। जिले में हार्टीकल्चर कालेज के लिए 24 करोड़ के साथ ही टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। रायगढ़ के विकास के लिए रायपुर के नालंदा परिसर के तर्ज पर राज्य के 22 अलग-अलग स्थानों के साथ ही रायगढ़ में भी नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लाभ मिलेगा। इसी प्रकार गढ़उमरिया रायगढ़ में प्रयास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 8 वीं के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से चयनित 250 बच्चे कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक नि:शुल्क रहने की व्यवस्था के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है। यह विद्यालय संभाग मुख्यालय के अलावा सिर्फ रायगढ़ जिले में संचालित हो रही है।एसटी, एससी एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी हेतु जहां 65 सीट थे उनको बढ़ाकर 200 किया गया है। जिसका खर्च 3.50 लाख होते है उसे राज्य शासन आदिम जाति विकास के माध्यम से किया जाएगा। इसी तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केलो डेम सहित अन्य डेम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य विभिन्न सिंचाई परियोजना अंतर्गत किया जा रहा है। महिला अपराध एवं साईबर क्राईम के रोकथाम के लिए जिले में महिला थाना एवं साईबर थाना भी स्वीकृत किया गया है। सुगम यातायात हेतु जिले के सड़कों के लिए लगभग 27 करोड़ स्वीकृत किए गए है, जिसे अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पूनम सोलंकी, पंकज कंकरवाल, उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुरेश गोयल, रत्थू गुप्ता, विलीस गुप्ता, डिग्री लाल साहू, सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम उपस्थित रहे।उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी एवं प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानितवित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने ऐसे पुलिस कर्मी जिन्होंने विभिन्न अपराधों में अपराधी को गिरफ्तार करने, पतासाजी, माल मशरूका तथा गुम इंसान की पतासाजी आदि में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले को सम्मानित किया। इनमें थाना तमनार के प्र.आर. संतोष कुर्रे, कोतवाली के प्र.आर. राम साहू, तमनार के आर. अनूप मिंज, चौकी खरसिया के आर.श्री कीर्तिराम सिदार एवं आर. सोहन यादव, कापू के आर.फिलमोन लकड़ा, जूटमिल के प्र.आर.रामनाथ बनर्जी एवं आर. सुशील यादव, पुसौर के सउनि उमाशंकर विश्वाल एवं नरोत्तम यादव, पुलिस कार्यालय के प्र.आर. हीरा सिंह सिदार शामिल है।इसी तरह जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारियों के पुत्र-पुत्रियां भी सम्मानित हुई। इनमें सिद्धार्थ जायसवाल, आर्यन कुमार भगत, खुशवेन्द्र कृष्ण टंडन, दिशा वैष्णव, कु.प्रेरणा पटेल, उन्नति गायकवाड, कु.प्राची साहू, कु.तनीषा महंत, लक्ष्मी प्रसाद पटेल एवं कु.अंशिका नायक शामिल है।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन एवं यात्री प्रतिक्षालय का किया लोकार्पणवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने लैलूंगा विकासखंड के लमडांड में 75 लाख की लागत से तैयार होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया। वहीं लैलूंगा के सोहनपुर में 4 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। मौके पर किसान एवं ग्रामीणों ने धान की बालियां से तैयार खास मुकुट पहनाकर वित्त मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।बसनाझर में 33/11 के.व्ही सब स्टेशन का किया लोकार्पणवित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने ग्राम पंचायत बसनाझर में 2 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 सबस्टेशन का लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि 33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण मुख्यमंत्री विद्युत प्रवाह अधोसंरचना विकास योजना के तहत किया गया है। इसके अंतर्गत एक नग 3150 केव्ही का पावर ट्रांसफार्मर सब स्टेशन तथा 12 कि.मी. 33 केव्ही लाईन तथा 4.5 कि.मी.11 केव्ही लाईन का निर्माण कार्य किया गया है। 33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण कार्य पूर्ण होने से 15 ग्राम लाभान्वित होंगे इससे खरसिया ब्लॉक के ग्राम बसनाझर, कलमी, करपीपाली, आड़ाझर, करूमउहा, भैनापारा, सोनबरसा, फुलबंधिया, आमापाली, लोहाखान, कुकरीझरिया, छोटे मुड़पार, बड़े मुड़पार, गीधा एवं बाम्हनपाली आदि ग्रामों में लो-वोल्टेज तथा अधिक भार की समस्या का निराकरण होगा। उन्होंने वहां सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। मौके पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक खरसिया उमेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

लोक संस्कृति में रचे-बसे  मुख्यमंत्री महोत्सव का आकर्षण नहीं छोड़ सके,मांदर की थाप पर झुमे!

धरमजयगढ़ अपैक्स बैंक में एक ही महीने का किया जा रहा पासबुक प्रिंट,प्रबंधक के मनमानी रवैए से किसान परेशान,

महाशिवरात्रि पर किलकिला के शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़!

5 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार!

कंड्रजा गांव में राशन वितरण की आड़ में वसूली का आरोप,₹300 लेकर दिया जा रहा अनाज,ग्रामीणों ने की जांच की मांग!

TAGGED:District RaigarhNai aawazRaigarh police departmentएसपी कार्यालय नवीन भवन निर्माणएसपी रायगढ़खरसिया विधायक उमेश पटेलछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयलजिला रायगढ़नई आवाजपुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेलवित्त मंत्री ओ पी चौधरी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article मछली मारने गया मछुआरा मांडनदी में डुबा, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का मामला!
Next Article तमनार थाना प्रभारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिला “दक्षता पदक”, एसपी ने किया सम्मानित!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का होगा शंखनाद, धरमजयगढ़ में 2 नवंबर को विशाल आयोजन..!
Cg politics November 1, 2026
पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान…!
Latest News October 31, 2026
अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?