By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चूना लगाने का नया तरीका, युवक से ठगे 2.25 लाख रूपए!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश विदेश
  • राशिफल
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राईम न्यूजदेश विदेशराजस्थान

चूना लगाने का नया तरीका, युवक से ठगे 2.25 लाख रूपए!

Nai Aawaz
Last updated: December 23, 2023 12:13 pm
Nai Aawaz
Share
6 Min Read
SHARE

मेरी पत्नी को प्रेग्नेंट कर दो, 8 लाख रुपए दूंगा…झांसे में आए शादीशुदा युवक ने गंवाए 2.25 लाख, अब ठग मांग रहे 10 लाख!

डेक्स खबर /नई आवाज– राजस्थान में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। संभवत: पहली बार इस तरह की ठगी को अंजाम दिया गया है।युवक को झांसा दिया कि उसे 1 साल तक एक महिला के साथ रहना होगा। एक लाख रुपए एडवांस मिलेंगे और अगर महिला गर्भवती हो गई तो 8 लाख रुपए और दिए जाएंगे।शादीशुदा युवक लालच में आ गया। ठगों ने उससे रजिस्ट्रेशन, होटल की बुकिंग, रिसॉर्ट की बुकिंग, वेरीफिकेशन और एग्रीमेंट के नाम पर 2.26 लाख रुपए ठग लिए।अब बेबी बर्थ एग्रीमेंट (जिसमें युवक और अंजान महिला की फोटो है) के जरिए ब्लैकमेल कर ठग 10 लाख रुपए मांग रहे हैं।बताया गया कि अशोक कुमार को बीते दिनों एक फोन कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनकी कंपनी निसंतान दंपतियों के लिए काम करती है। कॉलर ने अपनी फर्जी कंपनी का ऑफर बताते हुए कहा कि अगर आप हमारे काम के लिए राजी होते हैं तो आपको एक लाख रुपए एडवांस दिया जाएगा और एक साल तक किसी महिला के साथ रहना होगा। काम पूरा होने के बाद आपको 8 लाख रुपए दिए जाएंगे।दिल्ली बेस्ड कंपनी बता कर कॉलर विकास शर्मा और आलोक कुमार ने अशोक को बताय कि अगर आप गर्भवती करने के लिए राजी हो जाते हैं तो आपको प्रिया वर्मा नाम की युवती से बात भी कराएंगे। वहीं, जैसे ही अशोक कुमार के हां कहने पर प्रिया वर्मा नाम की युवती ने अशोक से बात की और एक साल तक साथ रहकर गर्भवती करने को कहा। विशाल नाम के एक व्यक्ति ने खुद को प्रिया वर्मा का पति बताते हुए अशोक कुमार से बात की और कहा कि मेरी पत्नी के बच्चा नहीं हो रहा है। अगर प्रिया मां नहीं बनी तो वह सुसाइड कर लेगी।एक लाख रुपये एडवांस और 8 लाख रुपए के इनाम के लालच में अशोक कुमार ने प्रिया के साथ रहने की हामी भर दी। इसके बाद ठगों ने नए-नए बहाने बनाते हुए पैसे वसूलना शुरू कर दिया। कंपनी में रजिस्ट्रेशन, होटल की बुकिंग, रिसोर्ट की बुकिंग, पुलिस वेरिफिकेशन और एग्रीमेंट के नाम पर 2.26 लाख रुपये की ठगी कर ली। अलग अलग बहाने बनाकर रुपये मांगने का सिलसिला जारी रहा तो अशोक को ठगी का अहसास हुआ। जब उसने रुपये देने बंद कर दिए तो ठगों ने पुलिस में केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शातिर ठग अब पीड़ित से 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। पीड़ित अशोक बेहद डरा हुआ है। वह न्याय के लिए भटक रहा है।शातिर बदमाशों ने एक फर्जी एग्रीमेंट भी तैयार करवाया जिसे प्रग्नेंसी एग्रीमेंट बताया गया। इस एग्रीमेंट में लिखा था कि अशोक कुमार को 14 नवम्बर 2023 से 14 नवम्बर 2024 तक प्रिया वर्मा के साथ ही रहना होगा। ठगों ने मुंबई पुलिस का एक फर्जी वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट अशोक को भेजा जिस पर मुंबई पुलिस की वर्दी पहने एक अफसर की फोटो भी लगी होना बताया। ठगों ने कहा कि उनकी कंपनी नेशनल लेवल की है। एग्रीमेंट होने के बाद अगर वह प्रिया वर्मा के साथ नहीं रहेगा और उससे संबंध नहीं बनाएगा तो उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।सबसे पहले अशोक से कंपनी में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपये लिए गए। फिर स्टांप खरीदने के लिए 500 रुपये और लिए गए। एग्रीमेंट तैयार करने के लिए अशोक से फोटो मंगवाई और 4149 रुपये और लिए गए। एक लाख रुपये के एडवांस भुगतान से पहले वकील के लिए फीस मांगी गई। बाद में प्रिया वर्मा से मुलाकात कराने के लिए मुम्बई की एक लग्जरी होटल में कमरा बुक कराने के नाम पर 10500 रुपये वसूले गए। बांद्रा के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में सालभर रहने के नाम पर किराया वसूला गया। अलग अलग बहानों से 2.26 लाख रुपये वसूल लिए गए। बाद में अशोक कुमार को ठगी का अहसास हुआ तो ठगों ने पुलिस केस दर्ज कराने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की डिमांड कर दी।बीकानेर जिले के नोखा निवासी अशोक ने ठगों को अपने सारे दस्तावेज उपलब्ध करा दिए थे। अब एक एडवोकेट के जरिए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के पास आरोपियों का बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, फोन पे, गुगल पे और पेटीएम नंबर उपलब्ध कराए हैं।36 साल के अशोक कुमार की शादी हो चुकी है। वह दो बच्चों के पिता हैं। ब्लैकमेलिंग कांड के बाद से उसके मां-बाप भी काफी परेशान हैं। परिवार की स्थिति भी बेहद खराब है। पहले 8 लाख रुपए मिलने के लालच में बचत के रुपए जमा करा दिए। कई साथी मजदूरों से भी रुपए उधार लिए थे। इतने रुपए देने के बाद भी ठग रोजाना रुपए देने का दबाव बना रहे हैं।

