By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डीजे यूनाईटेड घरघोड़ा की टीम ने किया शानदार जीत हासिल!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Nai aawazघरघोड़ारायगढ़

डीजे यूनाईटेड घरघोड़ा की टीम ने किया शानदार जीत हासिल!

Nai Aawaz
Last updated: January 12, 2025 1:11 am
Nai Aawaz
Share
5 Min Read
SHARE

ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन!

डीजे यूनाईटेड ने आरसीए को 03 विकेट से परास्त किया

डीजे यूनाईटेड के राहुल ’मैन ऑफ द मैच’ व ’मैन ऑफ द सिरीज’ घोषित!

घरघोड़ा – डीजे यूनाईटेड ने आरसीए रायगढ़ की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 03 विकेट से हराकर 41वीं ’ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2024-25 को जीत लिया है। आज घरघोड़ा के ऐतिहासिक स्टेडियम में ढोल नगाढ़ों, बाते गाजे, फटाकों से लेस भारी दर्शकों की उपस्थिति में खेले गये फायनल की द्वंद में डीजे यूनाईटेड ने अपना परचम लहराते हुए अंततः आरसीए की टीम को झुकने पर मजबुर कर दिया। खिली धुप और हल्की ठंड के बीच शानदार उछाल भरी पिच पर डीजे यूनाईटेड ने टॉस जीतकर आरसीए रायगढ़ की टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया लेकिन डीजे यूनाईटेड की सभी गेंदबाजी के घातक गेंदबाजी के सामने टीम के बल्लेबाज एक एक रन के लिए संघर्ष करने पर विवश कर दिया। कोई भी बल्लेबाज खासा स्कोर नहीं बना पायें, पिछले मैच के हीरो परमात्मा पाण्डेय व एवं आयुष क्रिस्टोफर भी कुछ खाश नहीं कर पाये और पूरी टीम महज 20 ओवरों में 07 विकेट खोकर 153 रन ही जुटा सकी। टीम के लिए आकाश सिंह 31 व आयुष क्रिस्टोफर ने 29 रनों का योगदान दिया।
153 रनों के छोटे दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजे यूनाईटेड के सलामी बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पायें। टीम के धाकड़ बल्लेबाज प्रवीण लुहा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 12 चौकों व 02 शानदार छककों की सहयोग से 75 रन ठोकें। वहीं सेमीफायनल के हीरो राहुल ने भी 29 गोंदो में 44 रनों का शानदार योगदान दिया और मैच को लगभग आने पक्ष में कर लिया था। पर एक बार फिर टीम के आात्मा परमात्मा पाण्डेय ने मैच का रूख बदलते हुए एक छोर से कातिलाना गेंदबाजी करते हुए मैच में जान डाल दिया। 02 विकेट के नुकसान 128 रन बना लेने के बाद अचानक डीजे यूनाईटेड ने लगातर 05 और विकेट खाकर अपने को खतरे में डाल दिया। जहॉ टीम मैच को आसानी से जीतती लग रही थी। वहिीं मैच में रोमांच आ गया। लेकिन टीम के कप्तान सक्षम चौबे ने मैच को सम्हालते हुए विजयश्री दिला दी। और डीजे यूनाईटेड की टीम ने मैच को 03 विकेट से जीत लिया।

समापन कार्यक्रम महेन्द्र चौधरी, प्रबुद्ध नागरिक घरघोड़ा के मुख्य आतिथ्य, राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक, जेपीएल तमनार की अध्यक्षता एवं मनोज विश्वाल, अध्यक्ष, ऑल स्टार क्लब घरघोड़ा, उमेश शर्मा, सचिव, ऑल स्टार क्लब घरघोड़ा, शिशु सिन्हा, राजेन्द्र ठाकूर, नरेश पण्डा, नागेन्द्र सिंह, श्याम भोजवानी, फायनलिस्ट दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं प्रबुद्ध गणमान्य खेल प्रेमियों के गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम को प्रथमतया सम्बोधित करते हुये राजेश रावत ने ’ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा को क्षेत्र का सबसे बढ़िया प्रतियोगिता बताते हुए कहा कि-इस प्रतियोगिता में खेलकर क्षेत्र के नौनिहाल व होनहार खिलाड़ी अपने आप को बेहतर खिलाड़ी एवं अपने प्रतिभा को निखार सकते हैं। प्रतियोगिता के फायनल का दर्शक बनने पर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया और आस्वस्त किया कि जिंदल फाउण्डेशन खेल व खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील व अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता रहेगा। उन्होनंे उत्सवधर्मी घरघोड़ावासियों व ऑल स्टार घरघोड़ा के सदस्यों को इस शानदार व बेहतरीन आयोजन के लिए साधुवाद ज्ञापित किया। वहीं इस दौरान डीजे यूनाईटेड के राहुल एस. को फायनल मैच के ’मैन ऑफ द मैच’ प्रतियोगिता का बेस्ट बालर एवं पूरे प्रतियोगिता के दौरान शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ’मैन ऑफ द सिरिज’ घोषित किया गया। राहुल प्रधान को बेस्ट कीपर, राहुल नायक को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। आज के फायनल मैच में अंपायर आदित्य शर्मा एवं मलय अइच रहे वहीं स्कोरर शुभम पैंकरा ने सम्हाला। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरूस्कार स्वरूप नगद राशि व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर खेल प्रेमी घरघोड़ा वासी एवं दूर दराज से भारी मात्रा में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन शिशु सिन्हा ने किया।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

पीएम विश्वकर्मा योजना से रियायती ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का मिलेगा ऋण!

निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

धुमकुड़िया उरॉव आदिवासी युवा समाज छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन ब्लड बैंक डायरेक्टरी की किया गया शुरुआत!

ऑपरेशन मुस्कान : लापता दो बालिकाओं की दस्तयाबी, छेड़खानी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार!

गुम बालिका को लैलूंगा पुलिस ने चंद घंटो में ढूंढ निकाला, बालिका को सकुशल किये परिजनों के सुपुर्द!

TAGGED:Chhattisgarh newsDistrict RaigarhNai aawazक्रिकेट प्रतियोगिताछत्तीसगढ़ प्रदेशजिला रायगढ़डीजे युनाइटेड टीम घरघोडा़नई आवाज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article सांसद राधेश्याम राठिया का धरमजयगढ़ में हुआ आगमन, कार्यक्रमों में हुए शामिल!
Next Article चिकित्सक दंपति वार्ड क्रमांक 04 व 05 से पार्षद पद के लिए होंगे प्रबल दावेदार!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार..!
Crime news November 2, 2026
लैलूंगा में बजाज का दीपावली महोत्सव, ₹15,999 तक की महाबचत के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार और एक्सचेंज बोनस..!
Nai aawaz November 2, 2026
चरखापारा में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, ग्रामीणों ने देखा सरदार पटेल जयंती का लाइव प्रसारण..!
Latest News November 1, 2026
धरमजयगढ़ में सजेगा प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि..!
Cg politics November 1, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?