By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दसवीं पास युवक का बड़ा खेल—गरीब व्यापारियों को बनाया डिजिटल शिकार!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राईम न्यूजरायपुर

दसवीं पास युवक का बड़ा खेल—गरीब व्यापारियों को बनाया डिजिटल शिकार!

Nai Aawaz
Last updated: February 8, 2026 8:44 am
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

10 पास युवक ने पहले ठेले वालों का विश्वास जीता .. फिर खेला बड़ा खेल … ऑनलाइन फाइनेंस ऐप्स से लाखों की ठगी .. आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत एमजी रोड क्षेत्र में चौपाटी के ठेले लगाने वाले और छोटे व्यापारियों को निशाना बनाकर ऑनलाइन फाइनेंस और प्री-अप्रूव्ड लोन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 19 वर्षीय युवक को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन से फरार होने की फिराक में था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 28/26, धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुदित पाठे उर्फ कृष पवार (19), पिता विजय कुमार पाठे, निवासी बाजार चौक, छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी दसवीं पास है और पढ़ाई छोड़ने के बाद फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने की मंशा लेकर रायपुर आया था।
आरोपी पहले गुढ़ियारी क्षेत्र में किराए से और बाद में डोरमेट्री में रहकर ठेले वालों एवं छोटे व्यापारियों से संपर्क बढ़ाता था। वह विभिन्न ऑनलाइन फाइनेंस, कैशबैक और इन्वेस्टमेंट ऐप्स के जरिए कैशबैक, प्रोमो कोड और रेफरल लाभ दिलाकर पीड़ितों का भरोसा जीत लेता था। विश्वास कायम होने के बाद वह पीड़ितों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और व्यक्तिगत दस्तावेजों तक पहुंच बना लेता था। आरोपी ने इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए पीड़ितों के नाम पर प्री-अप्रूव्ड लोन स्वीकृत कराए और लोन की रकम को अपने ऑनलाइन वॉलेट और अन्य खातों में चैनलाइज कर लिया। आरोपी के अनुसार, उसके पिता पहले इंश्योरेंस सेक्टर में कार्यरत थे, लेकिन कोरोना काल के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया। इसी के चलते उसने पढ़ाई छोड़ दी और ठगी से जुटाई गई रकम से अपने गृह नगर में मोबाइल दुकान खोलने की योजना बना रहा था प्रकरण सामने आने पर डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता एवं एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने स्वयं मामले की निगरानी की। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद निरीक्षक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा के सुपरविजन में जांच के दौरान आरोपी से दर्जनभर डेबिट/क्रेडिट कार्ड पासबुक, चेकबुक कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक दर्जन से अधिक फाइनेंस एवं इन्वेस्टमेंट ऐप्स का उपयोग कर रहा था। पुलिस अब उसके ऑनलाइन वॉलेट, बैंक खातों और मोबाइल एप्लीकेशनों की गहन जांच कर रही है। अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी संभावना जताई जा रही है। टीम की भूमिका सराहनीय
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शर्मा, थाना मौदहापारा पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट रायपुर की भूमिका सराहनीय रही।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

भालूपखना में ग्रामीणों के भरोसे को चकनाचूर कर रहा बिचौलिए का स्वार्थ,कॉरपोरेट की दलाली में लिप्त जनप्रतिनिधि, समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीण!

महिला से दुष्कर्म करने वाले युवक को धरमजयगढ़ पुलिस ने धकेला सलाखों के पीछे!

जनसेवा और श्रद्धा के संगम बने सालिक और सहयोगी भूषण!

बडी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में ED का छापा!

माँ दंतेश्वरी के दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टेका मत्था, देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना..!

TAGGED:Crime newsOnline fraudRaipur ChhattisgarhRaipur policeआनलाईन ठगीएसीपी दीपक मिश्राराजधानी समाचार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article प्रतिभा का सम्मान, पत्रकारिता का गौरव, प्रेस क्लब छाल का गरिमामयी आयोजन!
Next Article धरमजयगढ़ में कोयला माफिया बेलगाम,संगरा नदी से बाकारूमा वनपरिक्षेत्र तक अवैध खनन का तांडव, लाल ईंट भट्ठों तक काले कोयले की सप्लाई!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
रायगढ़ जिले में कल भी स्कूलों में रहेंगी छुट्टी,प्रकृति के बदलते तेवर के बीच प्रशासन सतर्क…!
BREKING NEWS October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?