By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जानिए आज का राशिफल, 26 दिसंबर 2023 : मेष, तुला समेत इन 6 राशियों को मिलेगा धन योग का लाभ!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
आज का राशिफलग्रह नक्षत्रदेश विदेशराशिफल

जानिए आज का राशिफल, 26 दिसंबर 2023 : मेष, तुला समेत इन 6 राशियों को मिलेगा धन योग का लाभ!

Nai Aawaz
Last updated: December 26, 2023 2:30 am
Nai Aawaz
Share
13 Min Read
SHARE

आज का राशिफल 26 दिसंबर, दिन मंगलवार को चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से समसप्तक भाव में होंगे, जिससे धन योग बनेगा। साथ ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्र के प्रभाव से मेष, तुला समेत इन 4 राशियों के लिए मंगलवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। वहीं कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 26 December 2023: आज का राशिफल 26 दिसंबर दिन मंगलवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चंद्रमा का संचार वृष उपरांत मिथुन राशि में हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल एक दूसरे समसप्तक योग में होंगे, जिससे धन योग बनेगा। धन योग के साथ मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शुक्ल योग, ब्रह्म योग और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कन्या राशि वालों के मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। वहीं मीन राशि वाले अपनी सेहत का पूरा ध्यान। ग्रहों की स्थितियों के बीच मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल: घर की साज-सज्जा पर ध्यान दें।

मेष राशि वालों के आज जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और हर कार्य में सहयोग भी मिलेगा। घर के निर्माण या साज-सज्जा पर भी ध्यान देंगे और उस पर कुछ धन भी खर्च करेंगे। माता से हर मामले में सहयोग मिलता नजर आ रहा है, लेकिन अगर वह आज आपसे कोई काम करने के लिए कहती हैं, तो उसे जरूर करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार के छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को जो करेंगे।

वृषभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृषभ राशि वाले आज प्रफेशनल लाइफ में पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। घर किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे। नौकरी पेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों से प्रशंसा भी मिलेगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और कई अधूरे कार्यों को पूरा करने पर जोर रहेगा। शाम के समय पड़ोसियों से आपकी कोई बहस हो जाए तो आज चुप रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पित करें।

मिथुन राशि : अच्छी खबर मिलने की संभावना।

मिथुन राशि वाले आज काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव महसूस कर सकते हैं। भाइयों से हर परिस्थिति में सहयोग मिलता नजर आ रहा है, जिससे आपको ताकत मिलेगी। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आज आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। साझेदारी में बिजनस करने वालों को आज धन लाभ की संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ न्यू ईयर के लिए प्लान बनाएंगे। शाम का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपका दिमाग रिलैक्स रहेगा।आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमानजी बूंदी का भोग लगाएं।

कर्क राशिफल: परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा ।

कर्क राशि वालों के परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा, दान पुण्य के कार्यों को करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज आप न्यू ईयर की पार्टी की शॉपिंग पर कुछ पैसे खर्च करेंगे। आंखों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा। शाम के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करत नजर आएंगे।आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं और हनुमान मंदिर जाएं।

सिंह राशिफल: पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।

सिंह राशि वालों को आज काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज यदि कोई काम सौंपा जाए तो उसे पूरे ध्यान से करना होगा, अन्यथा वरिष्ठों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनकी प्रगति भी रुक सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक बिजनस करने वालों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। शाम के समय किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करने के बाद भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

कन्या राशिफल: मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी।

कन्या राशि वालों को आज पैसा निवेश करने से पहले किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेनी होगी। अगर आप किसी दोस्त की सलाह पर पैसा निवेश करेंगे तो आपका पैसा डूब सकता है। वाणी की मधुरता आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए मित्र बना सकती है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। विवाह योग वालों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन पर परिवार के सदस्यों की मुहर भी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी डील को फाइनल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और पांच चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

तुला राशिफल: बच्चे ऊर्जा से भरे रहेंगे।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मान मिलता नजर आ रहा है। अगर आप आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज अपना पैसा दोगुना होकर वापस मिलेगा। बच्चे ऊर्जा से भरे रहेंगे और पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे। व्यापार में अगर कोई निर्णय लेना है तो बहुत सोच-विचार कर लें तभी सफल हो पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य से बहस करने से बचना होगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल: आयोजन का लाभ अवश्य उठाएंगे।

