By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सामाजिक अंकेक्षण का तमाशा, सागरपुर पंचायत में शराबी सचिव, फर्जी हस्ताक्षर और प्राथमिक शाला में ली गई ग्राम सभा!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
टाॅप न्यूजधरमजयगढ

सामाजिक अंकेक्षण का तमाशा, सागरपुर पंचायत में शराबी सचिव, फर्जी हस्ताक्षर और प्राथमिक शाला में ली गई ग्राम सभा!

Nai Aawaz
Last updated: October 29, 2025 8:23 pm
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ जनपद पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के नाम पर भ्रष्टाचार और ढिलाई की कहानी लगातार खुलकर सामने आती रही है। लेकिन उच्च अधिकारी भी अनदेखा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसमें मिली भगत की बू आ रही है। अब ऐसा ही एक और चौंकाने वाला मामला खुलासा सामने आई है, ग्राम पंचायत सागरपुर में शासन के निर्देशों को ताक पर रखकर समाजिक अंकेक्षण के तहत ग्राम सभा का आयोजन पंचायत भवन के बजाय प्राथमिक शाला भवन में किया गया। बता दें,28 अक्टूबर 2025 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ, लेकिन इस सभा में न तो कारारोपण अधिकारी मौजूद थे और न ही कोरम की पूर्ति। ग्राम सभा पंचायत भवन होते हुए भी पंचायत के आश्रित गांव बागडाही के प्राथमिक शाला भवन में महज औपचारिकता बनाकर बंद कमरे में 25 से 30 लोगों की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम निपटा लिया गया। और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ग्राम पंचायत सचिव हीरासाय राठिया शराब के नशे में ग्राम सभा में शामिल हुआ और अपनी कार्यवाही किसी अन्य व्यक्ति से लिखवाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव शायद ही कभी कभार पंचायत कार्यालय आता है और जब आता है, तब नशे में रहता है। और वहीं जब पंचायत सचिव हीरासाय राठिया को इस बारे में पूछा गया तो उसने पंचायत सचिव ने खुद स्वीकार करते हुए कहा कि ये सच है कि मैं शराब का सेवन किया हूं , लेकिन समाचार मे मत छाप देना और मुझे पंचायत के कार्यों की जानकारी नहीं है! लेकिन बड़ा सवाल है कि एक जिम्मेदार शासकीय पंचायत कर्मचारी सचिव को ग्राम पंचायत , ग्राम सभा में शराब सेवन कर आना कहां तक उचित है?

ग्राम पंचायत सागरपुर सचिव

मामले में मौजूद वार्ड पंच सुरधनो सरकार व पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम सभा का आयोजन जानबूझकर पंचायत भवन से दूर, आश्रित ग्राम बागडाही के प्राथमिक शाला भवन में किया गया ताकि असल सच्चाई छिपाई जा सके। ग्रामीणों से बिना जानकारी दिए कोरा उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। और आप ग्राम सभा उपस्थिति पंजी में खुद देख सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ सरासर धोखा है, और वे इसकी शिकायत जिला स्तर पर करेंगे। आगे उन्होंने पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए बताया कि सचिव सहाब कभी कभार पंचायत आ गए तो बड़ी बात है, नहीं तो फिर दर्शन दुर्लभ हो जाता है। और आयेंगे तो भी शराब सेवन कर, और आज भी शराब सेवन करके आए हैं।

संबंध को लेकर हमने जनपद पंचायत सीईओ मदनलाल साहू को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि पहले कभी पंचायत सचिव का शिकायत हमें नहीं मिला है, लेकिन आपके द्वारा जानकारी मिली है,तो आगे जांच कर उक्त सचिव के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम सभा उपस्थिति पंजी में बिना कार्यवाही लिखे कोरा पंजी में ग्रामीणों से दस्तखत!!

वहीं इधर पंचायत में ब्लॉक ऑडिटर उर्मिला पैकरा का बयान शासन के नियमों पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा — “शासन के नियमों का कौन पालन करता है, हम तो 30-40 लोगों में ग्राम सभा ले लिए।” इतना ही नहीं, उनके अंकेक्षण में आंकड़ों का हेरफेर खुलकर सामने आया — उन्होंने कहा कि पंचायत में कुल 29 कार्य संपादित हैं, और पूर्ण कार्यों की संख्या 32 दर्ज की गई। लेकिन जरा सोचिए ब्लॉक आडिटर ने क्या कहा जब 29 कार्य संपादित हैं,तो 32 कार्य पूर्ण कैसे ? यानी कागजों में पूरे कर शासन को गुमराह किया गया!

धरमजयगढ़ जनपद में यह मामला अब “सामाजिक अंकेक्षण नहीं, सामाजिक छल” बन चुका है —जहां पारदर्शिता और जवाबदेही की उम्मीद थी, वहां सांठगांठ, शराबखोरी और फर्जीवाड़े का गंदा खेल चल रहा है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी व जिला प्रशासन इस फर्जी अंकेक्षण और शराबी सचिव पर क्या कार्रवाई करता है,ये तो आने वाले समय ही बताएगा।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

लोकसभा चुनाव हम बहुत बड़े अंतर से जीत कर बनायेंगे इतिहास,भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव

ब्रेकिंग न्यूज: करंट की चपेट में आया जीवन, लाखपतरा में मौत का सन्नाटा!

ससकोबा पंचायत में मनमानी चरम पर,पंचों की सहमति के बिना काम-काज और राशि निकासी के आरोप, फर्जी हस्ताक्षर का भी दावा!

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र, मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर — अंधेरे में टिमटिमाते सपने,पढ़िए गांव की हालात!

नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 में लगी आग… पढ़िए पूरी खबर!

TAGGED:Dharamjaigarh newsDistrict Raigarhछत्तीसगढ़ प्रदेशजनपद पंचायत धरमजयगढजिला रायगढ़जिला सीईओ रायगढ़प्राथमिक शाला में आयोजित ग्रामसभाशराबी सचिवसमाजिक अंकेक्षण

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article ब्रेकिंग न्यूज़ : तालाब में डूबने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत!
Next Article बाकारूमा व सिसरिंगा में साइकिल वितरण से गूंजी बेटियों की मुस्कान!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चरखापारा में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, ग्रामीणों ने देखा सरदार पटेल जयंती का लाइव प्रसारण..!
Latest News November 1, 2026
धरमजयगढ़ में सजेगा प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि..!
Cg politics November 1, 2026
लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का होगा शंखनाद, धरमजयगढ़ में 2 नवंबर को विशाल आयोजन..!
Cg politics November 1, 2026
पंचायत सचिव ने कहा,अरे भाई ऊपर से दवाब है तो करना पड़ता है….पढ़िए पूरी खबर..!
Big News October 31, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?