YouTube Video VVVkczJNMGQ2RldFcWFEN05Ud3BWVnJnLjM4Rzk4eHN4ZnlZ 🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
🛟धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने तथा बस चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कोयलर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें — नई आवाज (NAIAAWAZ.COM)
🛟 समाचार में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!!
धरमजयगढ़ के कोयलर में भीषण हादसा | बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 40-50 यात्री घायल.. @naiaawaznews
Load More... Subscribe

You Might Also Like

दामिनी एप्प और मेघदूत एप्प डाउनलोड कर आकाशीय बिजली और मौसम पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपित युवक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल!

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डाईट पेण्ड्रा के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन

चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार!

पर्यटन को बढ़ावा देने जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा, स्थानीय पर्यटन विकास समितियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा

TAGGED:fraud new technologyNai aawazक्राईम न्यूजठगी नई तकनीकनई आवाजयुवक ठगाराजस्थान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article बाकारूमा, चरखापारा पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा!
Next Article चोरी के फरार आरोपी को छाल पुलिस ने किया गिरफ्तार!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त,एक आरोपी गिरफ्तार..!
Crime news November 3, 2026
पोतरा पंचायत में शिकायत के बाद ग्रामीणों ने खोली पोल..आवास से लेकर पंचायत व मनरेगा कार्यों तक अनियमितता के आरोप…!
Latest News November 3, 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रास्ते का विवाद, हितग्राही ने थाना और नगर पंचायत में लगाई गुहार…!
Latest News November 2, 2026
भाजपाइयों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया का संघर्षपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को किए याद..
Cg politics November 2, 2026
logo img
एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ की छोटी से छोटी खबरों को पढ़ सकते हैं और साथ ही पूरे देश विदेश की ख़बरों को पढ़ सकते हैं।
© 2025 Nai Aawaz
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?