By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पसरखेत गांव में खेल और सौहार्द का उत्सव,भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, शंभू चौहन रहे मुख्य अतिथि!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेलकोरबा

पसरखेत गांव में खेल और सौहार्द का उत्सव,भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन, शंभू चौहन रहे मुख्य अतिथि!

Nai Aawaz
Last updated: January 1, 2026 6:01 pm
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। पसरखेत गांव की धरती पर खेल, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब यहां आयोजित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि शंभु चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। पूरे आयोजन के दौरान गांव खेल भावना, अनुशासन और उल्लास से सराबोर नजर आया।इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि प्रथम और द्वितीय स्थान दोनों ही गांव की टीमों ने प्राप्त कर पसरखेत का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों की तालियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेणुका राठिया, सभापति जिला पंचायत कोरबा बीजमती अभिमन्यु राठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा उपस्थित रहीं। इसके अलावा मानिक दास महंत (शिक्षक, पसरखेत), मनोज पाल कंवर (शिक्षक), वासुदेव राठिया (सरपंच, पसरखेत) सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।मुख्य अतिथि के साथ मंच साझा कर रहे महेंद्र सिदार (ब्लॉक अध्यक्ष, धरमजयगढ़ – सर्व आदिवासी समाज) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में सभी टीमों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संघर्ष और सहयोग की सीख देता है। उन्होंने मुख्य अतिथि शंभु चौहान के विचारों का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार ऊंची उड़ान भरते रहें और हमेशा खेल को खेल भावना से खेलें, ताकि परिणाम के साथ-साथ संस्कार भी मजबूत हों।प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 दिसंबर 2025 को गांव के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों द्वारा पूजा-पाठ के साथ हुआ था, जो 31 दिसंबर 2025 को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने विभिन्न गांवों से भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल बना रहा।फाइनल मुकाबले में सियारा और बसीन गांव की टीमें आमने-सामने रहीं, जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए बसीन गांव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सियारा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।इसके अलावा दूसरी श्रेणी के मुकाबलों में ग्राम तेंदुमुड़ी और ग्राम सुवरलोड की टीमें फाइनल में पहुंचीं, जहां कड़े संघर्ष के बाद तेंदुमुड़ी की टीम विजेता बनी और सुवरलोड की टीम उपविजेता रही।

और वहीं समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है—ज़रूरत है तो बस मंच और प्रोत्साहन की। पसरखेत की यह क्रिकेट प्रतियोगिता न केवल खेल आयोजन रही, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

कुड़ेकेला में अयोध्या से आए अक्षत कलश का भव्य स्वागत साथ निकाली गई शोभायात्रा

सीएम साय आज रायगढ़ अंचलवासियों को देंगे बड़ी सौगात,प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का करेंगे भूमि पूजन!

छत्तीसगढ़ सरकार अब न्यूज पोर्टलों को भी दे रही 40-50 हज़ार रुपये महीने का विज्ञापन, निःशुल्क रजिस्ट्रेशन यहाँ भेजें डिटेल!

शादी का झांसा देकर लगातार नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में गया जेल!

धरमजयगढ़ ब्रेकिंग – युवक का पानी में शव मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी, जांच में जुटी पुलिस!

TAGGED:Chhattisgarh newsकरतला ब्लॉकक्रिकेट प्रतियोगिताछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला कोरबाशंभू चौहानसमाजिक कार्यकर्ता

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article रोजगार सहायक ही बना मजदूर,मनरेगा में खुद के नाम पर मजदूरी भुगतान का गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग!
Next Article कागजों में महल,जमीन पर खंडहर,प्रधानमंत्री आवास योजना बनी भ्रष्टाचार की बपौती!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक, गिरफ्तार…!
Crime news October 29, 2026
जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला..!
Crime news October 29, 2026
आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 29, 2026
आदिवासियों के विकास, शिक्षा और संस्कृति संरक्षण को लेकर अजजा आयोग के शीर्ष नेतृत्व से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख..!
Big News October 28, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?