वृश्चिक राशि वाले आज परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे और उन आयोजनों का लाभ अवश्य उठाएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई से कुछ संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। बिजनस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़े तो जरूर जाएं, क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नवविवाहित जातकों के घर पर नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। लव लाइफ वाले पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई बनती बात बिगड़ सकती है। शाम के समय जीवनसाथी को कहीं बाहर डिनर पर ले जा सकते हैं।आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 घी की दीपक जलाएं।

धनु राशिफल: बाधा दूर हो जाएगी।

धनु राशि वालों की सेहत आज अच्छी रहेगी और प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों के लिए न्यू ईयर के लिए किसी पार्टी का आयोजन करने के बारे में सोच सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा है तो जीवनसाथी की मदद से सुलझ जाएगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आज दूर हो जाएगी, जिससे उनके लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है। अगर आप पर कोई पुराना कर्ज है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। मन की कोई समस्या किसी से साझा करते समय आपको इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपकी बात का फायदा न उठा ले।आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल: धन मिलने के बन रहे हैं योग।

मकर राशि वालों को आज ससुराल पक्ष से धन मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा अन्यथा अधिकारी प्रमोशन में बाधा डाल सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज उस मामले में आपको जीत मिल सकती है। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा वह संपत्ति भविष्य में आपके लिए हानिकारक साबित होगी।आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कुंभ राशिफल: काम पर फोकस रखें।

कुंभ राशि वाले आज परिवार के किसी सदस्य के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप किसी बैंक संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। छात्रों ने किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने का मन बनाया है तो वे आज उस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातक आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर फोकस रखें। शत्रु आज आपका किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने में असफल होंगे। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन, बड़ा भाई या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

मीन राशिफल: लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।

मीन राशि वाले आज परिवार के छोटे बच्चों की महत्वाकांक्षाएं पूरी करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा, अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। बिजनस के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जिस पर आपको बिजनस पार्टनर से चर्चा करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से तनाव हो सकता है और भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा जातक साथियों के साथ न्यू ईयर को लेकर प्लानिंग करेंगे और अधिकारियों को भी बताएंगे। शाम के समय परिजनों के लिए कुछ गिफ्ट खरीद सकते हैं।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

जानें आज राशिफल 17 दिसंबर 2023: कल शतभिषा नक्षत्र के साथ शश योग का संयोग, वृष और कर्क समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!

आज का राशिफल : विजयादशमी विशेष (02 अक्टूबर 2025) जानें इस दिन के कई शुभ योग और कैसा रहेगा आपका दिन…!

🌞 आज का राशिफल,3 अक्टूबर 2026..कैसा रहेगा आपका आज का दिन…!

जानिए आज का राशिफल,Daily horoscope,27 दिसंबर 2023’कर्क , सिंह राशि समेत अन्य चार राशियों का अच्छा योग!

जानें आज का राशिफल,Horoscope Today 24 December: धनु, कुंभ, मीन राशि वाले अपने सामान का ख़्याल रखें,

TAGGED:Rashifaltoday's daytoday's Horoscopeआज आपका किस्मतआज आपका दिनआज आपका पुरा दिनआज का राशिफलआज का राशिफल जानेंआपका भविष्यआपका लकी कलरकैसा रहेगा आपका दिनग्रह गोचरग्रह नक्षत्रग्रह फलग्रहणजानिए आज का राशिफलराशिफलराशिफल कैसा रहेगाराशिफल में उतार चढ़ावराशिफल स्कोर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article ऑनलाइन ठगे हुए शिकार के पीड़ित को वापस मिलेंगे,1.51लाख रूपए!
Next Article नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आदिवासियों के विकास, शिक्षा और संस्कृति संरक्षण को लेकर अजजा आयोग के शीर्ष नेतृत्व से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख..!
Big News October 28, 2026
आज का राशिफल: 28 अक्टूबर 2026 ग्रहों की चाल खोलेगी भाग्य के नए द्वार, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन..!
Horoscope October 28, 2026
15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 27.50 लाख से अधिक किसानों से खरीदा जाएगा धान…
BREKING NEWS October 27, 2026
पीडीएस दुकानों में चावल-शक्कर चोरी करने वाले चोर गिरोह में शामिल 4 चोर और 1 खरीददार गिरफ्तार..!
BREKING NEWS October 27, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?