By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पारेमेर की प्राथमिक शाला बना लापरवाही का अड्डा, शिक्षकों की गैरहाजिरी से दांव पर बच्चों की जिंदगी !
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजधरमजयगढ

पारेमेर की प्राथमिक शाला बना लापरवाही का अड्डा, शिक्षकों की गैरहाजिरी से दांव पर बच्चों की जिंदगी !

Nai Aawaz
Last updated: January 18, 2026 5:21 pm
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़। सरकार जहाँ शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं धरमजयगढ़ क्षेत्र के पारेमेर ग्राम की प्राथमिक शाला में शिक्षा विभाग के कुछ जिम्मेदारों की लापरवाही इन प्रयासों पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रही है। यहाँ पदस्थ शिक्षक शासन के नियम-कायदों को दरकिनार कर न केवल अपने कर्तव्यों से विमुख हैं, बल्कि मासूम बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

बता दें,प्राथमिक शाला पारेमेर में दो शिक्षक पदस्थ हैं—प्रधानपाठक अजित तिग्गा एवं शिक्षक दुजराम सुमन। ग्रामीणों एवं पड़ताल में सामने आया कि प्रधानपाठक अजित तिग्गा नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुँचते, जबकि शिक्षक दुजराम सुमन प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन के पश्चात मिडिल स्कूल चले जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय परिसर, खेतों और सड़कों पर भटकते नजर आते हैं, जो कभी भी किसी अप्रिय घटना का शिकार हो सकते हैं।मध्यान्ह भोजन की स्थिति भी चिंताजनक है। शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू की अनदेखी करते हुए बच्चों को प्रतिदिन केवल चावल, दाल और आलू परोस दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में होने के कारण बच्चों को एक अतिरिक्त भवन में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जो स्वयं में सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय है।जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। जब हमारी टीम ने मिडिल स्कूल जाकर शिक्षक दुजराम सुमन के संबंध में जानकारी ली, तो वहाँ पदस्थ शिक्षकों ने बताया कि वे वहाँ उपस्थित नहीं हैं। किंतु कुछ ही देर बाद वही शिक्षक मिडिल स्कूल के कमरे से बाहर निकलते दिखाई दिए। यह दृश्य दोनों विद्यालयों के शिक्षकों के बीच तालमेल और लापरवाही को उजागर करता है।

40–45 किलोमीटर दूर से आवागमन पर भी सवाल

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक शासकीय कर्मचारी को अपने मुख्यालय में निवास करना अनिवार्य है। बावजूद इसके, पारेमेर में पदस्थ शिक्षक प्रतिदिन 40–45 किलोमीटर दूर से आने-जाने की बात कही जा रही है। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह भी सोचने योग्य है कि इतनी दूरी तय कर शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे दे पा रहे होंगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई शिक्षक केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कर वेतन प्राप्त कर रहे हैं।सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी इन तथ्यों से अवगत होने के बावजूद ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। यह प्रश्न केवल पारेमेर की प्राथमिक शाला तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की जवाबदेही पर चोट करता है।

अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं, या फिर शिक्षा व्यवस्था इसी प्रकार अनदेखी और लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

मोहब्बत से नफरत तक,एक लाल सूटकेस ने सुनाई रिश्तों की अंतिम कहानी!

धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्था का अंधेरा, बिजली गुल होते ही ठप पड़ती सेवाएं, उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी!

महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर साइबर सेल और कोतरा रोड़ पुलिस की टीम की रेड,120 लीटर महुआ शराब जब्त!

भारतमाला परियोजना में जमीन गई, सड़क बनी, लेकिन मुआवजे का अब भी इंतजार..!

मारपीट, लूटपाट मामले का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड!

TAGGED:Chhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़नई आवाजप्राथमिक विद्यालय पारेमेरलापरवाह शिक्षकविकासखंड धरमजयगढ़विकासखंड शिक्षा अधिकारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article दो पिकअप व एक ट्रैक्टर से 84 क्विंटल धान पुलिस ने किया जप्त, पढ़िए पूरी खबर!
Next Article कौवाडाही की प्राथमिक शाला बनी बदहाली की मिसाल, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा समुदाय के बच्चों का अधर में भविष्य!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित कर बढ़ाया उत्साह, सरस्वती शिशु मंदिर में दिखी खुशियों की झलक..!
Latest News November 4, 2026
चुनावी वादों की चमक फीकी, अब ग्रामीणों के भरोसे गांव की सड़क..!
Latest News November 4, 2026
बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?