By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस,प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए होगी एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazCg newsटाॅप न्यूजरायपुर

प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस,प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए होगी एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था!

Nai Aawaz
Last updated: July 17, 2025 10:03 pm
Nai Aawaz
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को जन-सुलभ, दक्ष और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल दर्ज हुई है। प्रदेश के कोने-कोने तक भरोसेमंद चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने के संकल्प को साकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों की ओर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये वाहन बस्तर और सरगुजा जैसे सुदूर और दुर्गम अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं को त्वरित गति देंगे। उन्होंने इसे ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक सशक्त और दूरगामी प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य प्रणाली में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पुराने, निष्प्रयोज्य वाहनों को हटाकर उनकी जगह अत्याधुनिक वाहन प्रदान किए गए हैं, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कुशल क्रियान्वयन, समयबद्ध निरीक्षण और निगरानी के कार्य को गति देंगे। इन वाहनों के माध्यम से जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारी व मैदानी स्वास्थ्य कर्मी सुदूर अंचलों तक त्वरित पहुंच, आपातकालीन स्थितियों में समयबद्ध हस्तक्षेप और शिविरों की सघन निगरानी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रियता और जवाबदेही बढ़ेगी, बल्कि यह प्रयास प्रदेश के समग्र स्वास्थ्य तंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रथम चरण में इन वाहनों को बस्तर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों में भेजा जा रहा है, जबकि आगामी चरणों में राज्य के अन्य जिलों को भी चरणबद्ध ढंग से वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश में 851 नवीन एंबुलेंस सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी। इनमें 108 आपातकालीन सेवा हेतु 375 एंबुलेंस, ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाइयों हेतु 30 एंबुलेंस, और ‘मुक्तांजली’ शव वाहन सेवा के अंतर्गत 163 निःशुल्क वाहन सम्मिलित होंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री ‘जन मन योजना’ के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए भी 30 एंबुलेंस की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अब राज्य सरकार वर्षा ऋतु जैसे चुनौतीपूर्ण मौसम में भी घर-घर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ता से निभा सकेगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई और मैदानी स्वास्थ्य अमले को इस बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञान- गणित क्विज प्रतियोगिता में नटवर इंग्लिश स्कूल हिन्दी माध्यम प्रथम,घरघोड़ा स्कूल द्वितीय,एवं लैलूंगा स्कूल को मिली तृतीय स्थान!

आमानारा में पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, कलेक्टर को दिए निर्देश… पढ़िए खबर!

कापू पुलिस ने सोनपुर गांव में हुई हत्या का किया पर्दाफाश, चंद पैसों की लालच में दिया था अंजाम!

ओपी चौधरी ने ली छत्तीसगढ़ी में ली शपथ!

TAGGED:Nai aawazRaipur Chhattisgarhएम्बुलेंस सेवाछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ प्रदेशछत्तीसगढ़ शासनप्रधानमंत्री जन-मन योजनामुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article खुड़खुड़िया मेला में पुलिस की रेड या पहले से तय स्क्रिप्ट? – रसूखदारों की छांव में कानून की रस्म अदायगी!
Next Article खलबोरा में वनमहोत्सव कार्यक्रम संपन्न,भावनात्मक जुड़ाव की एक नई मिसाल, नन्हें हाथों ने भी लगाए पौधे!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का शिकंजा, तहसीलदार व बीएमओ की संयुक्त टीम ने किया सील…!
BREKING NEWS October 31, 2026
ससकोबा पंचायत में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे गंभीर सवाल,नाली निर्माण के नाम पर मई में भुगतान, महीनों बाद भी धरातल पर समाग्री तक नहीं…!
Crime news October 30, 2026
आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2026: ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल..!
Horoscope October 30, 2026
रायगढ़ जिले में कल भी स्कूलों में रहेंगी छुट्टी,प्रकृति के बदलते तेवर के बीच प्रशासन सतर्क…!
BREKING NEWS October 29, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?